ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

Covid की तीसरी लहर का स्वरूप कैसा होगा और कितना गंभीर हो सकता है?

UB India News by UB India News
May 20, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, ब्लॉग, संपादकीय
0
Covid की तीसरी लहर का स्वरूप कैसा होगा और कितना गंभीर हो सकता है?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से देश का एक बड़ा हिस्सा गंभीर रूप से प्रभावित है और यह महामारी अब तेजी से ग्रामीण इलाकों में भी पांव पसार रही है। कुछ विशेषज्ञ इस महामारी की तीसरी लहर को लेकर भी आगाह कर रहे है। पूर्व स्वास्थ्य सचिव सुजाता राव का कहना है कि तीसरी लहर कब आयेगी, इसके बारे में सटीक रूप से कुछ नहीं कह सकते। वायरस की तीसरी लहर, बच्चों पर उसके प्रभाव की आशंका व बचाव के लिये रणनीति पर हो रही चर्चा की बीच सुजाता राव से ‘भाषा के पांच सवाल’ और उनके जवाब:

सवाल: कुछ विशेषज्ञों का मत है कि कोविड-19 की तीसरी लहर आयेगी और इससे बच्चे अधिक प्रभावित हो सकते हैं। इस पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

जवाब: ऐसी कोई भी रिपोर्ट नहीं आई है जिसमें वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर यह बात कही गई हो कि कोविड-19 का नया स्वरूप बच्चों के लिये अधिक हानिकारक है। ऐसा स्पष्ट हो रहा है कि वायरस का बी.1.617 स्वरूप अधिक संक्रामक है। निगरानी, नियंत्रण, इलाज एवं जांच संबंधी बताए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने से वायरस के प्रसार को रोका जा सकता है। हमें स्वास्थ्य व्यवस्था को तैयार रखने की जरूरत है।

सवाल: कोविड-19 की तीसरी लहर का स्वरूप कैसा होगा और यह कितना गंभीर हो सकता है?
जवाब: कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंका जताई गई है, लेकिन हम यह सटीक रूप से नहीं कह सकते हैं कि यह कब आएगी और कितनी गंभीर होगी। अगर लोग कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करें और हम बड़ी संख्या में लोगों को टीका लगा सकें तो तीसरी लहर कम गंभीर हो सकती है। कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने और उसे पराजित करने की कुंजी काफी हद तक टीकाकरण की तीव्र रफ्तार पर निर्भर करती है और यह ऐसा क्षेत्र हैं जहां सरकार लक्ष्य से पीछे है। किफायती टीकाकरण के लिए सरकार को भारतीय और विदेशी विनिर्माताओं से टीकों की आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए। केंद्र सरकार को टीके की खरीद करनी चाहिए और राज्यों को वितरित करना चाहिए।

सवाल: कोरोना वायरस के बदलते प्रारूप के बीच टीकाकरण की रणनीति कैसी होनी चाहिए?
जवाब: हम अभी कोविड-19 की दूसरी लहर के मध्य में है, ऐसी स्थिति में यहां से टीकाकरण अभियान को गति प्रदान करना महत्वपूर्ण है। दूसरी लहर का प्रभाव कम होने के दौरान हमारे पास एक छोटी अवधि रहेगी और इस अवधि में हमें यह सुनिश्चित करना है कि हम अपनी 70 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण कर दें। तीसरी लहर से पहले हमें ऐसा करना ही होगा। इसके लिये विकेंद्रीकरण महत्वपूर्ण सूत्र हैं। हमें जिला स्तर पर सूक्ष्म योजना तैयार करनी होगी और इस अभियान में नागरिक समाज, ग्राम पंचायतों एवं अन्य पक्षकारों को शामिल करना होगा। टीकाकरण में शिक्षकों, ड्राइवरों, घरों में सामान पहुंचाने वालों, औद्योगिक कर्मियों तथा कामकाज में नियमित सम्पर्क में रहने वालों को त्वरित रूप से टीका लगाना होगा। तभी हम आने वाले समय में वायरस का प्रभावी ढंग से मुकाबला कर सकते हैं।

सवाल: कोरोना वायरस में हो रहा या होने वाला बदलाव कितना हानिकारक होता है। सामान्य लोगों को ऐसे में क्या सतर्कता बरतनी चाहिए?
जवाब: हर वायरस शरीर में अपनी प्रति (कॉपी) बनाने के दौरान बदलाव करता है, लेकिन उसकी प्रतियों में खामियां होती हैं और वायरस की हर प्रति उसकी सटीक प्रति नहीं हो सकती हैं। कोई भी बदलाव ‘म्यूटेशन’ कहलाता है तथा वायरस के स्वरूप में छोटा या बड़ा हो सकता है। एक वायरस में ऐसे बड़ी संख्या में बदलाव होते हैं। ऐसे में जब तक बड़ी आबादी का टीकाकरण नहीं हो जाता है, हमें कोविड-19 प्रोटोकाल के अनुरूप व्यवहार करना चाहिए। वायरस का हर बदलाव चिंताजनक नहीं होता है और वायरस का जीनोम अनुक्रमण इसलिए किया जाता है ताकि वायरस में आए उन बदलावों पर नजर रखी जा सके जो उसे अधिक खतरनाक बना सकते हैं। ऐसे में वैज्ञानिक वायरस में हो रहे या होने वाले बदलाव पर सतत नजर रखते हैं।

सवाल: क्या हम कोरोना वायरस के संभावित प्रारूप या स्वरूप से निपटने के लिये तैयार है और इसका रास्ता क्या हो सकता है?
जवाब: आने वाले समय में कोरोना वायरस का कोई भी प्रारूप आए, इसके हानिकारक प्रभावों को कम करने के लिये दो ही रास्ते है। पहला टीकाकरण और दूसरा मास्क पहनना एवं सामाजिक दूरी बनाये रखना। इससे प्रभावी ढंग से निपटने के लिये भारत सरकार को टीके के उत्पादन को बढ़ाने पर जोर देना चाहिए और आधे दर्जन अधिक कंपनियों को टीका उत्पादन से जोड़ना चाहिए। भारत में इसके लिये आधारभूत ढांचा और क्षमता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
ब्लैक फंगस ने दी बिहार में दस्तक, पटना में मिले पांच मरीज

पटना में ब्लैक फंगस के 30 रोगी मिले

देश में अब तक लगभग 17 करोड़ कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई, पिछले 24 घंटे में करीब 20 लाख टीके लगे

अफवाहों से बचें, वैक्सीनेशन को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर काम करें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend