ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना रेफर किया गया, पप्पू का इनकार

पप्पू यादव ने कहा, " मैं आग्रह करता हूँ कि ये वक़्त पप्पू यादव को मारने का नहीं है, ये वक्त मिलकर काम करने का है. मुझे जेल और अस्पताल में रखकर कोरोना पॉजिटिव करने का कोई फायदा नहीं है. प्लीज हमें समझें. मैं अंतिम व्यक्ति तक को बचाने का प्रयास करूंगा."

UB India News by UB India News
May 16, 2021
in Lokshbha2024, अन्य विपक्ष, खास खबर, दरभंगा, पटना
0
पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना रेफर किया गया,  पप्पू का इनकार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के दरभंगा जिले के डीएमसीएच में भर्ती जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने शनिवार को एबीपी न्यूज से बातचीत की. बातचीत के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपील की, कि वे अधिकारियों का साथ छोड़ दें. ये ‘चांडाल चौकड़ी’ अधिकारी उन्हें बरगला रहे हैं और सरकार के लिए काम करने वाले पप्पू यादव जैसे भाई दूर कर रहे हैं.

पप्पू यादव ने कहा, ” नीतीश जी चौथी बार आप मुख्यमंत्री बने हैं. तीन बार आपने क्या किया उसपर मुझे बात नहीं करनी. लेकिन अब आप बिहार के विकास के लिए खुद को झोंक दीजिये और नायक की भूमिका में आइए. अपने चांडाल चौकड़ी पदाधिकारियों के घेरे से निकलिए, जो मेरे जैसे भाइयों से आपसे दूर कर देता है. मैं एक अच्छा भाई हूं और आपका शुभचिंतक हूं.”

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

सीएम नीतीश कुमार को बरगला रहे अधिकारी

पप्पू यादव ने कहा, ” मैं सरकार का काम कर रहा था, उसकी आलोचना नहीं कर रहा था. आपकी जो नीति है, उसके अनुसार ही मैं काम कर रहा था. लेकिन कुछ लोग जो आपके साथ रहते हैं, जो छपरा के हैं और रुडी जी के प्रिय हैं, जो आकूत पैसे कमा चुके हैं, ये आपको बरगलाते हैं. पप्पू यादव था तो आपकी आंखें खोलता था, सरकारी अस्पतालों की कुव्यवस्था से पर्दा उठाता था. लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा. ”

उन्होंने कहा, ” मैं आग्रह करता हूँ कि ये वक़्त पप्पू यादव को मारने का नहीं है, ये वक्त मिलकर काम करने का है. मुझे जेल और अस्पताल में रखकर कोरोना पॉजिटिव करने का कोई फायदा नहीं है. प्लीज हमें समझें. मैं अंतिम व्यक्ति तक बचाने का प्रयास करूंगा.”

मरने से नहीं डरते पप्पू यादव

पप्पू यादव ने कहा, ” जिस केस में मैं हूं ही नहीं, उस केस की वजह से मुझे तंग किया जा रहा है. उस वजह से मुझे मारने की कोशिश की जा रही है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जिस केस में फिलहाल जरूरत नहीं है, उसे जेल ना भेजा जाए. मुझे जेल भेजकर क्या मिला? मैं मरने से नहीं डरता अगर ऐसा होता तो कोरोना काल में बाहर नहीं निकलता.”

उन्होंने जनता से अपील की, कि वे आवाज उठाएं, क्योंकि चुप्पी कभी-कभी घातक साबित होती है. वो सत्तापक्ष और विपक्ष की भूमिका को पहचाने. अभियान जो शुरू की है, वो न रुके उसके लिए उन्हें खड़ा होना होगा.

दरभंगा के DMCH अस्पताल में पूर्व सांसद पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद मेडिकल बोर्ड ने उन्हें पटना भेजने की सिफारिश की है।  पप्पू यादव की मेडिकल रिपोर्ट में बताया गया कि उनकी किडनी में स्टोन है।  लिपिड प्रोफाइल भी बढ़ा हुआ है। ऐसी स्थिति में उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। इससे पहले पूर्व सांसद पप्पू यादव की एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और इको जांच सरकारी खर्चे पर शहर के एक निजी अस्पताल में कराया गया था। जांच रिपोर्ट की समीक्षा के बाद मेडिकल बोर्ड ने यह फैसला लिया।

पप्पू यादव को बीरपुर उपकारा से इलाज के लिए बृहस्पतिवार को दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (डीएमसीएच) भेजा गया था । उन्हें 32 साल पुराने अपहरण एक मामले में 11 मई को गिरफ्तार किया गया था और सुपौल जिले के बीरपुर उपकारा में न्यायिक हिरासत में रखा गया था।  पप्पू यादव की स्वास्थ्य समस्या को देखते हुए बुधवार को उनके स्वास्थ्य की जांच के लिए मेडिकल टीम गठित की गई थी। टीम की रिपोर्ट में कहा गया है कि पप्पू यादव को इलाज के लिए उच्च उपचार केंद्र में भेजने की आवश्यकता है जिसके आधार पर उनको बीरपुर उप कारा से डीएमसीएच भेजा गया था।

गौरतलब है कि बिहार के एक भाजपा सांसद निधि से खरीदे गए दर्जनों एंबुलेंस के कोरोना महामारी के बावजूद इस्तेमाल नहीं किए जाने को उजागर कर हाल ही में सुर्खियों में आए पप्पू यादव को पटना पुलिस ने पिछले मंगलवार को उनके पटना स्थित आवास से लॉकडाउन नियमों के उल्लघंन के आरोप में हिरासत में लिया था। बाद में मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाने में वर्ष 1989 में दर्ज एक मामले में फरार रहने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार करके मधेपुरा पुलिस को सौंप दिया गया था।

मंगलवार की देर रात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत द्वारा इस इस मामले की सुनवाई के बाद पप्पू यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में सुपौल जिले के बीरपुर में बने क्वारंटाईन उपकारा में भेज दिया गया था। गिरफ्तारी के बाद ही पप्पू यादव अपनी बामारियों का हवाला देते हुए बेहतर चिकित्सा सुविधा की मांग करते हुए भूख हड़ताल पर बैठ गये थे और प्रशासनिक पहल पर बुधवार की संध्या उन्होंने भूख हड़ताल समाप्त कर दी थी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

Next Post
कोरोना की तीसरी लहर और होगी खतरनाक, बिहार के साढ़े तीन करोड़ युवा और बच्चों हो सकते हैं बीमार

कोरोना की तीसरी लहर और होगी खतरनाक, बिहार के साढ़े तीन करोड़ युवा और बच्चों हो सकते हैं बीमार

जो कहता था गंगा ने बुलाया है, उसने मां गंगा को रुलाया है:राहुल गांधी

जो कहता था गंगा ने बुलाया है, उसने मां गंगा को रुलाया है:राहुल गांधी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend