ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हमारे पूर्वज हिंदू थे, उन्होंने धर्म परिवर्तन किया था:अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री

UB India News by UB India News
July 10, 2021
in अध्यात्म, जदयू, पटना
0
हमारे पूर्वज हिंदू थे, उन्होंने धर्म परिवर्तन किया था:अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

धर्मातरण के मुद्दे पर हो रही सियासत के बीच बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने चौंकाने वाला बयान दिया है. उन्होंने न सिर्फ खुद को हिन्दू राजपूत बताया, बल्कि यह भी कहा कि धर्म परिवर्तन स्वेच्छा से अगर कोई करता है तो इसमें कोई गलत बात नहीं. उन्‍होंने कहा है कि उनके पूर्वज हिंदू राजपूत थे. उन्‍होंने इस्‍लाम धर्म कबूल कर लिया था. आज भी उनके पूर्वज के कई राजपूत वंशज हैं. उनसे पारिवारिक रिश्‍ता भी है. जमा खान ने ये बातें धर्म परिवर्तन के कई मामले सामने आने के बाद और यूपी में हो रही कार्रवाई के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कही. बोले, धर्म परिवर्तन स्वेच्छा से ही कराया जा सकता है, जबरन कोई नहीं करा सकता है.

जमा खान ने यह बयान बीते गुरुवार की शाम हाजीपुर कही थी. मीडिया में प्रकाशित खबरों के अनुसार उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन अपने मन से होता है और इसे जबरन नहीं कराया जा सकता है. अपना उदाहरण देते हुए उन्‍होंने उनके पूर्वज हिंदू थे. आज भी उनके खानदान के कई लेाग राजपूत हैं. इस पर उन्‍होंने कहा कि यहां लड़ाई छिड़ी हुई थी. तब बगल के इलाके से जयराम सिंह और भगवान सिंह यहां आए थे. बाद में भगवान सिंह ने इस्‍लाम धर्म कबूल कर लिया. वे मुसलमान हो गए.

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

‘जबरन धर्म परिवर्तन नहीं’
जमा खान ने आगे कहा कि वह खानदान हमलोगाें का है. बगल के सरैयां गांव में जयराम सिंह का परिवार है. उस खानदान के लोग पटिदार हैं. वहां आज भी हमारा आना-जाना होता है. हमारे पारिवारिक संबंध हैं. उन्होंने कहा कि धर्म का मामला मोहब्‍बत से होता है. कोई जबरदस्‍ती की बात नहीं है. धर्म परिवर्तन भाईचारा और प्रेम से होता है. मेरे पूर्वज हिंदू थे लेकिन लाख कोई पिस्‍टल थमा दे तो क्‍या हम धर्म परिवर्तन कर लेंगे. बिल्‍कुल नहीं करेंगे. जो जबरन ऐसा कर रहे हैं वे बचेंगे नहीं.

बिहार में भी उठ रहा धर्मांतरण का मुद्दा
मंत्री ने आगे यह भी कहा कि बिहार में जो सरकार है, वह ऐसे लोगों को छोड़ेगी नहीं. कोई अपने मन से कर रहा है तो कोई बात नहीं, लेकिन जो जबरन ऐसा करते पकड़े जाएंगे उन्‍हें सजा मिलेगी. जो पकड़े जा रहे हैं उन्‍हें सजा जरूर होगी. बता दें कि विश्व हिंदू परिषद ने बिहार में धर्मांतरण के मुद्दे पर हाल में ही राज्यपाल फागू चौहान से मिलकर शिकायत की थी. कैमूर जिले के चैनपुर विधानसभा के विधायक जमा खान बहुजन समाज पार्टी की टिकट पर जीतकर विधानसभा पुहंचे थे, बाद में वे जदयू में शामिल हो गए और अभी वे बिहार में मंत्री हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
वाल्मिकीनगर से शुरू होगी उपेंद्र कुशवाहा की यात्रा, राज्य के सभी जिलों का करेंगे दौरा

वाल्मिकीनगर से शुरू होगी उपेंद्र कुशवाहा की यात्रा, राज्य के सभी जिलों का करेंगे दौरा

उत्तरप्रदेश जनसंख्या नियंत्रण नीतिः एक बच्चे पर सौगात, 2 से अधिक पर आफत

उत्तरप्रदेश जनसंख्या नियंत्रण नीतिः एक बच्चे पर सौगात, 2 से अधिक पर आफत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend