ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लालू यादव का मोदी सरकार पर हमला, कहा- हमने वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड बनाया था

UB India News by UB India News
May 12, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, राजद
0
लालू यादव का मोदी सरकार पर हमला, कहा- हमने वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड बनाया था
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण ने लोगों में खौफ पैदा कर दिया है. सरकार तेजी से कोरोना वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) का काम शुरू कर चुकी है लेकिन अभियान वैक्सीन (Vaccine) की कमी के चलते धीमा है. वैक्सीनेशन को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव (RJD Chief Lalu Prasad Yadav) ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Government) पर हमला बोला है. आरजेडी सुप्रीमों ने कहा कि साल 1996-97 में जब हम समाजवादियों की देश में जनता दल की सरकार थी, तब हमने पोलियो के टीकाकरण अभियान में विश्व रिकॉर्ड बनाया था. उस समय मैं पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष था.

लालू प्रसाद इतने पर ही चुप नहीं हुए उन्होंने हमला जारी रखते हुए आगे कहा कि, उस समय देश में आज की जैसी सुविधाएं नहीं थीं. मीडिया भी इतना बड़े स्तर पर सक्रिया नहीं था और सोशल मीडिया का तो उदय भी नहीं हुआ था इसके अलावा तब लोगों में उतनी जागरुकता भी नहीं थी. इसके बावजूद हमने 07 दिसंबर 1996 को देश के 11.74 करोड़ शिशुओं और 18 जनवरी 1997 को 12.73 करोड़ शिशुओं को पोलियो का टीकाकरण किया था. लालू ने आगे बताया कि उस समय वह भारत का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान था और ये विश्व रिकॉर्ड भी था.

RELATED POSTS

तेजप्रताप यादव बेल के लिए आज डालेंगे अर्जी ,जेल से निकलना कितना मुश्किल…………..

RJD उम्मीदवार के लिए मेगा रोड शो करेंगे तेजस्वी, नुक्कड़ सभा भी करेंगे

आरजेडी सुप्रीमो ने आगे कहा कि, उस दौर में वैक्सीन के प्रति लोगों में तमाम तरह की हिचकिचाहट और भ्रांतियां थीं लेकिन जनता दल नीत संयुक्त मोर्चा की समाजवादी सरकार ने दृढ़ निश्चय किया था कि पोलियो को जड़ से खत्म कर आने वाली पीढ़ियों को इससे मुक्ति दिलायेंगे. आज ये देखकर दुःख होता है कि तथाकथित विश्वगुरु बनने का दावा करने वाली सरकार अपने देश के नागरिकों को पैसे लेकर भी कोरोना वैक्सीन उपलब्ध नहीं करवा पा रही है.

लालू प्रसाद यादव ने आगे कहा कि, मैं प्रधानमंत्री जी से ये आग्रह करता हूं कि इस जानलेवा महामारी में सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम के तहत पूरे देशवासियों को निःशुल्क टीका देने का ऐलान करें. इसके साथ ही राज्य और केंद्र के वैक्सीन की कीमतें अलग-अलग नहीं होनी चाहिए. राज्यों से ही देश बनता है. ये केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है कि देश के प्रत्येक नागरिक का चरणबद्ध समुचित टीकाकरण मुफ्त में हो.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तेजप्रताप यादव बेल के लिए आज डालेंगे अर्जी ,जेल से निकलना कितना मुश्किल…………..

तेजप्रताप यादव बेल के लिए आज डालेंगे अर्जी ,जेल से निकलना कितना मुश्किल…………..

by UB India News
July 27, 2026
0

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेजप्रताप यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं. हत्या...

RJD उम्मीदवार के लिए मेगा रोड शो करेंगे तेजस्वी, नुक्कड़ सभा भी करेंगे

RJD उम्मीदवार के लिए मेगा रोड शो करेंगे तेजस्वी, नुक्कड़ सभा भी करेंगे

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर में चुनाव प्रचार अब उस चरण में पहुंच गया है, जहां हर दल ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक अपनी...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

Next Post
बंगालः नेता प्रतिपक्ष बने शुभेंदु अधिकारी, बोले- हिंसा के खिलाफ उठाऊंगा आवाज

बंगालः नेता प्रतिपक्ष बने शुभेंदु अधिकारी, बोले- हिंसा के खिलाफ उठाऊंगा आवाज

जैसा चीन ने एक साल पहले किया वैसा ही अब करे भारत:डॉक्टर फाउची

जैसा चीन ने एक साल पहले किया वैसा ही अब करे भारत:डॉक्टर फाउची

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend