ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत में अब नया संकट, कोरोना के एक और वैरिएंट ने बोला धावा, है इतना खतरनाक

UB India News by UB India News
June 8, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, राष्ट्रीय, रोग उपचार
0
भारत में अब नया संकट, कोरोना के एक और वैरिएंट ने बोला धावा, है इतना खतरनाक
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोरोना वायरस संक्रमण लगातार अपना रूप बदलकर हमला कर रहा है. आए दिन कोरोना वायरस के नए वेरिएंट सामने आ रहे हैं. हर नए रूप से साथ वायरस खतरनाक होता जा रहा है. भारत में ही अब तक कोरोना संक्रमण के अल्फा, बीटा, गामा और डेल्टा वैरिएंट धावा बोल चुके हैं. अब एक और खतरना‍क वेरिएंट भारत में पता चला है. पहले से ही मौजूद खतरनाक वैरिएंट के बाद यह नया वैरिएंट भी बेहद घातक है, जो 7 दिन के अंदर ही अपना असर दिखा देता है. नए कोरोना वैरिएंट 7 दिन में ही मरीज का वजन कम कर सकता है. इस वेरिएंट का नाम बी.1.1.28.2 बताया जा रहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह वेरिएंट पहले ब्राजील में पाया गया था. हालांकि भारत में वहां से कोरोना के एक ही वेरिएंट के आने की पुष्टि हुई थी. मगर अब वैज्ञानिकों ने कहा है कि ब्राजील से कोरोना के दो वेरिएंट भारत आए, जिसमें दूसरे वेरिएंट का नाम बी.1.1.28.2 है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैज्ञानिकों ने इस नए वेरिएंट का परीक्षण एक चूहे (सीरियाई हैमस्टर प्रजाति के चूहे) पर किया था, जिसमें पता चला है कि संक्रमित होने के 7 दिन में ही इस वैरिएंट की पहचान की जा सकती है. यह इतना खतरनाक है कि मरीज के शरीर का तेजी से वजन कम कर सकता है. साथ ही डेल्‍टा वेरिएंट की तरह यह भी एंटीबॉडी क्षमता को कम कर सकता है.

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वॉयरोलॉजी (एनआईवी) के वैज्ञानिकों की मानें तो कोरोना का बी.1.1.28.2 वेरिएंट विदेश से आए दो लोगों में पाया गया था. कोरोना से रिकवरी होने तक दोनों में उसके लक्षण नहीं थे, मगर सैंपल की सीक्वेसिंग के बाद जब बी.1.1.28.2 वेरिएंट मिला तो उसका 9 सीरियाई हैमस्टर चूहों पर परीक्षण किया गया. इनमें से तीन की मौत शरीर के अंदरूनी भाग में संक्रमण बढ़ने से हुई. इस दौरान फेफड़े की विकृति के बारे में पता चला. साथ ही एंटीबॉडी का स्तर कम होने के बारे में जानकारी भी मिली.

रिपोर्ट के अनुसार, वैज्ञानिकों ने बताया कि इस अध्ययन में यह देखने को मिला है कि जिन दो लोगों में यह वैरिएंट मिला, वे बिना लक्षण वाले थे, मगर जब इस वैरिएंट से सीरियाई हैमस्टर चूहे को संक्रमित किया तो इसकी गंभीरता के बारे में पता चला. वैज्ञानिकों ने कहा कि कोरोना के ज्यादातर परीक्षण सीरियाई हैमस्टर पर हो रहे हैं. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि अगर बी.1.1.28.2 से जुड़े मामले बढ़ते हैं तो इसका असर इंसानों पर काफी गंभीर हो सकता है. वैज्ञानिकों ने भी कहा कि फिलहाल भारत में इसके बहुत अधिक मामले नहीं है, जबकि कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के मामले सबसे ज्यादा मिल रहे हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

Next Post
BJP से निलंबित होने के बाद टुन्ना पांडेय को अब RJD से बुलावा, दिया गया ये ‘ऑफर’

BJP से निलंबित होने के बाद टुन्ना पांडेय को अब RJD से बुलावा, दिया गया ये ‘ऑफर’

मिथिला दुग्ध संघ, समस्तीपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया विश्व पर्यापरण दिवस , सुधा संवृद्धि मिनरल मिक्सचर के शुभारंभ के साथ कोरोना टीकाकरण शिविर आयोजित

मिथिला दुग्ध संघ, समस्तीपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया विश्व पर्यापरण दिवस , सुधा संवृद्धि मिनरल मिक्सचर के शुभारंभ के साथ कोरोना टीकाकरण शिविर आयोजित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend