ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भूतनाथ रोड में शिविर लगाकर सैकड़ो लोगों का हो रहा है कोबिड टेस्ट

UB India News by UB India News
May 14, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, स्वास्थ
0
भूतनाथ रोड में शिविर लगाकर सैकड़ो लोगों का हो रहा है कोबिड टेस्ट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में कोरोना वायरस का संक्रमण बहुत तेज़ रफ़्तार पकड़ चुका है। इसकी रोकथाम के लिहाज से तेज टीकाकरण और टेस्टिंग जरूरी हथियार हैं । इसके फैलाव को रोकने के लिए सवर्प्रथम संक्रमितों की पहचान आवश्यक है । अगर वक्त रहते उनकी पहचान कर ली जाय तो इसके विस्तार पर लगाम लगाया जा सकता है । इस संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार तक पूरी शक्ति से जुटी हुई है . जिसमे लॉकडाउन से लेकर टेस्टिंग टीकाकरण तक व्यापक पैमाने पर किया जा रहा है . उसका ही नतीजा है कि विगत कुछ दिनों से बिहार में संक्रमितों की संख्या में भारी गिरावट देखी जा रही है . इसमें और गति प्रदान करने के लिए और कोरोना के विस्तार को रोकने के लिए बिहार सरकार स्वास्थ्य विभाग के तरफ से विशेष अभियान चलाया जा रहा है । जिसमे टेस्किंग प्रक्रिया को आसान बनाया गया है , राज्य के कई स्थानों पर जांच शिविर लगा कर कोरोना संक्रमितो की पहचान की जा रही है . इसी क्रम में राजधानी पटना के भूतनाथ रोड में कोबिड टेस्टिंग जाँच शिविर लगाकर लोगों का कोबिड टेस्ट किया जा रहा है । कैंप में रैपिड एंटीजन वं आरटी-पीसीआर दोनों प्रकार की टेस्ट सुविधा उपलब्ध है. रैपिड एंटीजन टेस्ट 20 मिनट में कोरोना की जांच करता है जबकि आरटी-पीसीआर का परिणाम दो दिनों में दिया जाता है .
पटना के भूतनाथ रोड स्थित मीना सुपर मार्केट में निःशुल्क कोरोना जांच शिविर के मुख्य संयोजक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह मुख्य संरक्षक राजा चौधरी के साथ सहयोग एवं वालंटियर महिला कल्याण समिति के द्वारा चलाए जा रहे MKSCovidCare के संयुक्त तत्वावधान आयोजित जा रहा है .


इस जांच शिविर के बारे में महिला कल्याण समिति की सचिव सह भाजपा महिला मोर्चा की प्रवक्ता श्रीमती अर्चना राय भट्ट ने बताया कि यह शिविर विगत चार दिनों से जारी है . कल तीसरे दिन कुम्हरार विधायक अरुण कुमार सिन्हा जी भी इसकी समीक्षा करने पहुंचे थे . यहा शिविर आयोजित होने से इस इलाके के रहने वालो को बहुत सहूलियत प्राप्त हो रही है . प्रति दिन तकरीबन 150 से 200 लोगों का टेस्ट हो रहा है . जिसमें रैपिड एंटीजन वं आरटी-पीसीआर दोनों किया जा रहा है . आज भी दोपहर तक करीब 120 लोगों के आस पास अपनी जांच करवाई है .  जिसको तुरंत परिणाम जानना है वे रैपिड एंटीजन करवा कर चंद मिनटों में संतुष्ट हो जा रहे है वही कई लोग ऐसे भी है जिन्हें आरटी-पीसीआर टेस्ट ज्यादा भा रहा है . मेरी सरकार से गुजारिश है की ऐसे शिविर का आयोजन व्यापक स्तर पर किया जाए जिससे हम बिहारवासी और मजबूती से कोरोना को हरा सके . इस स्थान पर शिविर आयोजन करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के तमाम अधिकारियों एवं सहयोगियों की आभारी हूँ . अगर ऐसे आयोजन के लिए दायित्व मिलता है तो मै और मेरी पूरी टीम बिहार को कोरोना मुक्त बनाने में अपनी पूरी शक्ति लगा देंगे .
इस कोबिड टेस्टिंग शिविर को आनंद मिश्रा , संजीव कुमार सिंह , सतीश कुमार सहित कई स्वयंसेवी अपनी अथक परिश्रम से सफल बना रहे है .

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

Next Post
पुणे में कोरोना वायरस के बीच नई आफत, सामने आए ‘ब्लैक फंगस’ के 270 मामले

पुणे में कोरोना वायरस के बीच नई आफत, सामने आए ‘ब्लैक फंगस’ के 270 मामले

‘गंगा मैया की गोद में शवों का अंबार’ चिंताजनक:लालू

'गंगा मैया की गोद में शवों का अंबार' चिंताजनक:लालू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend