ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सोशल मीडिया के जरिये लोगों तक सकारात्मक बातें पहुंचाएं:मुख्यमंत्री

UB India News by UB India News
February 20, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, जदयू, टेक्नोलॉजी
0
सोशल मीडिया के जरिये लोगों तक सकारात्मक बातें पहुंचाएं:मुख्यमंत्री

Patna-Feb.19,2021-Bihar Chief Minister Nitish Kumar attending JDU legislators meeting during Budget Session at JDU office in Patna.

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं से सोशल मीडिया के माध्यम से सकारात्मक बातों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए शुक्रवार को कहा कि इससे समाज का माहौल बेहतर बनेगा और आपस में प्रेम और भाईचारे का माहौल पैदा होगा॥। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित जदयू विधानमंडल दल की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में सोशल मीडिया पर एंटी सोशल बातें भी चलाई जा रही हैं। सभी सदस्यों को कहा गया है कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से सकारात्मक बातों को लोगों तक पहुंचायें। इससे समाज का माहौल बेहतर बनेगा और आपस में प्रेम और भाईचारे का माहौल पैदा होगा। कोरोना काल के बावजूद बिहार का आर्थिक ग्रोथ डबल डिजिट में रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक में सभी सदस्यों से कहा गया कि वे अपने–अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को बतायें। यह भी तय किया गया है कि २४ फरवरी की शाम में नये सदस्यों की एक मीटिंग और होगी‚ जिसमें संवैधानिक व्यवस्थाओं एवं कार्यकलापों‚ नियमों आदि के संबंध में अनुभवी सदस्य उन्हें विशेष तौर पर जानकारी देंगे। इस बैठक में नये सदस्यों के साथ–साथ अन्य इच्छुक सदस्य भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना अभी समाप्त नहीं हुआ है। लोगों की पूरी तत्परता से जांच की जा रही है। साथ ही शुरू से ही इलाज का प्रबंध किया गया है। सभी जगहों से कोरोना से संबंधित रिपोर्ट आती है‚ उसके आधार पर काम किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि कोरोना टीकाकरण किया जा रहा है। सबों को भरोसा है कि इससे लोगों को फायदा होगा और कोरोना से मुक्ति मिलेगी। अगले महीने से होने वाले टीकाकरण को लेकर ५० वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और ५० वर्ष से कम उम्र के गंभीर बीमारी से पीडि़त लोगों को प्रेरित किया जायेगा‚ ताकि अधिक लोग टीका लगवायें। इसकी पूरी तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा‚ ‘अगस्त महीने में ही कोरोना को लेकर हमने कहा था कि अपने–अपने इलाके में सभी जनप्रतिनिधि सजग रहें और इसकी सूचना दें। इसके लिए अधिकारियों को भी निर्देश दिया गया था कि सभी जनप्रतिनिधियों से इसकी जानकारी लेते रहें। कोरोना को लेकर अभी जितने बड़े पैमाने पर काम हो रहे हैं। इसमें केंद्र का भी काफी सहयोग मिला है और राज्य सरकार ने भी अपनी तरफ से हरसंभव राशि खर्च की है। जिससे लोगों को सहूलियत हुई है। विधानमंडल सत्र के दौरान अगर इससे संबंधित जनप्रतिनिधियों के कोई सवाल होंगे‚ तो उसका जवाब स्वास्थ्य मंत्री विस्तारपूर्वक देंगे।’ मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की बैठक से संबंधित प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि नीति आयोग की कल ही बैठक है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हम भी उस बैठक में बिहार की तरफ से शामिल होंगे। नीति आयोग के अधिकारियों द्वारा बिहार के अधिकारियों के साथ पहले ही लंबी चर्चा हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कल नीति आयोग की छठी बैठक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी राज्यों की राय सुनेंगे। राज्य में विकास के लिए जो कार्य किये जा रहे हैं उसके संबंध में उन्हें जानकारदी दी जायेगी। नीति आयोग की तरफ से भी बातें रखी जायेंगी। पूरा भरोसा है कि बैठक में कल जो चर्चा होगी उसका लाभ राज्य को मिलेगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
भ्रष्टाचार–अपराध के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति सराहनीय : चौहान

भ्रष्टाचार–अपराध के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस' की नीति सराहनीय : चौहान

बजट सत्र के पहले दिन पेश हुई आर्थिक सर्वेक्षण 2020–21 की रिपोर्ट , प्रति व्यक्ति आय के मामले में बिहार ने लगाई लंबी छलांग

बजट सत्र के पहले दिन पेश हुई आर्थिक सर्वेक्षण 2020–21 की रिपोर्ट , प्रति व्यक्ति आय के मामले में बिहार ने लगाई लंबी छलांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend