ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राहुल गांधी के कहने पर ट्वीट करते हैं असदुद्दीन ओवैसी: शाहनवाज हुसैन

UB India News by UB India News
July 5, 2021
in खास खबर, पटना, भाजपा
0
राहुल गांधी के कहने पर ट्वीट करते हैं असदुद्दीन ओवैसी: शाहनवाज हुसैन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत द्वारा हिंदुत्व और लिंचिंग को लेकर दिए गए बयान पर सियासी गलियारों में घमासान मचा है. इस बीच बिहार सरकार में मंत्री और बीजेपी के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मोहन भागवत द्वारा दिया गया बयान एक गार्जन के रूप में था. इससे पहले भी वह इस तरह के बयान दे चुके हैं. AIMIM प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी के ट्वीट पर निशाना साधते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा उनका तो काम ही सुबह उठते ही राहुल गांधी के कहने पर तीन से चार ट्वीट करना है. इसके अलावा शाहनवाज हुसैन दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधते नजर आए. उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह जैसे 2-4 नेता अगर और कांग्रेस में हो तो कांग्रेस की लुटिया डूब जाए…

राजनीतिक दलों की अलग-अलग प्रति​क्रियाएं

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

आपको बता दें कि हिंदुत्व और लिंचिंग को लेकर एक बार फिर बहस शुरू हो गई है. मोहन भागवत द्वारा हिंदुत्व और लिंचिंग को लेकर दिए गए बयान के बाद राजनीतिक दलों की अलग-अलग प्रति​क्रियाएं सामने आ रही हैं. इससे पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी निशाना साधते हुए कहा था कि ये नफरत हिंदुत्व की देन है. उन्होंने ट्वीट किया कि मुजरिमों को हिंदुत्ववादी सरकार की पुश्त पनाही हासिल है. ओवैसी ने लिखा कि ये नफरत हिंदुत्व (Hindutva) की देन है, इन मुजरिमों को हिंदुत्ववादी सरकार की पुश्त पनाही हासिल है. केंद्रीय मंत्री के हाथों अलीमुद्दीन के कातिलों की गुलपोशी हो जाती है, अखलाक के हत्यारे की लाश पर तिरंगा लगाया जाता है.

क्या है भागवत का बयान

दरसअल रविवार को एक किताब के विमोचन कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि अगर कोई हिन्दू कहता है कि मुसलमान यहां नहीं रह सकता है, तो वो हिन्दू नहीं है. गाय एक पवित्र जानवर है, लेकिन जो इसके नाम पर दूसरों को मार रहे हैं, वो हिन्दुत्व के खिलाफ हैं. ऐसे मामलों में कानून को अपना काम करना चाहिए. मोहन भागवत ने यह भी कहा कि सभी भारतीयों का डीएनए एक है, चाहे वो किसी भी धर्म का हो.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

Next Post
राजधानी पटना सियासत का मंडे ,चिराग पासवान आज हाजीपुर से शुरू करेंगे ‘आशीर्वाद यात्रा’

राजधानी पटना सियासत का मंडे ,चिराग पासवान आज हाजीपुर से शुरू करेंगे ‘आशीर्वाद यात्रा’

आरजेडी का 25वां स्थापना दिवस : लालू ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन, बोले- बहुत जल्द आप सबके बीच आउंगा

आरजेडी का 25वां स्थापना दिवस : लालू ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन, बोले- बहुत जल्द आप सबके बीच आउंगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend