ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

वैक्सीन प्रमाणपत्र के बाद अब राशन पर भी पीएम मोदी की तस्वीर, हो सकता है राजनितिक बवाल

UB India News by UB India News
July 3, 2021
in Lokshbha2024, केंद्रीय राजनीती
0
वैक्सीन प्रमाणपत्र के बाद अब राशन पर भी पीएम मोदी की तस्वीर, हो सकता है राजनितिक बवाल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोरोना टीकाकरण प्रमाणपत्र के बाद अब गरीबों को दिए जाने वाले राशन पर भी पीएम मोदी की तस्वीर छाप दी गई है. भाजपा शासित राज्यों में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पांच किलो मुफ्त राशन देते समय राशन की दुकानों पर पीएम मोदी और मुख्यमंत्रियों की तस्वीर वाले बैनर लगाने का निर्देश जारी हुआ है. इतना ही नहीं, जिन थैलों में यह पांच किलो अनाज दिया जाना है, उन पर भी बीजेपी का चुनाव चिन्ह कमल लगाने का निर्देश जारी किया गया है. बीजेपी महासचिव अरुण सिंह की ओर से सभी प्रदेश इकाइयों को लिखे पत्र में कहा गया है कि इस योजना का जम कर प्रचार होना चाहिए. इसके लिए 11 सूत्रीय निर्देश जारी किए गए हैं.

गौरतलब है कि अभी देश भर में चलाए जा रहे वैक्सीन अभियान में वैक्सीन प्रमाणपत्र पर पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाई जा रही है. इसका विपक्षी दलों ने विरोध भी किया है. बीते दिनों कुछ राज्यों में, जैसे छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में कोविड वैक्सीन प्रमाणपत्र पर पीएम मोदी की तस्वीर हटाकर राज्य के मुख्यमंत्रियों की तस्वीर लगाने की खबरें भी सामने आई थीं.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

बीजेपी महासचिव द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि भाजपा शासित राज्यों में सभी राशन की दुकानों पर पांच किलो गेहूं या चावल के वितरण का बैनर लगाया जाए जिसमें पीएम मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री की तस्वीर हो. बैनर का डिजाइन भी बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय की ओर से तय किया गया है. यह डिजाइन पत्र के साथ प्रदेश इकाइयों को भेजी गई है. राशन के बैग का डिजाइन भी केंद्रीय कार्यालय की ओर से दिया गया. इसमें कमल का निशान लगाकर इसका वितरण करने को कहा गया है. प्रदेश अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि वे राज्य सरकार से बात कर ऐसा करना सुनिश्चित करें. जबकि जनप्रतिनिधियों, विधायकों, सांसदों व पदाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है कि राशन बैगों पर कमल का निशान लगे.

गैर भाजपा शासित राज्यों में भी कमल का निशान लगाकर राशन बांटने को कहा गया. वहां बैनरों पर मुख्यमंत्री की फोटो की जगह जनप्रतिनिधियों, विधायकों और सांसदों को अपनी तस्वीर लगाने को कहा गया है. सोशल मीडिया पर भी इसका प्रचार करने को कहा गया है. यह भी कहा गया है कि सभी जनप्रतिनिधि राशन की दुकानों पर जाकर लाभार्थियों से मिलें. यह ध्यान रखा जाए कि राशन बैग प्लास्टिक रहित हो. प्रत्येक राशन की दुकान के बाहर यह प्रिंटेड बैग बांटने का लक्ष्य रखा गया है और यह जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है कि वे इसकी निगरानी करें.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

मन की बात में PM मोदी का वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश ………………..

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

by UB India News
July 27, 2026
0

पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस...

यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री के मंच से पीएम मोदी का दमदार संदेश………………..

फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर नीट पेपर लीक के दोषियों को सजा देंगे; CJP प्रोटेस्ट पर PM मोदी का ऐलान

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके अपनी...

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

by UB India News
July 22, 2026
0

संसद के मानसून सत्र के बीच मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' संसद पुस्तकालय भवन के जी.एम.सी....

Next Post
आज 3 जुलाई 2021 का पंचांग

आज 3 जुलाई 2021 का पंचांग

अब एक बार फिर नितीश लगायेगे जनता दरबार , बिना सुरक्षा निकले पटना के सडको पर

अब एक बार फिर नितीश लगायेगे जनता दरबार , बिना सुरक्षा निकले पटना के सडको पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend