ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पूर्व सांसद विजय सिंह यादव का निधन

UB India News by UB India News
May 16, 2021
in पटना, भाजपा
0
पूर्व सांसद विजय सिंह यादव का निधन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्यसभा सांसद विजय सिंह यादव के निधन से राजनितिक गलियारों में शोक की लहर है। पूर्व सांसद विजय सिंह यादव के निधन पर बीजेपी ने शोक जताया है। बीजेपी ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है। बिहार बीजेपी ने ट्वीट कर लिखा कि “पूर्व सांसद विजय सिंह यादव जी को बिहार भाजपा परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि।उनके निधन से सामाजिक और राजनैतिक जगत को गहरा आघात लगा है। भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं” ॐ शांति!

पूर्व सांसद और दानापुर के नेता विजय सिंह यादव ने रविवार सुबह दम तोड़ दिया। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। दानापुर के ही एक नर्सिंग होम में उन्हें भर्ती कराया गया था। रविवार सुबह कोरोना से जंग हार गए। पिछले साल उनके छोटे भाई राजकिशोर यादव की भी कोरोना से मौत हो गई थी। BJP नेता विजय सिंह यादव के निधन के बाद दानापुर में कार्यकर्ताओं के बीच शोक की लहर है।

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

पूर्व राज्यसभा सांसद एवं पूर्व विधायक विजय सिंह यादव के निधन पर हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने भी शोक जताया है। उन्होंने कहा कि विजय सिंह यादव जी के निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनके आत्मा को शांति और परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

पूर्व राज्यसभा सांसद एवं पूर्व विधायक श्री विजय सिंह यादव जी के निधन से मर्माहत हूँ।
उनके निधन से राजनीतिक तथा सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे तथा शोक संतप्त परिवार एवं समर्थकों को साहस प्रदान करें.भावभीनी श्रद्धांजलि🙏
via MyNt pic.twitter.com/qUuhZDwZ1e

— Jibesh Kumar BJP (@JIBESHKUMAR4BJP) May 16, 2021

राज्यसभा के पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक श्री विजय सिंह यादव जी के निधन की खबर अत्यंत पीड़ादायक है।
उनका जाना सामाजिक एवं राजनीतिक जगत में बड़ी क्षति है।
ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
ॐ शांति !! pic.twitter.com/tSIJ8XqqdF

— Mangal Pandey (@mangalpandeybjp) May 16, 2021

पूर्व राज्यसभा सांसद व पूर्व विधायक श्री विजय सिंह यादव जी के निधन की खबर से स्तब्ध और दुःखी हूं। उनके जाने से बिहार के राजनीतिक एवं समाजिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को इस असीम वेदना को सहन की शक्ति दें।
भावभीनी श्रद्धांजलि। pic.twitter.com/TVw6jPh6Vq

— Tarkishore Prasad (@tarkishorepd) May 16, 2021

पूर्व सांसद पूर्व विधायक श्री विजय सिंह यादव के कोरोनासे निधन पर स्तब्ध और मर्माहत हूँ । वह जमीन से जुड़े रहकर आजीवन जनता की आवाज बने रहे । ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को दारूण दुख सहने की शक्ति प्रदान करें । pic.twitter.com/RYZo8m9Z3k

— VIJAY KUMAR SINHA (@VijayKrSinhaBih) May 16, 2021

पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व विधायक श्री विजय सिंह यादव जी के निधन से मर्माहत हूं। उनके जाने से राजनीतिक एवं समाजिक अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को दुख सहन की शक्ति दें।
भावभीनी श्रद्धांजलि pic.twitter.com/f8siy3TLz6

— Ram Kripal Yadav (@ramkripalmp) May 16, 2021

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
जाँच शिविर लगाकर लोगों का हो रहा निशुल्क कोबिड टेस्ट

जाँच शिविर लगाकर लोगों का हो रहा निशुल्क कोबिड टेस्ट

2021 के अंत तक भारत में सात तरह के टीके होंगे

2021 के अंत तक भारत में सात तरह के टीके होंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend