ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में राज्यपाल कोटे से 12 चेहरे बनेंगे एमएलसी

UB India News by UB India News
February 13, 2021
in पटना, विधानमंडल
0
बिहार में राज्यपाल कोटे से 12 चेहरे बनेंगे एमएलसी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में नयी सरकार गठन के बाद अब नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की कैबिनेट का विस्तार कर दिया गया है. नीतीश कैबिनेट में किस नेता को जगह मिलेगी और किन्हें फिर इंतजार ही करना पड़ेगा, यह सियासी कयास अब समाप्त हो चुका है. वहीं मंत्रिमंडल विस्तार के तमाम चैप्टर क्लोज होने के बाद अब राज्यपाल कोटे से एमएलसी बनने की हलचलें तेज हो गई है. सूबे की सियासत अब इस चर्चे से गरमाने लगी हैृ.

दरअसल बिहार में राज्यपाल के कोटे से विधान परिषद में 12 लोगों का मनोनयन होना है. जिसके लिए लॉबिंग तेज हो गई है. ये सीटें पिछले साल मई से ही खाली हैु. भाजपा और जदयू के नेता अब अपनी दावेदारी के लिए पूरी ताकत झोंके हुए हैं. कई नेता लगातार पटना में कैंप भी कर रहे हैं. वहीं नीतीश कैबिनेट विस्तार में जिन नेताओं को शामिल किया गया उनमें दो नाम ऐसे हैं जो अभी तक किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं. इसलिए उन दोनों को उच्च सदन में भेजा जाना तय है. ये नाम हैं-जदयू के अशोक चौधरी और भाजपा के जनक राम. दोनों को हाल में ही मंत्री बनाया गया है.

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में एनडीए में शामिल हम पार्टी के प्रमुख जीतनराम मांझी और वीआइपी सुप्रीमो मुकेश सहनी भी अपने खेमे की हिस्सेदारी इन सीटों में चाह रहे हैं लेकिन इसे पूरा होने की अभी ऐसी कोई गुंजाइस नहीं देखी जा रही है. लेकिन किनके नामों पर मुहर लगेगी और किस दल के तरफ से कितने चेहरों को इस बार मौका मिलेगा ये अभी भी सामने नहीं आया है.

विधान परिषद की दो सीटें हाल में ही खाली हुई थी जिनमें सुशील मोदी और विनोद नारायण झा की खाली सीटें भाजपा के खाते में आई थी. भाजपा ने एक सीट वीआइपी प्रमुख तो दूसरे से शाहनवाज हुसैन को एमएलसी बनाया था. राज्य सरकार के मंत्री जनक राम का भाजपा कोटे से मनोनयन तय है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा के तरफ से प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, राधा मोहन शर्मा,मुख्यालय प्रभारी सुरेश रूंगटा, मधुबनी के पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम ठाकुर,प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी मृत्युंजय झा,पूर्व मंत्री निखिल चौधरी,देवेश कुमार और जेपी नड्डा के करीबी राजेंद्र गुप्ता की चर्चा राजनीतिक गलियारों में हो रही है. हालांकि ये केवल कयास मात्र ही हैं. वहीं भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी के अलावा जदयू की ओर से पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष ललन सर्राफ, पूर्व एमएलसी संजय गांधी के नाम की चर्चा है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
तिरंगे का अपमान कराने वालों के साथ बिहार नहीं:

सुशील मोदी का तेजस्वी पर हमला, कहा-किसानों के हत्यारों के साथ RJD ने किया गठबंधन

सांसद जायसवाल ने राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस पेश किया

सांसद जायसवाल ने राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस पेश किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend