ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

असम में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा

UB India News by UB India News
February 26, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, प्रदेश
0
असम में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के चुनाव के नतीजे 2 मई को आएंगे। पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में मतदान होगा। जबकि, असम में 3 चरणों में और केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एक-एक चरण में मतदान होगा। वहीं सभी चारों राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के नतीजे 2 मई को आएंगे।यहां देखिए सभी चुनावी राज्यो ंके चुनाव का पूरा शेड्यूल।

असम विधानसभा चुनाव 2021 का पूरा शेड्यूल: 3 चरणों में चुनाव होंगे (126 विधानसभा सीट) 

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

चुनाव आयोग ने दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में असम विधान सभा चुनाव 2021 (Assam Assembly Election 2021) के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। असम में 3 चरण में चुनाव होंगे। असम में 27 मार्च को पहले चरण की वोटिंग होगी। 2 मई को नतीजे आएंगे। अब असम में आचार संहिता लागू हो जायेगी, कोई नयी सरकारी घोषणा नहीं होगी।

यहां देखिए पूरा शेड्यूल

पहला चरण: अधिसूचना 2 मार्च, 47 विधानसभा सीट, नामांकन दाखिल 9 मार्च, जांच 10 मार्च, नाम वापस 12 मार्च, वोटिंग 27 मार्च, 2 मई को परिणाम।

दूसरा चरण: 39 सीट, 5 मार्च अधिसूचना, 12 मार्च नामांकन, 17 मार्च वापस, मतदान 1 अप्रैल।
तीसरा चरण: 47 सीट, 12 मार्च अधिसूचना, 19 मार्च नामांकन, जांच 20 मार्च, 22 नाम वापस, मतदान 6 अप्रैल।

126 विधानसभा सीट वाले असम में अभी है भाजपा की सरकार

असम में अभी भाजपा की सरकार है। राज्‍य में कुल 126 विधानसभा सीटें हैं। इसमें सत्तारूढ़ भाजपा के पास 60 विधायक हैं। 126 सीटों वाले राज्य में कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल है। वहीं कांग्रेस के पास 26 सीटे हैं। वर्तमान में राज्य का कार्यभार मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल संभाल रहे हैं। असम विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 31 मई को समाप्त हो रहा है। असम में इस बार चुनाव में नागरिकता कानून और एनआरसी जैसे मुद्दे छाए रहने वाले हैं।

97 सीटों पर कांग्रेस लड़ सकती है चुनाव

बता दें कि कांग्रेस राज्य की 97 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है और बाकी सीटें कांग्रेस अपनी सहयोगी पार्टियों के लिए छोड़ सकती है। कांग्रेस ने पांच अन्य पार्टियों के साथ महागठबंधन किया है। इनमें ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF), सीपीआई, सीपीआई (एमएल) और आंचलिक गंगा मोर्चा शामिल हैं।

 

  1. पहला चरण: अधिसूचना 2 मार्च, 47 विधानसभा सीट, नामांकन दाखिल 9 मार्च, जांच 10 मार्च, नाम वापस 12 मार्च, वोटिंग 27 मार्च, 2 मई को परिणाम।
  2. दूसरा चरण: 39 सीट, 5 मार्च अधिसूचना, 12 मार्च नामांकन, 17 मार्च वापस, मतदान 1 अप्रैल।
  3. तीसरा चरण: 47 सीट, 12 मार्च अधिसूचना, 19 मार्च नामांकन, जांच 20 मार्च, 22 नाम वापस, मतदान 6 अप्रैल।

तमिलनाडु और केरल विधानसभा चुनाव 2021 पूरा शेड्यूल

चुनाव आयोग के मुताबिक, तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों और केरल में सभी 14 जिलों 140 विधानसभा सीटों पर महज एक चरण में मतदान होगा। मतदान 6 अप्रैल को होगा। मतगणना दो मई को कराई जाएगी। इसी तरह केरल में भी 6 अप्रैल को ही मतदान होगा।

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2021 पूरा शेड्यूल

पुडुचेरी में 6 अप्रैल को मतदान: पुडुचेरी विधानसभा में 30 सीटों पर चुनाव होता है, इसके अलावा विधानसभा में 3 सदस्यों को नामित किया जाता है। पुडुचेरी में हाल ही में राष्ट्रपति शासन लगाया गया है। पुडुचेरी की कांग्रेस की सरकार गिर जाने के बाद हाल ही में वहां राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया है।

  1. केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एक चरण में मतदान होगा, नतीजे 2 मई को आएंगे।
  2. चुनाव की अधिसूचनाः 12 मार्च
  3. नामांकन की आखिरी तिथिः 19 मार्च
  4. नामांकन पत्रों की जांचः 28 मार्च
  5. नाम वापसी की तिथिः 22 मार्च
  6. मतदान की तिथिः 6 अप्रैल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 पूरा शेड्यूल (कुल विधानसभा सीट- 294)

  1. पहला चरण: 30 सीट, अधिसूचना 2 मार्च, नामांकन 9 मार्च, जांच 10 मार्च, नाम वापस 12 मार्च, मतदान- 27 मार्च
  2. दूसरा चरण: 30 सीट, अधिसूचना 5 मार्च, नामांकन 12 मार्च, जांच 15 मार्च, नाम वापस 17 मार्च, मतदान 1 अप्रैल
  3. तीसरा चरण: 31 सीट, अधिसूचना 12 मार्च, नामांकन 19 मार्च, जांच 20 मार्च, नाम वापस 22 मार्च, मतदान 6 अप्रैल
  4. चौथा चरण: 44 सीट, अधिसूचना 16 मार्च, नामांकन 23 मार्च, जांच 24 मार्च, नाम वापस 26 मार्च, मतदान 10 अप्रैल
  5. पांचवा चरण: 25 सीट, 23 मार्च अधिसूचना, 13 मार्च नामांकन, 31 मार्च जांच, नाम वापस 3 अप्रैल, मतदान 17 अप्रैल
  6. 6ठा चरण: 43 सीट, अधिसूचना 26 मार्च, नामांकन 3 अप्रैल, जांच 5 अप्रैल, नाम वापस 7 अप्रैल, मतदान 26 अप्रैल
  7. 7वां चरण: 36 सीट, अधिसूचना 31 मार्च, नामांकन 7 अप्रैल, जांच 8 अप्रैल, नाम वापस 12 अप्रैल, मतदान 26 अप्रैल
  8. 8वां चरण: 35 सीट, नामांकन 7अप्रैल, जांच 8 अप्रैल, नाम वापस 12 अप्रैल, मतदान 29 अप्रैल

जानिए कब कौन सी विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है

चुनाव आयोग के मुताबिक, पांच राज्यों की कुल 824 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल, असम और पुदुचेरी के 2.7 लाख मतदान केंद्रों पर 18.68 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे। असम विधानसभा का कार्यकाल 31 मई, तमिलनाडु का कार्यकाल 24 मई, पश्चिम बंगाल का कार्यकाल 30 मई, केरल विधानसभा का कार्यकाल 1 जून तक खत्म होगा।

मतदान का समय एक घंटा बढ़ा, टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 

सीईसी सुनील अरोड़ा ने कहा कि सभी चुनाव अधिकारी कोरोना वॉरियर्स हैं। कोरोना को देखते हुए सभी चुनाव अधिकारियों का टीकाकरण किया जाएगा। मतदान का समय एक घंटा बढ़ाएंगे। सीईसी सुनील अरोड़ा ने कहा कि राजनीतिक दल अपने अपराधिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवार के बारे में लोकल अखबार, चैनल और अपनी वेबसाइट पर जानकारी देंगे, ताकि जनता को पता रहे कि उम्मीदवार कैसा है? चुनाव आयोग ने कहा कि चुनाव के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर (1950) भी जारी किए जाएंगे। टोल फ्री हेल्पलाइन से मतदाता अपना नाम सूची में तलाश सकते हैं। मतदाता ऑनलाइन अपना वोटर कार्ड भी निकाल सकते हैं। सभी पोलिंग बूथ पर पानी, शौचालय और वेटिंग रूम होगा. साथ में व्हील चेयर भी होगा। आयोग के ऐलान के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

Next Post

Top 10 Trading Software Development Companies In 2022

Top 23 Sites To Hire Great Freelance Ios Developers In 2022

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend