ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 14 की मौत

कर्नूल में रविवार की सुबह एक भयानक सड़क हादसे में कुल 14 लोगों की मौत हो गई है और चार गंभीर रूप से जख्मी हैं. गाड़ी में कुल 18 लोग थे, इनमें से चार बच्चे बच गए हैं, लेकिन दो की हालत गंभीर हैं. सभी सदमे में हैं.

UB India News by UB India News
February 14, 2021
in Lokshbha2024, दक्षिण भारत
0
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 14 की मौत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में आज सुबह एक भयंकर सड़क दुर्घटना हुई है। कुरनूल जिले के वल्दुरती मंडल के मदारपुर गांव के पास एक मिनी बस और ट्रक की टक्कर हो गई, जिस वजह से 14 लोगों की मौत हो गई है जबकि 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, ये सड़क हादसा, कुरनूल जिले में NH-44 पर हुआ। पुलिस द्वारा बताया कि गया सड़क दुर्घटना का शिकार हुए लोग तीर्थ यात्रा पर चित्तूर जिले के मदनपल्ले क्षेत्र से राजस्थान के अजमेर जा रहे थे।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मिनी बस का ड्राइवर वाहन से अपना संतुलन खो बैठा और वो सड़क के दूसरी तरफ ट्रक से जा भिड़ी। ये हादसा 3 से 3.30 बजे के करीब हुआ। हादसे में मारे गए 14 लोगों में से 8 महिलाएं हैं, 5 पुरूष हैं और एक बच्चा है जबकि घायल 4 लोगों में से 2 बच्चे हैं। हादसे की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कुरनूल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।

RELATED POSTS

तमिलनाडु में गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक……………

अमित शाह कच्चा काम नहीं करते………..

डॉक्टरों के अनुसार, घायलों की हालत नाजुक है। हादसे के बाद पुलिस को वाहन में शव निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। हादसा किस वजह से हुआ पुलिस इस बारे में जांच करेगी। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। दुर्घटना ग्रस्त ट्रक और मिनी बस को साइड में करने के बाद पुलिस ने ट्रैफिक क्लियर करवाया। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने सड़क दुर्घटना में मानव जीवन की क्षति के लिए गहरा दुख व्यक्त किया है।

Andhra Pradesh: 13 people killed, 4 injured in a collision between a bus and a truck near Madarpur village in Veldurti Mandal, Kurnool district in the early morning hours; injured admitted to Government General Hospital pic.twitter.com/Ve1hHqTBkZ

— ANI (@ANI) February 14, 2021

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तमिलनाडु में गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक……………

तमिलनाडु में गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक……………

by UB India News
July 14, 2026
0

तमिलनाडु की थलापति विजय सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. शीर्ष अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट के उस...

अमित शाह कच्चा काम नहीं करते………..

अमित शाह कच्चा काम नहीं करते………..

by UB India News
July 7, 2026
0

हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम चीफ असदु्द्दीन ओवैसी को इस बात की आशंका है कि जिस तरह से एसआईआर हो...

तमिलनाडु में हिंदुत्व की सियासत हाशिये पर क्यों खड़ा दिखता है………………

तमिलनाडु में हिंदुत्व की सियासत हाशिये पर क्यों खड़ा दिखता है………………

by UB India News
June 9, 2026
0

यह जगजाहिर है कि जब हिंदुत्व की राजनीति की बात आती है, तो तमिलनाडु इसके हाशिये पर खड़ा दिखता है,...

कर्नाटक कांग्रेस के अंदर क्यों मचा हुआ जबर्दस्त घमासान ………….

कर्नाटक की कहानी; कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक या बीजेपी के भाग्य खुले……………….

by UB India News
May 29, 2026
0

कर्नाटक में कांग्रेस ने कार्यकाल के बीच सीएम बदल दिया। 77 साल के सिद्धारमैया की जगह 64 साल के डीके...

कर्नाटक का नाटक खत्‍म…………

कर्नाटक का नाटक खत्‍म…………

by UB India News
May 28, 2026
0

कर्नाटक कांग्रेस में लंबे समय से चल रहे सत्ता हस्तांतरण के विवाद पर आखिरकार कांग्रेस हाईकमान ने निर्णायक कदम उठा...

Next Post
ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट मामले में पहली गिरफ्तारी, बेंगलुरु से पर्यवारण एक्टिविस्ट दिशा रवि अरेस्ट

ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट मामले में पहली गिरफ्तारी, बेंगलुरु से पर्यवारण एक्टिविस्ट दिशा रवि अरेस्ट

पीएम नरेंद्र मोदी ने सेना को अर्जुन टैंक सौंपे

पीएम नरेंद्र मोदी ने सेना को अर्जुन टैंक सौंपे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend