ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोरोना का टीका लगाने के बाद कुछ लोगों में क्यों दिखते हैं दुष्प्रभाव?

UB India News by UB India News
June 12, 2021
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, ब्लॉग
0
सामूहिक टीकाकरण अभियान ही कोरोना महामारी का एकमात्र रामबाण उपाय
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोई भी टीका लगवाने के बाद शरीर में उसके अस्थायी दुष्प्रभाव नजर आते हैं जैसे सिर दर्द, थकान और बुखार। ये सभी लक्षण इस बात का संकेत हैं कि आपका प्रतिरक्षा तंत्र और अधिक सक्रिय हो रहा है। यह किसी भी टीके के प्रति सामान्य प्रतिक्रिया है और ये दुष्प्रभाव भी आम हैं। कोविड-19 टीके की पहली खुराक लेने के बाद थकान का अनुभव करने वाले अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन के टीका प्रमुख, डॉ पीटर मार्क्स ने कहा, “इन टीकों को लेने के अगले दिन, मैं कोई भी ऐसी शारीरिक गतिविधि नहीं कर सकता था जिसमें बहुत जोर लगाना पड़ता हो।’’

ऐसा क्यों होता है इसे समझने के लिए हमें अपने प्रतिरक्षा तंत्र को समझना होगा। प्रतिरक्षा तंत्र के दो मुख्य भाग होते हैं जिनमें से पहला किसी भी बाहरी कण का पता चलने के फौरन बाद हरकत में आ जाता है। सफेद रक्त कोशिकाएं (डब्ल्यूबीसी) उस जगह पर जमा होने लगती हैं जहां बाहरी कण का पता चला है जिससे सूजन होती है जो ठंड लगने, दर्द होने, थकान और अन्य दुष्प्रभावों का कारण बनता है। आपकी प्रतिरक्षा तंत्र की यह त्वरित प्रतिक्रिया उम्र के साथ घटती जाती है। यही कारण है कि युवा लोगों में बुजुर्गों की तुलना में दुष्प्रभाव अधिक देखने को मिलते हैं।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

इसके अलावा, कुछ टीके दूसरों की तुलना में ज्यादा प्रतिक्रिया उत्पन्न करते हैं। इसका अभिप्राय है कि हर किसी में अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिलती है। अगर आपको टीके की कोई भी खुराक लेने के एक या दो दिन बाद कुछ महसूस न हो रहा हो तो इसका यह मतलब नहीं है कि टीका काम नहीं कर रहा है। टीका लगाने के बाद आपके प्रतिरक्षा तंत्र का दूसरा भाग जो वायरस से आपको वास्तविक सुरक्षा उपलब्ध कराएगा, वह चुपचाप एंटीबॉडीज बनाने में लग जाता है। इसके अलावा एक और परेशान करने वाला दुष्प्रभाव है : जैसे ही आपका प्रतिरक्षा तंत्र सक्रिय होता है, यह कई बार लिंफ नोड्स (लसिका ग्रंथियों) में, जैसे जो बांह के नीचे होती हैं, उनमें कुछ वक्त के लिए सूजन आ जाती है।

महिलाओं को कोविड-19 टीकाकरण से पहले नियमित मैमोग्राम कराने की सलाह दी जाती है ताकि गांठ को गलती से कैंसर न समझा जाए। सभी दुष्प्रभाव नियमित या सामान्य नहीं होते। लेकिन दुनिया भर में करोड़ों टीके दिए जाने और गहन सुरक्षा निगरानी के बाद कुछ गंभीर जोखिमों की पहचान हुई है। एस्ट्राजेनेका और जॉनसन एंड जॉनसन द्वारा निर्मित टीके लेने के बाद एक मामूली आबादी ने असामान्य प्रकार के रक्त के थक्के जमने की शिकायत की। कुछ देशों ने उन टीकों को बुजुर्ग वयस्कों के लिए सुरक्षित रख लिया था लेकिन नियामक अधिकरणों का कहना है कि इन्हें लगाने का फायदा जोखिमों से कई गुणा ज्यादा है।

कुछ लोगों को गंभीर एलर्जी भी हो जाती है इसलिए आपसे कोई भी कोविड-19 टीका लेने के बाद 15 मिनट तक केंद्र पर ही रहने के लिए कहा जाता है ताकि किसी भी प्रतिक्रिया का तेजी से इलाज किया जा सके। इसके अलावा अधिकारी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ह्रदय में अस्थायी सूजन जो कई प्रकार के संक्रमणों के साथ भी हो सकती है वह भी एमआरएनए टीकों का दुर्लभ दुष्प्रभाव है। फाइजर और मॉडर्ना के टीके एमआरएनए टीके हैं। अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारी किसी तरह का जुड़ाव तो अभी नहीं बता सके हैं लेकिन उन्होंने कहा है कि वे ऐसी कुछ खबरों की निगरानी कर रहे हैं खासकर युवा पुरुषों या युवकों में।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
असंतोष की ख़बरों के बीच दिल्ली में PM नरेंद्र मोदी से मिलेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

असंतोष की ख़बरों के बीच दिल्ली में PM नरेंद्र मोदी से मिलेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

अगले 6 माह में 6 करोड लोगों को लगेगा टीका

अगले 6 माह में 6 करोड लोगों को लगेगा टीका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend