ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

यूपी में राक्षस राज, गुंडों के हाथ में कानून : राबड़ी देवी

UB India News by UB India News
July 10, 2021
in पटना, महिला युग, राजद
0
यूपी में राक्षस राज, गुंडों के हाथ में कानून : राबड़ी देवी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव नामांकन में हुई हिंसा और लखीमपुर खीरी जिले में एक समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ता के साथ अभद्र व्यवहार ने सियासी रंग पकड़ लिया है. बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता राबड़ी देवी ने इस मसले पर यूपी की योगी आदित्य नाथ सरकार को कटघरे में खड़ा किया है. राबड़ी देवी ने उत्तर प्रदेश सरकार को गुंडों की रखवाली करनेवाली सरकार बताते हुए द्रोपदी चीर हरण की एक तस्वीर अपने पोस्ट में साझा की है. उन्होंने इस तस्वीर के माध्यम से यह बताने की कोशिश की है कि उत्तर प्रदेश में इसी तरह से महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है.

उत्तर प्रदेश में राक्षस राज है। किस मुँह से वो अपने को बाबा और योगी कहता है। यह तो ढोंग की पराकाष्ठा है।

पुलिस के भेष में गुंडे क़ानून की रखवाली कर रहे है। pic.twitter.com/pZ9TrKUC8z

— Rabri Devi (@RabriDeviRJD) July 10, 2021

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से सवाल पूछा है कि जिस राज्य में महिलाएं असुरक्षित हों वहां के मुख्यमंत्री किस मुंह से अपने आप को बाबा और योगी कहते हैं? राबड़ी देवी ने अपने ट्वीट में लिखा, उत्तर प्रदेश में राक्षस राज है. किस मुंह से वह अपने आपको बाबा और योगी कहते हैं. यह ढोंग की पराकाष्ठा है. राबड़ी ने आगे लिखा उत्तर प्रदेश पुलिस के वेश में गुंडे कानून की रखवाली कर रहे हैं.

बता दें कि इससे पहले बहुजन समाजवादी पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने भी यूपी सरकार पर यूपी में जंगलराज के आरोप लगाए थे. मायावती ने अपने ट्वीट में लिखा, यूपी में वर्तमान बीजेपी सरकार में भी कानून का नहीं बल्कि जंगलराज चल रहा है, जिसके तहत यहां पंचायत चुनाव में हुई हिंसा व लखीमपुर खीरी की एक महिला के साथ की गई बदसलूकी अति शर्मनाक है. क्या यही कानून का राज व लोकतंत्र है? यह सोचने की बात है.

बता दें कि बीते दिनों उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के नामांकन में लखीमपुर खीरी जिले का एक वीडियो वायरल हुआ था. यहां समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रितु सिंह ने सत्ता पक्ष के लोगों पर आरोप लगाया था कि जब वह नामांकन करने जा रही थीं तो रास्ते में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रस्तावक अनीता देवी के साथ मारपीट की थी. आरोप यह भी था कि उनके कपड़े तक फाड़ दिए थे.

हालांकि इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसएचओ समेत थाने के सभी पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया था. साथ ही मामले में कड़े एक्शन लेने की बात कही थी. फिलहाल दो आरोपी भी गिरफ्तार किए जा चुके हैं इस मामले पर अखिलेश यादव राहुल गांधी प्रियंका गांधी समेत तमाम बड़े नेताओं ने योगी सरकार पर निशाना साधा है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
हमारे पूर्वज हिंदू थे, उन्होंने धर्म परिवर्तन किया था:अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री

हमारे पूर्वज हिंदू थे, उन्होंने धर्म परिवर्तन किया था:अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री

वाल्मिकीनगर से शुरू होगी उपेंद्र कुशवाहा की यात्रा, राज्य के सभी जिलों का करेंगे दौरा

वाल्मिकीनगर से शुरू होगी उपेंद्र कुशवाहा की यात्रा, राज्य के सभी जिलों का करेंगे दौरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend