ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बंगाल का वोटर पोलराइज हो गया है:प्रशांत किशोर

UB India News by UB India News
April 10, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पश्चिम बंगाल
0
बंगाल का वोटर पोलराइज हो गया है:प्रशांत किशोर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पश्चिम बंगाल में आज चौथे चरण का मतदान चल रहा है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के IT सेल के हेड अमित मालवीय ने ममता बनर्जी के ‘चाणक्य’ प्रशांत किशोर का एक ऑडियो टेप जारी किया है। प्रशांत किशोर, ममता बनर्जी के इलेक्शन स्ट्रेटजिस्ट हैं। ऑडियो टेप में प्रशांत किशोर खुद कुबूल करते हैं कि बंगाल में बीजेपी की सुनामी है, पीएम नरेंद्र मोदी बहुत पॉपुलर हैं। टेप में प्रशांत किशोर कह रहे हैं कि पीएम मोदी पूरे देश में एक कल्ट की तरह हैं, लोग उन्हें भगवान की तरह मानते हैं।

बीजेपी की ओर से जारी किए गए इस विस्फोटक टेप पर प्रशांत किशोर की सफाई भी आ गई है। प्रशांत किशोर ने बीजेपी से पूरा ऑडियो टेप रिलीज़ करने की मांग की है। साथ ही कहा है कि सबसे बड़ी बात ये है कि बीजेपी अपने नेताओं से ज़्यादा मेरे टेप को सीरियसली ले रही है।

RELATED POSTS

क्या सुप्रीम कोर्ट से ऊपर है BJP और NDA?

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

बीजेपी द्वारा जारी किए गए इस ऑडियो में प्रशांत किशोर कह रहे हैं कि बंगाल का वोटर पोलराइज हो गया है। वो कहते हैं कि एससी, एसटी और मतुआ समुदाय का वोट बीजेपी को जा रहा है। सारे हिंदी भाषी बीजेपी की तरफ जा रहे हैं। प्रशांत किशोर ये भी कहते हैं कि बंगाल में गज़ब मुस्लिम तुष्टिकरण हुआ है, इसीलिए हिंदू वोट बीजेपी के खाते में जा रहे हैं। वो कहते हैं कि बंगाल में टीएमसी के खिलाफ गुस्सा है, एंटी इन्कम्बेंसी फैक्टर है, पोलराइजेशन है, तुष्टिकरण की राजनीति है और इन सारे फैक्टर्स पर मोदी की पॉपुलरिटी भारी है।

प्रशांत किशोर के इस टेप पर भाजपा के नेताओं के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा कि प्रशांत किशोर जानते हैं कि मोदी जी बेस्ट हैं और मोदी जी के नेतृत्व में सोनार बांग्ला होगा। भाजपा नेता राजीव बनर्जी ने कहा कि जिस दिन प्रशांत किशोर ने ट्वीट किया था कि भाजपा 3 अंकों में नहीं पहुंचेगी, अगले दिन मैंने कहा था कि TMC 3 अंकों में नहीं पहुंचेगी। प्रशांत किशोर के ऑडियो टेप से साफ है कि वे फेल हैं। बंगाल में रणनीतिकार की रणनीति काम ही नहीं करेगी। BJP नेता नीतीश प्रमाणिक ने कहा कि प्रशांत किशोर को तो यह मानना ही पड़ेगा पीएम मोदी सिर्फ बंगाल ही नहीं पूरे भारत में प्रसिद्ध हैं। पहले भी कह चुका हूं कि प्रशांत किशोर TMC के ताबूत में आखिरी कील ठोककर चले गए हैं। TMC जो भी बची-खुची थी प्रशांत किशोर वो भी खत्म करके यहां से निकल चुके हैं।

Is it open?

That moment when Mamata Banerjee’s strategiest realised that the Club House room was open and his admissions were being heard by the public at large and not just a handful of Lutyens journalist.

Deafening silence followed…

TMC’s election was just thrown away! pic.twitter.com/2XJ4RWbv3K

— Amit Malviya (@amitmalviya) April 10, 2021

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या सुप्रीम कोर्ट से ऊपर है BJP और NDA?

क्या सुप्रीम कोर्ट से ऊपर है BJP और NDA?

by UB India News
July 31, 2026
0

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर में बैठे- बैठे बिहार सरकार से एक सवाल पूछकर...

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 31, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

Next Post
हमें सबसे पहले भारत में टीकाकरण अभियान पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए :सोनिया गांधी

हमें सबसे पहले भारत में टीकाकरण अभियान पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए :सोनिया गांधी

दीदी.. ओ दीदी! बंगाल के लोग यहीं रहेंगे जाना आपको है

दीदी.. ओ दीदी! बंगाल के लोग यहीं रहेंगे जाना आपको है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend