ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कट्टरपंथियों ने मांगा अलग ‘मुस्लिम मालाबार राज्य’, नहीं तो छिड़ेगा संघर्ष

UB India News by UB India News
February 21, 2021
in Lokshbha2024, कानून, खास खबर, दक्षिण भारत
0
कट्टरपंथियों ने मांगा अलग ‘मुस्लिम मालाबार राज्य’, नहीं तो छिड़ेगा संघर्ष
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हिंदुओं के खिलाफ मुसलमानों के पहले जिहाद करार दिए गए मोपला विद्रोह की 100वीं बरसी पर केरल से ही मुस्लिम बहुसंख्यक मालाबार को राज्य से अलग कर नए राज्य के रूप में मान्यता देने की मांग उठी है. कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन समर्थित समस्त केरल सुन्नी स्टूडेंट फेडरेशन (SKSSF) ने मांग की है कि अगर मालाबार को अलग राज्य के रूप में मान्यता नहीं दी जाती है, तो तेलंगाना की तरह आंदोलन चलाया जाएगा. SKSSF के मुखपत्र सत्यधारा के संपादक अनवर सादिक फैजी की अलग मालाबार राज्य की मांग से राज्य में सियासी तापमान उठ खड़ा हुआ है. मुस्लिम तुष्टीकरण के लिए भारतीय जनता पार्टी के निशाने पर आने वाली केरल सरकार के लिए यह एक नया संकट आन खड़ा हुआ है.

कट्टर इस्लाम का पोषक है एसकेएसएसएफ
फैजी ने अपने फेसबुक अकाउंट में मालाबार को अलग मुस्लिम राज्य बनाने की मांग करते हुए लिखा है कि नए राज्य की राजधानी कोझिकोड़ होगी. अलग मुस्लिम राज्य की मांग की वकालत करते हुए वह लिखते हैं कि मालाबार में बहुसंख्यक मुस्लिम होने की वजह से यह बात काफी समय से लंबित पड़ी है. SKSSF की स्थापना 1989 में हुई थी और यह संगठन इस्लाम के धार्मिक पहलुओं पर अपने कट्टर नजरिये के जाना जाता है. यह भी कोई छिपी बात नहीं है कि एसकेएसएसएफ मुस्लिम लीग को राजनीतिक स्तर पर समर्थन देते आया है. फैजी ने केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन की मालाबार के हितों की अनदेखी करने को लेकर आलोचना भी की है. खासकर मालाबार की शिक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया है.

RELATED POSTS

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

विजयन सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाता आया
फैजी विजयन सरकार पर तीखा हमला करते हुए तर्क देते हैं कि केरल सरकार सूबे के दक्षिणी भाग को कहीं अधिक महत्व देती है. इसके बावजूद कि उत्तरी मालाबार में सबसे ज्यादा विधानसभा सीट हैं. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अलग मालाबार राज्य की मांग को लेकर स्थानीय लोग तेलंगाना की मांग की तर्ज पर सड़कों पर आंदोलन चलाएंगे. फैजी केरल सरकार पर उत्तर-दक्षिण में भेदभाव करने का आरोप मुखर तौर पर लगाते आए हैं. मालाबार के विकास के मापडंदों पर पिछड़ने होने की दुहाई देते हुए फैजी ने विजयन सरकार से विशेष आर्थिक पैकेज की मांग भी की है.

पहले भी उठती रही मुस्लिम बाहुल्य राज्य की मांग
यह कोई पहली बार नहीं है जब मुस्लिम संगठनों ने मुसलमान बाहुल्य मालाबार क्षेत्र को केरल से अलग कर नए राज्य की मान्यता देने की मांग की है. फैजी तो इसकी अगली कड़ी हैं. इस्लामिक कट्टरपंथी अलग मालाबार राज्य की मांग काफी समय से करते आ रहे हैं. वह चाहते हैं कि कसारगोड़, कन्नूर, वायनाड, कोझिकोड़ और मल्लारपुरम को उत्तरी मालाबार से अळग कर नए राज्य बतौर मान्यता दे दी जाए. इन जिलों में मुस्लिम बहुसंख्यक हैं. गौरतलब है कि 20 फरवरी को ही हिंदुओं के खिलाफ मुसलमानों के पहले जिहाद करार दिए गए मोपला विद्रोह की 100वीं बरसी थी. इस कथित विद्रोह में हजारों हिंदुओं का कत्ल किया गया था और महिलाओं के साथ बलात्कार हुआ था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

by UB India News
July 29, 2026
0

नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक तथा धांधली के मामलों को लेकर पटना हाईकोर्ट ने बड़ा कदम उठाया...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

Next Post
कोरोना की दूसरी लहर की आहट,पांच राज्यों में फिर तेजी……….

कोरोना की दूसरी लहर की आहट,पांच राज्यों में फिर तेजी..........

देश भर में बिजली की एक समान दर होनी चाहिये: मुख्यमंत्री

देश भर में बिजली की एक समान दर होनी चाहिये: मुख्यमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend