कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर इशारों में सरकार पर तंज कसा. रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मोदी और अमित शाह के राज में पुलिस का दुरुपयोग हो रहा है. रेड राज का बोलबाला है. मदद करने वाले फरिश्तों को मोदी सरकार शिकार बना रही है. सुरजेवाला ने कहा कि कोरोना संकट में व्यक्ति ठोकर खा रहा है, देश त्राहि त्राहि कर रहा है. ऐसे में श्रीनिवास के घर पर रेड कर सरकार ने शर्मनाक उदाहरण पेश किया है. कांग्रेस के के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि यूथ कांग्रेस सहायता कर रही है, तब रेड की जा रही है. माफ कीजिये पिशाच की भांति ये क्रूर सरकार मदद करने वालों को निशाना बना रही है. मोदी सरकार झूठ बोल रही है. वो बौखला गई है.
पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...







