ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भाजपा के मुक़ाबले जदयू के मंत्रियों को बजट में मिली अधिक हिस्सेदारी

UB India News by UB India News
February 23, 2021
in जदयू, पटना, भाजपा
0
भाजपा के मुक़ाबले जदयू के मंत्रियों को बजट में मिली अधिक हिस्सेदारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार सरकार के आज पेश हुए बजट में JDU और BJP के बीच की खाई बढ़कर करीब 54497 करोड़ रुपयों की हो गई है। यह अंतर दोनों पार्टियों के पास मौजूद विभागों को मिले कुल बजट का है। बीते वित्तीय वर्ष में यह अंतर करीब 42085 करोड़ रुपयों का था। JDU के पास मौजूद विभागों को इस बजट में कुल 111251.74 करोड़ रुपए मिले हैं। यह पिछले वर्ष से 6826.98 करोड़ रुपए ज्यादा है। BJP के पास मौजूद विभागों को 56754.35 करोड़ रुपए मिले हैं। यह पिछले वर्ष से 5584.7 करोड़ रुपए कम है।

BJP के पास मौजूद 21 विभागों में से 10 के बजट में इस बार कटौती की गई है। कुल कटौती पिछली बार के मुकाबले 5584.7 करोड़ रुपयों की है। सबसे अधिक घाटे में खुद डिप्टी CM व वित्त मंत्री तार किशोर प्रसाद का विभाग है। वित्त विभाग के बजट में ही पिछली बार की अपेक्षा 4111 करोड़ रुपयों की कटौती हो गई है। विभाग को इस वित्तीय वर्ष में 1100.80 करोड़ रुपए मिले हैं जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में इस विभाग को 5211.66 करोड़ रुपए मिले थे।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव में किसने मारी बाजी! उपचुनाव में हुई 34.30% वोटिंग

क्या सुप्रीम कोर्ट से ऊपर है BJP और NDA?

JDU के पास कैबिनेट में 20 विभाग हैं। इनमें 6 विभागों में कटौती की गई है। इसके बावजूद JDU के पास बड़े विभाग हैं, जिनका बजट भी बड़ा है। BJP के पास मौजूद 4 सबसे बड़े विभागों (स्वास्थ्य, पंचायती राज, नगर विकास और पथ निर्माण) का कुल बजट (36380.53 करोड़) JDU के पास मौजूद शिक्षा (38035.93 करोड़) से भी कम है। BJP के पास मौजूद विभागों में स्वास्थ्य का बजट सबसे ज्यादा (13262.87 करोड़) है, यह भी कुल बजट आवंटन के लिहाज से चौथे नंबर पर है। पहले तीन स्थानों पर JDU के पास मौजूद तीन बड़े विभाग (शिक्षा, ग्रामीण विकास और गृह) हैं। JDU के विभागों का कुल बजट आवंटन 111251.74 करोड़ रुपए है, जबकि BJP के विभागों का कुल बजट आवंटन 56754.35 करोड़ रुपए ही है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव में किसने मारी बाजी! उपचुनाव में हुई 34.30% वोटिंग

बांकीपुर उपचुनाव में किसने मारी बाजी! उपचुनाव में हुई 34.30% वोटिंग

by UB India News
July 31, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की बांकीपुर सीट पर गुरुवार को वोटिंग हुई। इस बार कुल 34.30% वोटिंग हुई...

क्या सुप्रीम कोर्ट से ऊपर है BJP और NDA?

क्या सुप्रीम कोर्ट से ऊपर है BJP और NDA?

by UB India News
July 31, 2026
0

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर में बैठे- बैठे बिहार सरकार से एक सवाल पूछकर...

बिहार पुलिस का एक्शन, 15 मई तक 33 हजार से अधिक गिरफ्तार, बकरीद-गंगा दशहरा पर अलर्ट

नई पुलिस व्यवस्था से लॉ एंड ऑर्डर मजबूत होगा !

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार ने बड़ा बदलाव करते हुए राज्य की पहले की जोन और रेंज आधारित पुलिस व्यवस्था को फिर से...

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार में भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई हुई है। उस पर गोली चलाने वाले बिहार एसटीएफ के...

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार ने इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री के खिलाफ कड़ा...

Next Post
गुजरात नगर पालिका चुनावों में BJP की आंधी

गुजरात नगर पालिका चुनावों में BJP की आंधी

इन्दिरा आईवीएफ ने पार किया 75000 सफल आईवीएफ प्रेगनेंसीज़ का आंकड़ा

इन्दिरा आईवीएफ ने पार किया 75000 सफल आईवीएफ प्रेगनेंसीज़ का आंकड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend