ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ड्रोन के जरिए किए गए जम्मू एयर बेस के निकट धमाके? क्या विमान थे टारगेट!

भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर कहा कि जम्मू वायु सेना स्टेशन के तकनीकी क्षेत्र में रविवार तड़के दो कम तीव्रता वाले धमाके हुए। एक धमाके से एक इमारत की छत को मामूली नुकसान पहुंचाया जबकि दूसरा एक खुले क्षेत्र में हुआ।

UB India News by UB India News
July 2, 2021
in अपराध, खास खबर, सेना
0
ड्रोन के जरिए किए गए जम्मू एयर बेस के निकट धमाके? क्या विमान थे टारगेट!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जम्मू हवाईअड्डे के अत्यधिक सुरक्षा वाले तकनीकी क्षेत्र में देर रात पांच मिनट के अंतराल में दो विस्फोट हुए। सूत्रों ने बताया कि इन धमाकों के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था। सूत्रों ने कहा कि जम्मू एयर बेस के निकट धमाके करने के लिए दो drones का इस्तेमाल किया गया था। इन ड्रोन्स के जरिए IED धमाकों को अंजाम दिया गया।

सूत्रों ने बताया कि जहां पर ब्लास्ट हुआ, वो जगह MI17 V 5 Hanger के बेहद नजदीक है, इसलिए कहा जा सकता है कि धमाके का इरादा विमान या हेलीकॉप्टरों को नुकसान पहुंचाने के लिए हो सकता है। सूत्रों ने बताया कि सभी एयरक्रॉप्ट और हेलीकॉप्टर सेफ है। इन विस्फोटों में भारतीय वायु सेना (IAF) के दो जवानों को मामूली चोटें आई हैं। भारतीय वायु सेना (IAF) का एक उच्च स्तरीय जांच दल शीघ्र ही जम्मू पहुंचेगा।

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

इससे पहले वायुसेना ने इन धमाकों के बारे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को ब्रीफ किया। सूत्रों ने बताया कि पश्चिमी एयर कमांडर एयर मार्शल वी.आर. चौधरी स्थिति का जायज़ा लेने के लिए जम्मू एयरबेस का दौरा करेंगे। भारतीय वायु सेना के अधिकारी उन्हें इस घटना की जानकारी देंगे। इस बीच भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर कहा कि जम्मू वायु सेना स्टेशन के तकनीकी क्षेत्र में रविवार तड़के दो कम तीव्रता वाले धमाके हुए। एक धमाके से एक इमारत की छत को मामूली नुकसान पहुंचाया जबकि दूसरा एक खुले क्षेत्र में हुआ।

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू में वायु सेना के अड्डे में हुए धमाकों में कोई जवान हताहत नहीं हुआ है और न ही कोई साजो सामान क्षतिग्रस्त हुआ है। जांच चल रही है और विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को कुछ ही मिनटों में सील कर दिया। सूत्रों ने बताया कि वायु सेना अड्डे पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और भारतीय वायु सेना के अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक चल रही है। जम्मू हवाई अड्डा एक असैन्य हवाई अड्डा है।

भारतीय वायुसेना इस बात की जांच कर रही है कि रविवार को जम्मू में उसके अड्डे पर हुए कम तीव्रता वाले दो विस्फोट आतंकवादी हमला तो नहीं थे। रक्षा प्रतिष्ठान से जुड़े अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यालय ने बताया कि उन्होंने वायुसेना के उपप्रमुख एयर मार्शल एचएस अरोड़ा से विस्फोटों के संबंध में बात की। उन्होंने बताया कि जांच करने वाले अधिकारी हवाईअड्डे पर विस्फोटकों को गिराने के लिए ड्रोन के संभावित इस्तेमाल की भी छानबीन कर रहे हैं।
रक्षा मंत्री के कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू में वायु सेना स्टेशन पर आज हुई घटना के बारे में वायुसेना के उप प्रमुख एयर मार्शल एचएस अरोड़ा से बात की। एयर मार्शल विक्रम सिंह स्थिति का जायजा लेने जम्मू पहुंच रहे हैं।’’

अधिकारियों ने बताया कि विस्फोटों में आतंकवादी नेटवर्कों की संभावित संलिप्तता समेत विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया को विस्फोटों के बारे में अवगत कराया गया है। वायुसेना प्रमुख शनिवार से बांग्लादेश के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
देश के अनेक हिस्सों में कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बीच टीकाकरण अभियान का एक और चरण की शुरुआत निर्णायक हो सकती

देश में 33 करोड़ व्यस्कों में अभी भी वैक्सीन को लेकर हिचकिचाहट

मन की बात’ में PM मोदी ने देश की जनता से पूछे सवाल, जानें मिल्खा सिंह से क्या वादा लिया था

मन की बात' में PM मोदी ने देश की जनता से पूछे सवाल, जानें मिल्खा सिंह से क्या वादा लिया था

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend