ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कुंभ को सुपर स्प्रेडर इवेंट बताना, ईद की भीड़ मत दिखाना’, कांग्रेस पर BJP का बड़ा आरोप

UB India News by UB India News
May 20, 2021
in Lokshbha2024, अध्यात्म, खास खबर, राष्ट्रीय
0
कुंभ को सुपर स्प्रेडर इवेंट बताना, ईद की भीड़ मत दिखाना’, कांग्रेस पर BJP का बड़ा आरोप
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने हाल के दिनों में कोरोना को लेकर एक टूलकिट के जरिए सरकार और देश को बदनाम करने की साजिश की है। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जिस टूल किट के जरिए हाल के दिनों में केंद्र सरकार और देश को को बदनाम करने का काम किया है उस टूल किट के दस्तावेज भारतीय जनता पार्टी के पास उपलब्ध हैं।

संबित पात्रा ने कहा कि टूल किट में पार्टी की तरफ से अपने लोगों को कहा गया था कि कुंभ को कोरोना का सुपर स्प्रेडर इवेंट बताते हुए यह कहना है कि सरकार ने इस इवेंट को अपनी मंजूरी दी थी। संबित पात्रा ने यह भी कहा कि टूल किट में कांग्रेस पार्टी की तरफ से अपने लोगों को कहा गया था कि ईद की भीड़ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करनी है और कुंभ तथा ईद की भीड़ की तुलना से भी बचना है।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

संबित पात्रा ने कहा कि टूल किट में कांग्रेस ने अपने लोगों को कहा है कि जहां जहां लोगों का दाह संस्कार हो रहा है और शव दिख रहे हैं, उनके फोटो खींचकर भेजें। संबित पात्रा ने कहा कि गिद्ध भी इस तरह का व्यव्हार नहीं करते जिस तरह का व्यव्हार कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को करने के लिए कह रही है।

संबित पात्रा ने कहा कि टूल किट में कोरोना के नए स्ट्रेन को ‘भारतीय स्ट्रेन’ के नाम से संबोधित करने के लिए कहा गया है और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले कार्यकर्ताओं को इसे ‘मोदी स्ट्रेन’ के नाम से संबोधित करने के लिए कहा गया है। साथ में यह भी कहा गया है कि ऐसे लोगों को सामने लाइए जो कांग्रेस के मित्र होने के साथ इंटलेक्चुअल हैं और प्रधानमंत्री मोदी को उनसे गंदे शब्दों का प्रयोग करवाइए ताकि देश में उन शब्दों को मान्यता मिल सके।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि टूलकिट में कहा गया था कि नए संसद भवन के प्रोजेक्ट को ‘मोदी का घर’ बताते हुए प्रचारित करना है और टेलिविजन चैनलों पर बहस के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता इसे मोदी का घर कहकर ही पुकारते थे।

संबित पात्रा ने कहा कि टूलकिट में कांग्रेस पार्टी ने अपने लोगों से ‘मिसिंग अमित शाह’, ‘क्वॉरंटाइन जयशंकर’, ‘साइडलाइन राजनाथ’, ‘इनसेंसिटिव निर्मला सीतारमण’ जैसी फ्रेज का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है। संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी रोज सुबह डिस डोक्युमेंट के सहारे सरकार पर निशाना साधते थे वह डोक्यूमेंट भारतीय जनता पार्टी के पास आ गया है।

संबित पात्रा ने कहा कि टूल किट में बताया गया है कि पंजाब तथा छत्तीसगढ़ को पीएम केयर की मदद से भेजे गए वेंटीलेटर की बदनामी करनी है और कहना है कि वे काम नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा संबित पात्रा ने यह भी कहा कि टूल किट में यह भी सुझाव दिया गया था कि बड़े नेता केंद्र सरकार को कोरोना के लिए चिट्ठी लिखें और उसी के बाद सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी ने चिट्ठी लिखना शुरू की।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
लोकल कन्टेनमेंट जोन, एग्रेसिव टेस्टिंग और लोगों तक सही जानकारी पहुंचाएं:पीएम मोदी

लोकल कन्टेनमेंट जोन, एग्रेसिव टेस्टिंग और लोगों तक सही जानकारी पहुंचाएं:पीएम मोदी

दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ कोरोना से जीतेंगे जंगः नीतीश

दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ कोरोना से जीतेंगे जंगः नीतीश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend