ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इजराइल और हमास के बीच संघर्ष जारी, संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत जल्द दे सकता है बयान

इजराइल और हमास के बीच ताजा लड़ाई 11 दिन पहले तब शुरू हुई थी जब उग्रवादी समूह ने यरुशलम पर लंबी दूरी के रॉकेट दागे. इससे पहले अल-अक्सा मस्जिद में फलस्तीनी प्रदर्शनकारियों और इजराइली पुलिस के बीच झड़पों से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी.

UB India News by UB India News
May 22, 2021
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
इजराइल और हमास के बीच संघर्ष जारी, संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत जल्द दे सकता है बयान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इजराइल और हमास के बीच जारी संघर्ष और इससे जुड़े घटनाक्रम पर भारत करीब से नजर रखे हुए है. अगले एक-दो दिन में संयुक्त राष्ट्र महासभा में यह मुद्दा सामने आने पर उसके बयान देने की उम्मीद है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने यह जानकारी दी. उनसे इजराइल और हमास के बीच जारी संघर्ष और उससे जुड़े घटनाक्रम और भारत के रुख को लेकर सवाल पूछा गया था.

अरिंदम बागची ने कहा, ‘हम इस घटनाक्रम पर करीबी नजर रखे हुए हैं. 16 मई को संयुक्त राष्ट्र में हमारे स्थायी प्रतिनिधि ने इस बारे में चर्चा के दौरान विस्तृत बयान दिया था. महासभा में जब यह मुद्दा अगले एक दो दिन में चर्चा के लिए आएगा तब इस पर हमारे बयान देने की उम्मीद है.’

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

यूएन में पहले भारत ने क्या कहा था
बता दें, संयुक्त राष्ट्र में देश के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरूमूर्ति ने कहा था कि भारत दोनों पक्षों से अत्यधिक संयम दिखाने, तनाव बढ़ाने वाली कार्रवाई से बचने का आग्रह करता है. उन्होंने कहा था कि भारत इजराइल और फलस्तीन के बीच वार्ता बहाल करने के लिए अनुकूल वातावरण बनाने के हरसंभव प्रयास का समर्थन करता है.

इजराइल और हमास के बीच ताजा लड़ाई 11 दिन पहले तब शुरू हुई थी जब उग्रवादी समूह ने यरुशलम पर लंबी दूरी के रॉकेट दागे. इससे पहले अल-अक्सा मस्जिद में फलस्तीनी प्रदर्शनकारियों और इजराइली पुलिस के बीच झड़पों से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी. इसके बाद इजराइल ने हमास को निशाना बनाते हुए काफी हवाई हमले किए. हमास और अन्य उग्रवादी समूहों ने इजराइली शहरों पर 4,000 से अधिक रॉकेट दागे हैं. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक 64 बच्चों और 38 महिलाओं समेत कम से कम 227 फलस्तीनी मारे गए हैं और 1,620 लोग घायल हुए हैं.

11 दिन बाद इजराइल और हमास के बीच युद्धविराम, अमेरिकी दबाव और मिस्र की मध्यस्थता से रूका खूनी संघर्ष
इजराइल और फिलिस्तीन के बीच 11 दिनों से जारी खूनी संघर्ष रुकता हुआ नजर आ रहा है. आज से दोनों के बीच युद्धविराम लागू हो जाएगा. मिस्र की मध्यस्थता और अमेरिकी राष्ट्रपति जोए बाइडेन के तहस-नहस हो चुके गाजा पट्टी पर दिए बयान के तत्काल बाद यह युद्धविराम हुआ है. बाइडेन ने मानवीय आधार पर इजराइली हमले में तबाह हुए गाजा पट्टी को बनाने का संकल्प लिया है.

पिछले कुछ सालों में इजराइल और फिलिस्तीन के बीच यह सबसे बड़ा खूनी संघर्ष था. युद्धविराम के बाद गाजा पट्टी में मस्जिदों से इजराइली पर जीत के रूप घोषणा किया जा रहा है. 11 दिनों से खौफ के साए में जी रहे फिलिस्तीनी लोगों ने शुक्रवार को अपने-अपने घरों से निकलकर सड़क पर आ गए और जश्न मनाना शुरू कर दिया.

मिस्र की मध्यस्थता से युद्धविराम
स्थानीय समय के अनुसार शुक्रवार सुबह दो बजे से युद्धविराम हुआ. हमास के अधिकारियों ने इस्राइल के साथ युद्धविराम की आधिकारिक घोषणा कर दी लेकिन इस्राइली कैबिनेट ने युद्धविराम की पुष्टि की है लेकिन इसके लागू होने का समय नहीं बताया है। हालांकि खुशी में हमास ने कुछ रॉकेट भी दागे. इजराइल की तरफ से भी युद्धविराम के बाद कम से कम एक एयर स्ट्राइक किया गया. दोनों तरफ से बयान दिया गया है कि अगर युद्धविराम को उल्लंघन होता है तो वे जवाब देने के लिए तैयार है. इस बीच मध्यस्थता करने वाले मिस्र ने कहा है कि वह सीजफायर का निरीक्षण करने के लिए अपना एक प्रतिनिधिमंडल भेजेगा.

बाइडेन ने संघर्ष खत्म करने को कहा था
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू से संघर्ष खत्म करने का आह्वान किया था. इसके अलावा मिस्र, कतर और संयुक्त राष्ट्र मध्यस्थता में लगे थे. बाइडेन ने अपने टीवी संदेश में दोनों देशों में मरे लोगों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि वह मानवीय आधार पर फिलिस्तीन को सहायता देने के लिए संयुक्त राष्ट्र के साथ काम करेगा. बाइडेन ने कहा कि वह फिलिस्तीनी प्रशासन के साथ सामंजस्यता से काम करेगा लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह हमास को हथियारों का जखीरा खड़ा करने देगा. हमास फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास का विरोधी है.

हमास पहले से मजबूत बनकर उभरा
इस महीने के 10 मई को दोनों देशों के बीच खूनी संघर्ष शुरू हुआ था जब हमास के रॉकेट हमले में इजराइल में 8 लोगों की मौत हो गई थी. इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष में अब तक सैकड़ों लोगों की जान गई है. गाजा के हेल्थ अधिकारियों के मुताबिक हमले में फिलिस्तीन के 232 लोग मारे गए हैं. इनमें 65 बच्चे भी शामिल हैं जबकि 1900 लोग घायल हैं. इजराइल का दावा है कि उसने हमास के 160 लड़ाकों को मार गिराया है. इजराइल में भी 12 लोगों के मरने की खबर है. इजराइल पर रॉकेट हमले और इजराइली हमले को मजबूती के साथ झेलने के बाद हमास पहले से ज्यादा ताकतववर बनकर उभरा है. गौरतलब है कि गाजा पट्टी पर हमास का बर्चस्व है.

हमास के कमांडरों को निशाना बनाया
इस दौरान गाजा के मध्य शहर दीर अल-बाला, दक्षिणी शहर खान यूनिस व गाजा के वाणिज्यिक मार्ग अल-सफ्तावी स्ट्रीट पर भी कई हवाई हमले हुए। इस्राइली सेना ने हमास आतकी कमांडरों के चार घरों को निशाना बनाया। हमलों में अल-खोजंदर में सो रहे 11 लोग घायल हो गए। नेतन्याहू ने बाइडन के समर्थन की सराहना करते हुए इस्राइलियों को सुरक्षा देने के लिए आगे बढ़ने की बात कही।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
बिहार में 24 घंटे में 98 लोगों की मौत:5871 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, 54406 केस अभी एक्टिव; रिकवरी रेट 91.32%

बिहार में 24 घंटे में 98 लोगों की मौत:5871 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, 54406 केस अभी एक्टिव; रिकवरी रेट 91.32%

IGIMS के 50 से ज्‍यादा इंटर्न डॉक्‍टर गए हड़ताल पर, कोविड ड्यूटी के दौरान इंश्‍योरेंस की मांग

IGIMS के 50 से ज्‍यादा इंटर्न डॉक्‍टर गए हड़ताल पर, कोविड ड्यूटी के दौरान इंश्‍योरेंस की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend