ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

4 राज्य, 1 UT में चुनाव की तारीखों का ऐलान, बंगाल में 8 और असम में 3 चरणों में वोटिंग

पश्चिम बंगाल और केरल समेत 4 राज्यों और 1 केंद्रशासित प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव (Assembly Election 2021) की तारीखों का ऐलान हो गया. पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में वोटिंग होगी, जबकि असम में 3 चरणों में चुनाव होंगे. इसके अलावा केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एक चरण में चुनाव होंगे.

UB India News by UB India News
February 26, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, प्रदेश
0
4 राज्य, 1 UT में चुनाव की तारीखों का ऐलान, बंगाल में 8 और असम में 3 चरणों में वोटिंग

RELATED POSTS

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य में विधानसभा चुनाव 8 चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 27 मार्च, दूसरा चरण 1 अपैल, तीसरा चरण 6 अप्रैल, चौथा चरण 10 अप्रैल, पांचवा चरण 17, छठा चरण 22 अप्रैल, सातवां चरण 26 अप्रैल और आठवा चरण 29 अप्रैल को होगा। वहीं चुनाव नतीजे 2 मई को घोषित किए जाएंगे। भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनावों की तारीखों के संबंध में आज महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस की।

यह प्रेस कॉन्फ्रेंस राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित विज्ञान भवन के हाल नंबर 5 में हुई। पहले से ही संभावना जताई जा रही थी कि चुनाव आयोग मार्च के पहले सप्ताह में चुनाव कार्यक्रम घोषित करेगा। हालांकि, आपको पश्चिम बंगाल विधानसभा का मौजूदा मई में खत्म होना है। फिलहाल राज्य में चुनावी सरगर्मियां तेज चल रही है। पश्चिम बंगाल में 30 मई को कार्यकाल समाप्त हो रहा है। यहां कुल 294 सीटें हैं जिसमें एससी के लिए 68 और एसटी के लिए 16 सीटें रिजर्व हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि 4 राज्य (पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल) और 1 केंद्र शासित प्रदेश (पुडुचेरी) की कुल 824 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। 18.6 करोड़ वोटर्स मतदान में शामिल होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि बंगाल में 1 लाख 1 हजार से ज्यादा पोलिंग सेंटर्स होंगे।

पश्चिम बंगाल विधासभा चुनाव को लेकर बड़ी बातें

  • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे 2 मई को आएंगे।
  • डोर टू डोर कैंपेन में 5 से ज्यादा लोगों को मतदाता के घर पर जाने की अनुमति नहीं होगी।
  • 80 वर्ष से ज्यादा आयु के मतदाताओं को पोस्टल मतदान का विकल्प रहेगा।
  • सभी चुनाव कर्मियों को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। सभी चुनाव कर्मचारी फ्रंटलाइन वर्कर हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि चुनाव का वक्त एक घंटा बढ़ाया गया।
  • उम्मीदवार जमानत की रकम ऑनलाइन जमा करेंगे और चुनाव वाले सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में सीआरपीएफ की तैनाती होगी।
  • पश्चिम बंगाल में 101916 पोलिंग स्टेशन होंगे जो पिछले चुनाव के मुकाबले 35 प्रतिशत ज्यादा हैं।
  • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 2 पुलिस ऑब्जर्वर होंगे। बंगाल चुनाव के ऑब्जर्वर अजय नायक होंगे।
  • सीबीएसई के अधिकारियों के साथ कई बार बैठक की गई ताकि चुनाव कार्यक्रम और छात्रों की परीक्षाओं में किसी तरह का टकराव न हो।
  • सभी पोलिंग स्टेशनों पर पीने के पानी, बिजली, वेटिंग एरिया, सैनिटाइजर, मास्क, सोप वाटर, वील चेयर आदि की व्यवस्था की जाएगी।
  • बंगाल में प्रति विधानसभा खर्च की लिमिट 30.8 लाख रुपए होगी जबकि पुडुचेरी के लिए प्रति विधानसभा खर्च की लिमिट 22 लाख रुपए रहेगी। बाकी राज्यों में भी 30.8 लाख रुपए होगी।
  • राजनीतिक दल अपने अपराधिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवार के बारे में लोकल अखबार, चैनल और अपनी वेबसाइट पर जानकारी देंगे. ताकि जनता को पता रहे कि उम्मीदवार कैसा है?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

by UB India News
July 3, 2026
0

अयोध्या में चंदा चोरी मामले में तेजी से जांच चल रही है. जांच कर रही एसआईटी टीम ने मंदिर परिसर...

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

by UB India News
July 3, 2026
0

संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो सकता है. इसके 13 अगस्त तक चलने की संभावना है. इसके...

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

साल 2016 में नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में शराब बंदी का फैसला लिया था. महिलाओं ने इसका खूब...

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती...

शशि थरूर ने 12 साल में मोदी के कार्यकाल का किया आकलन…………….

शशि थरूर ने 12 साल में मोदी के कार्यकाल का किया आकलन…………….

by UB India News
July 2, 2026
0

कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ. शशि थरूर ने एक लेख लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। केरल के...

Next Post
असम में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा

असम में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा

Top 10 Trading Software Development Companies In 2022

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend