ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अपने वादे से विश्वासघात कर तानाशाही का रास्ता अपना रही है नीतीश सरकार: भाकपा-माले

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in कम्युनिस्ट, पटना, बिहार
0
अपने वादे से विश्वासघात कर तानाशाही का रास्ता अपना रही है नीतीश सरकार: भाकपा-माले

Patna-March.1,2021-Policemen use water cannon on members of AISA and RYA on the issue of job during their Vidhan Sabha march near JP roundabout in Patna

RELATED POSTS

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
भाकपा-माले विधायक दल के नेता महबूब आलम ने आज माले विधायक दल की बैठक की समाप्ति के उपरांत 19 लाख रोजगार मांग रहे छात्र-युवाओं पर बर्बर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि नीतीश जी आज एक तरफ अपना जन्म दिन मना रहे हैं, तो दूसरी ओर छात्र-युवाओं पर लाठियां चला रहे हैं. चुनाव के पहले भाजपा-जदयू ने बिहार के युवाओं से 19 लाख रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन अपने चरित्र के मुताबिक यह सरकार अपने वादे से मुकर गई है और छात्र-युवाओं से विश्वासघात कर रही है. इस विश्वासघात का उन्हें जवाब देना होगा.
कहा कि छात्र-युवाओं के आंदोलन में शामिल होने विधायकों को भी नहीं बख्शा गया और उन पर न केवल बेरहमी से लाठियां चलीं, बल्कि मैला मिश्रित पानी का बौछार किया गया. आंदोलनों के प्रति सरकार का यह तानाशाही रवैया बेहद चिंताजनक है. हम मांग करते हैं कि सभी दोषी अधिकारियों पर सरकार कड़ी कार्रवई करे.
अब तक की प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 19 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 10 को रिलीज कर दिया गया है. लेकिन अभी भी कुछेक युवाओं की हालत गंभीर बनी हुई है. सभी लोग पीएमसीएच में भर्ती हैं. उनके उचित इलाज की व्यवस्था सरकार करे. घायलों से मिलने माले का विधायक दल पीएमसीएच पहुंचा और उनका हालचाल लिया.

आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा ने शिक्षा‚ स्वास्थ्य और रोजगार के सवाल पर सोमवार को विधानसभा का घेराव किया। जेपी गोलम्बर के पास पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर निया‚ जिसमें कई युवाओं के सिर फट गए और कई दर्जन लोग बुरी तरह घायल हैं‚ जिन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायलों में मुकुल राज‚ पूसा‚ आशिफ होदा‚ समस्तीपुर‚ कन्हैया कुमार‚ नालंदा‚ दिलीप कुमार‚ दरभंगा‚ मुन्ना कुमार भोजपुर शामिल हैं। यहां तक की प्रशासन ने प्रदर्शन में शामिल होने माले विधायकों पर भी लाठीचार्ज किया गया‚ जो बेहद शर्मनाक है। विधायक संदीप सौरभ‚ अजित कुशवाहा‚ मनोज मंजिल‚ महानन्द सिंह‚ गोपाल रविदास और रामबली सिंह यादव मार्च के समर्थन में पहुंचे थे‚ लेकिन उनके साथ भी प्रशासन ने बेहद अपमानजनक आचरण किया। घायल युवाओं से पीएमसीएच में मिलने विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों का हालचाल लिया और लडाई जारी रखने का आह्वान किया।

‘१९ लाख रोजगार मांग रहा है युवा बिहार‚ नए बिहार के तीन आधार–शिक्षा‚ स्वास्थ्य और रोजगार‚ नौजवानों का अपमान नहीं सहेगा बिहार ‚ठेका‚ संविदा व्यवस्था बंद करो‚ पक्की नौकरी–सरकारी नौकरी की गारंटी करो जैसे गगन भेदी नारों के साथ छात्र नौजवानों ने गांधी मैदान से विधानसभा की ओर कूच किया। घेराव कार्यक्रम में आइसा के राष्ट्रीय महासचिव सह विधायक संदीप सौरभ‚ इंकलाबी नौजवान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक मनोज मंजिल‚ इंकलाबी नौजवान सभा के राष्ट्रीय महासचिव नीरज कुमार‚ इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य अध्यक्ष सह विधायक अजीत कुशवाहा‚ राज्य सचिव सुधीर कुमार‚ आइसा के राज्य अध्यक्ष मोख्तार‚ राज्य सचिव सबीर कुमार‚तकनीकी छात्र संगठन के ई. सावन कुमार आइसा राज्य सह सचिव आकाश कश्यप ‚शिक्षक अभ्यर्थी नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह‚ अलोक कुमार‚ दारोगा अभ्यर्थी सनी जायसवाल‚महिला सिपाही अभ्यर्थी मोनिका कुमारी‚ आरती कुमारी‚ एसएससी के शकील‚ अभिषेक शामिल थे। नेताओं ने कहा कि सरकार को छात्रों–युवाओं के प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर उनसे वार्ता करनी चाहिए थी‚ लेकिन इसके विपरीत प्रदर्शन पर आंसू गैस के गोले दागे गए। पानी का बौछार किया गया और युवाओं को दौडा–दौडा कर पीटा गया। प्रशासन ने गांधी मैदान से निकले उनके मार्च को जेपी चौक से आगे बढने नहीं दिया।

रोजगार को लेकर विधानसभा घेराव करने जा रहे छात्रों–नौजवानों पर लाठीचार्ज को एआईएसएफ ने शर्मनाक बताया है। एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव सुशील कुमार एवं राज्य अध्यक्ष रंजीत पंडित ने कहा कि १९ लाख रोजगार का वादा भाजपा ने विधानसभा चुनाव में किया था। भाजपा–जद (यू) को सत्ता में आने के बाद इसे अमलीजामा पहनाना चाहिए था। उसकी बजाय सरकार रोजगार मांग रहे छात्रों–नौजवानों पर लाठी‚ आंसू गैस एवं वाटर कैनन चलवा कर साबित करना चाहती है कि उसे लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर कोई भरोसा नहीं है। ॥ एआईएसएफ नेताओं ने घायल छात्र–युवाओं को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने एवं लाठीचार्ज के दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की भी मांग की है। एआईएसएफ नेताओं ने कहा कि मौजूदा सरकार में कोई ऐसी परीक्षा नहीं है जो तय समय में बिना विवाद के पूरी हो जाए। केन्द्र एवं बिहार में हर विभाग में रिक्तियां हैं‚ लेकिन सरकार को नौकरी नहीं देनी है। एआईएसएफ नेताओं ने प्रतियोगिता परीक्षाओं में धांधली पर रोक लगाते हुए पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग सरकार से की है। छात्र नेताओं ने सरकार के उस फरमान को लोकतंत्र के लिए काला अध्याय बताया जिसमें सरकार कहती है कि कोई अगर रोड पर आंदोलन करता है तो उसको सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। एआईएसएफ नेताओं ने विगत दिनों दारोगा परीक्षा में धांधली के खिलाफ आंदोलनरत दिलीप कुमार एवं अन्य अभ्यर्थी को बिना वजह जेल भेजने को निंदनीय बताया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना अंतर्गत आने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. इस हाई प्रोफाइल...

Next Post
प्रदेश में चिकित्सकों के पद रिक्तः मंगल

अप्रैल से ऑनलाइन मिलेंगे दिव्यांगता प्रमाण पत्रः मंगल

भारत ने 40 देशों को कोरोना का टीका उपलब्ध कराया, 34 देश हैं कतार में: एस जयशंकर

भारत ने 40 देशों को कोरोना का टीका उपलब्ध कराया, 34 देश हैं कतार में: एस जयशंकर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend