ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राहुल गांधी के ट्विटर की रणनीति बदलाव के क्या है मायने ?

UB India News by UB India News
June 8, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, विपक्ष
0
राहुल गांधी के ट्विटर की रणनीति बदलाव के क्या है मायने ?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इन दिनों राहुल गांधी का ट्विटर हैंडल काफ़ी चर्चा में है.वैसे तो राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल की चर्चा हमेशा इस बात को लेकर होती थी कि वह मोदी सरकार पर काफ़ी कटाक्ष भरा हमला करते हैं, लेकिन इस बार वजह अलग है. राहुल ने अपने ट्विटर हैंडल से काफ़ी लोगों को अनफॉलो कर दिया है, इसमें उनके स्टाफ़ के वह महत्वपूर्ण लोग भी शामिल हैं, जो हमेशा ही चर्चा में रहते है. कांग्रेस के भीतर इस बात को लेकर काफ़ी चर्चा है कि अलंकार सवाई, निखिल अल्वा, कनिष्क सिंह और कौशल विद्यार्थी को राहुल गांधी ने ट्विटर पर कैसे अनफॉलो करदिया? कांग्रेस के नेता एक-दूसरे से फ़ोन करके पूछ रहे हैं यह क्या चमत्कार है ?

कांग्रेस के एक नेता ने (नाम न बताने की शर्त पर कहा) बताया, ”राजा कभी प्रजा के पीछे नहीं चलता बल्कि प्रजा को राजा से पीछे चलना पड़ता है”. बात यहीं ख़त्म नहीं होती. राहुल गांधी ने सभी पत्रकारों को भी अपनी ट्विटर हैंडल की सूची से हटा दिया है. मीडिया जगत में इस बात को लेकर बहुत चर्चा होती थी कि राहुल किसको ट्विटर पर फॉलो करते हैं…? ख़ासकर कांग्रेस पार्टी को कवर करने वाले पत्रकारों के बीच यह हमेशा जिज्ञासा और चर्चा का विषय रहता है.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

जिन पत्रकारों को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ट्विटर पर फ़ॉलो करते थे, वह इस बात का प्रचार भी करते थे और गर्व भी महसूस करते थे. आखिर राहुल गांधी ने यह फ़ैसला क्यों लिया…? दो सप्ताह से राहुल गांधी की ट्विटर रणनीति बन रही थी. कई बार सोशल मीडिया रणनीति बन रही थी जिसमें यह तय किया जा रहा था कि ट्विटर फ़ॉलो लिस्ट से कौन से नाम हटा दिए जाए. इसमें सबसे पहले फ़ैसला लिया गया कि जो कांग्रेसी नेता पार्टी छोड़कर अन्य राजनीतिक दलों में शामिल हो गए हैं, उनका नाम राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल की फ़ॉलो सूची से हटाया जाए. इसी अनफॉलो सूची में स्टाफ़ और कार्यालय सहयोगी भी आ गए.

फिर नम्बर आया पत्रकारों का! ऐसे बहुत से पत्रकार हैं जो इस बात की लगातार शिकायत करते थे कि उन्हें राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल से क्यों फ़ॉलो नहीं किया जाता? क्या कारण है कि कुछ ही लोगों को फ़ॉलो किया जा रहा है. नई रणनीति बनाने वालों का मत यह था कि सभी पत्रकारों को राहुल के ट्विटर हैंडल से फ़ॉलो नहीं किया जा सकता. तो फिर कुछ चुनिंदा लोगों को ही क्यों ? इसको ध्यान में रखते हुए पत्रकारों को राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल से अनफॉलो करने का फ़ैसला लिया गया. दरअसल राहुल की जानकारी में ऐसा भी आया कि जिन पत्रकारों के ट्विटर हैंडल को राहुल गांधी फ़ॉलो करते है वह पत्रकार न केवल इसको एक उपलब्धि बनाकर इसका प्रचार करते हैं, बल्कि एक क़दम आगे जाकर खुद को राहुल गांधी का राजनीतिक सलाहकार और रणनीतिकार पेश करते है.सभी पत्रकारों को ट्विटर पर फॉलो करना नामुमकिन है. मीडिया जगत के एक बड़े तबके की नाराज़गी दूर करने के लिए एक नीतिगत फ़ैसले के तहत सभी पत्रकारों को अनफॉलो कर दिया गया.

नई पालिसी क्‍या है ?
राहुल गांधी अब पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और कांग्रेस की विचारधारा के पक्षधरों व्यक्तियों को अपने ट्विटर हैंडल से फॉलो करेंगे. इस की एक बड़ी वजह यह है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह यह संदेश नहीं देना चाहते कि सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर असंसदीय भाषा या उसका इस्तेमाल करने वाले लोगों का समर्थन करते है. ऐसे कई ट्विटर हैंडल हैं जो अपने ट्वीट में अभद्र भाषा और गालीगलौज करते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनको ट्विटर पर फ़ॉलो कर रहे है.

कांग्रेस के नेता क्या कहते हैं ?
कांग्रेस पार्टी में आम राय है कि राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल से कांग्रेस कार्यसमिति के सभी सदस्य, सभी महासचिव, प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, विधायक दल के नेता, सांसद, सभी फ्रंटल संस्थाएं और राज्यों के कांग्रेस के अधिकारिक ट्विटर हैंडलस को फ़ॉलो करना चाहिए. राहुल गांधी के इस फ़ैसले का दूसरा पहलू यह भी है कि वह हमेशा स्वयं को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में दिखाना चाहते हैं, जो सभी की सुनते है, सबसे राय मशविरा करते हैं और उसके बाद ही कोई फ़ैसला लेते हैं. उनका कहना भी रहा है कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह सिर्फ़ अपने मन की बात नहीं करता बल्कि मैं सबके मन की बात सुनता भी हूँ. यहां पर एक बात दीगर है कि राहुल गांधी का ट्विटर हैंडल अब भी कुछ ऐसे लोगों ट्विटर हैंडल फ़ॉलो कर रहा है जो अब इस दुनिया में नहीं है. वैसे ट्विटर भी एक माध्यम है जिससे की हर प्रकार की जानकारी और सूचना प्राप्त होती है. यह देखना काफ़ी दिलचस्प होगा कि राहुल गांधी का ट्विटर हैंडल अपने इस नए अवतार में क्या रंगलाता है. पर यह तय है कि यह राहुल गांधी की टीम में बदलाव का सबूत है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर और सशक्त बनना चाहता है भारत:पीएम मोदी

हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर और सशक्त बनना चाहता है भारत:पीएम मोदी

कुछ ही दिनों में बिहार के मुखिया जी हो जायेगे प्रधान जी , बदल जाएगी पूरी व्यवस्था

कुछ ही दिनों में बिहार के मुखिया जी हो जायेगे प्रधान जी , बदल जाएगी पूरी व्यवस्था

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend