ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राफेल सौदे की फ्रांस में जांच पर कांग्रेस-BJP आमने-सामने

UB India News by UB India News
July 7, 2021
in खास खबर, विपक्ष, सेना
0
राफेल सौदे की फ्रांस में जांच पर कांग्रेस-BJP आमने-सामने
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

फ्रांस के साथ हुए राफेल लड़ाकू विमान सौदे में कथित भ्रष्टाचार के मामले की अब फ्रांस में न्यायिक जांच होगी. फ्रांस सरकार ने 59 हज़ार करोड़ रुपए के राफेल सौदे की जांच कराने का फैसला लेते हुए एक जज को भी नियुक्त कर दिया है. फ्रांसीसी मीडिया जर्नल मीडियापार्ट की एक रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2016 में दोनों देशों के बीच हुई इस डील की अत्यधिक संवेदनशील जांच औपचारिक तौर पर 14 जून से शुरू हो गई थी. फ्रांसीसी वेबसाइट ने अप्रैल 2021 में राफेल सौदे में कथित अनियमितताओं को लेकर कई रिपोर्ट प्रकाशित की थीं. 2016 में भारत ने फ्रांस से 36 राफेल विमानों की ख़रीद का सौदा किया था, जिसमें से 24 विमान अब तक भारत को मिल चुके हैं.इस मामले पर कांग्रेस ने एक बार फिर मोदी सरकार पर सवाल उठाए हैं.

36 रफाल लड़ाकू विमानों की खरीद के सौदे को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमले तेज़ कर दिए हैं. पहले से ही इस मुद्दे को उठाती आ रही कांग्रेस ने अब भारत में भी इसकी संयुक्त संसदीय समिति से जांच की मांग की है.

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

सौदे की जेपीसी जांच के लिए सरकार तैयार क्यों नहीं : राहुल गांधी
फ्रांस से लड़ाकू विमान राफेल के सौदे की जांच की मांग करते हुए कांग्रेस पार्टी में प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा हमला बोला है. राहुल गांधी ने ट्वीट कर पूछा कि रफ़ाल सौदे की जेपीसी से जांच के लिए मोदी सरकार तैयार क्यों नहीं है? कांग्रेस पार्टी ने कई सवाल पूछे हैं और प्रधानमंत्री मोदी को प्रेस कांफ्रेंस कर इसके जवाब की चुनौती दी है.

भारत ने तो कीमत चुकाई है, तो यहां जांच क्यों नहीं : पवन खेड़ा
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने बताया कि फ्रांस में इस सौदे की जांच के आदेश दिए गए हैं. कांग्रेस पूछ रही है कि जिस देश में इस सौदे से लाभ कमाया जब वहां जांच हो रही है तो भारत में जांच क्यों नहीं हो सकती जिसने इसके लिए बड़ी कीमत चुकाई है.

बीजेपी राफेल पर कांग्रेस के हल्ले को बेतुका बताती रही है. वो सौदे में किसी तरह की गड़बड़ी के आरोप से इंकार करती है और जांच की कोई जरूरत नहीं मानती. राफ़ेल सौदे की जांच का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा था, लेकिन इसे जांच के योग्य नहीं माना गया. 2019 के चुनाव में भी ये मुद्दा विपक्ष के काम नहीं आया, लेकिन कांग्रेस को लगता है कि इस सौदे में जिस तरह की गड़बड़ियां हुई हैं मोदी सरकार को देर-सवेर उसकी जद में आना होगा.

दाढ़ी में एक नहीं, कई तिनके…राफेल की जांच से जोश में आई कांग्रेस ने पीएम मोदी को ऐसे घेरा

भारतीय वायु सेना के लिए राफेल जेट खरीदने के लिए फ्रांसीसी निर्माता डसॉल्ट एविएशन के साथ सौदे पर केंद्र सरकार की सबसे कड़ी आलोचना करने वाली कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आजादी के बाद से सभी केंद्र सरकारों ने राष्ट्रीय सुरक्षा को एक गंभीर मुद्दा माना है और इसका राजनीतिकरण करने से परहेज किया है। मोदी सरकार ने भी कहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है और कोई समझौता नहीं होना चाहिए। मगर जब बात अपने उद्योगपति मित्रों की जेब भरने की आती है, तो पिछले सात वर्षों से उनकी प्राथमिकता क्रोनी कैपिटलिज्म रही है। जब उनकी (उद्योगपतियों की) जेब भरने की बात आती है, तो राष्ट्रीय सुरक्षा उनके (केंद्र) के लिए नारा बनकर रह जाता है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि इस चुप्पी की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है। उन्होंने कहा कि जिसको पैसे मिले, जिसे लाभ हुआ वह जांच कर रहा है और जो पैसे दे रहा है उसके यहां जांच पर चुप्पी है। इस सरकार की चुप्पी से बड़ा कोई सबूत नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि यह बहुत शर्मनाक बात है कि चुनाव के अलावा यह सरकार कोई बात नहीं करती।

मीडिया के सवाल के जवाब में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि अगर हिम्मत है तो प्रधानमंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस करें और इन सवालों का जवाब दें फिर 2024 की बात करिए। 2021 तक आपने जो कांड किए हैं, अभी हम सिर्फ उसकी बात कर रहे हैं। उन्हें तमाम हथकंडे अपनाने दीजिए, अगर इनको दाढ़ी अच्छी नहीं लगती तो यह उनकी पार्टी का इंटरनल मैटर है। उनकी दाढ़ी पर हम क्या बोलें। जो तथ्यात्मक प्रश्न हैं, उऩका कब जवाब देंगे। उनकी दाढ़ी में देश को रुचि नहीं है। देश को रुचि है कि 570 करोड़ की चीज 1670 करोड़ में क्यों खरीदी गई। 126 के बदले सिर्फ 36 क्यों खरीदे गए। भ्रष्टाचार नहीं होने चाहिए, दलाल नहीं होने चाहिए, ये क्लॉज क्यों हटा दिए। क्यों आपने पुराने एग्रीमेंट से देश के पैसे बचाने वाले अहम क्लॉज हटा दिए। इससे स्पष्ट हो जाता है कि वाकई तिनका है। एक नहीं अनेक तिनके हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
अब गांवों में भी महामारीः मोदी

पीएम मोदी आज 'कोविन ग्लोबल कॉन्क्लेव' को करेंगे संबोधित, साझा करेंगे अपने विचार

राहुल गांधी के कहने पर ट्वीट करते हैं असदुद्दीन ओवैसी: शाहनवाज हुसैन

राहुल गांधी के कहने पर ट्वीट करते हैं असदुद्दीन ओवैसी: शाहनवाज हुसैन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend