ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोरोना: राहत देने वाले आंकड़े, 24 घंटे में 2 लाख से कम केस, संक्रमण की दर 10% से कम, रिकवरी रेट बढ़ा

UB India News by UB India News
May 28, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, राष्ट्रीय, स्वास्थ
0
कोरोना: राहत देने वाले आंकड़े, 24 घंटे में 2 लाख से कम केस, संक्रमण की दर 10% से कम, रिकवरी रेट बढ़ा

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोरोना वायरस को लेकर मंगलवार सुबह केद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जो आंकड़े जारी किए गए हैं वह कुछ राहत देने वाले हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान देश में न सिर्फ कोरोना वायरस के मामले कम हुए हैं बल्कि संक्रमण की दर भी कम दर्ज की गई है और कोरोना की वजह से होने वाली मौतों में भी कुछ कमी आई है। साथ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से रिकवरी की दर में भी तेजी से सुधार हुआ है। आपको बता दें कि 14 अप्रैल के बाद पहली बार 2 लाख से कम दैनिक कोरोना मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस के 1.96 लाख मामले दर्ज किए गए हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार कोरोना के मरीजों की पहचान के लिए पिछले  24 घंटों के दौरान 20.58 लाख टेस्ट किए गए हैं, यानि पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस के संक्रमण की दर 9.58 प्रतिशत दर्ज की गई। कई दिनों के बाद संक्रमण की दर 10 प्रतिशत से नीचे आई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना से 3.26 लाख से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं और कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों में 1.33 लाख से ज्यादा की कमी आई है। अब देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों का आंकड़ा 25.86 लाख रह गया है और देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले लोगों की संक्या बढ़कर 2.40 करोड़ को पार कर गई है। कोरोना से रिकवरी की दर भी अब 89.26 प्रतिशत तक पहुंच गी है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश में सिर्फ नए कोरोना मामले ही नहीं घटे हैं बल्कि कोरोना की वजह से होने वाली मौतों के आंकड़े में भी कुछ कमी आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 24 घंटों में कोरोना की वजह से देश में 3511 लोगों की जान गई है। अबतक यह वायरस देश में 3.07 लाख से ज्यादा लोगों की मौत का कारण बन चुका है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में चल रहे वैक्सीन के टीकाकरण में भी पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ रफ्तार देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 24 घंटों में 24.30 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन का टीका लगाया गया है। अबतक देश में 19.85 करोड़ लोगों को वैक्सीन मिल चुकी है जिनमें 15.52 करोड़ को पहली डोज और 4.33 करोड़ को दोनों डोज मिली हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
‘टूलकिट’ मामले में अब राहुल गांधी भी कूदे, बोले- ‘सत्य डरता नहीं’

'टूलकिट' मामले में अब राहुल गांधी भी कूदे, बोले- 'सत्य डरता नहीं'

मुख्यमंत्री ने लांच किया होम आइसोलेशन ट्रैकिंग कोविड़ ऐप

कोरोना काल में किसी की उपेक्षा नहीं की, सबके हित के लिए किया जा रहा काम:

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend