Warning: getimagesize(https://ubindianews.com/wp-content/uploads/2021/02/CM-1.jpg): Failed to open stream: HTTP request failed! HTTP/1.1 404 Not Found in /home/oglinuxc/ubindianews.com/wp-content/plugins/easy-social-share-buttons3/lib/modules/social-share-optimization/class-opengraph.php on line 612
  • होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABR
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
    • बिहार विधानसभा चुनाव 2025
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
    • Lokshbha2024
  • ब्लॉग
  • संपादकीय
  • होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABR
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
    • बिहार विधानसभा चुनाव 2025
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
    • Lokshbha2024
  • ब्लॉग
  • संपादकीय

मैराथन बैठक के बाद आखिरकार मंगलवार को 17 नये चेहरे नीतीश मंत्रिमंडल का हिस्सा बने

UB India News by UB India News
February 11, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, विधानमंडल
0
मैराथन बैठक के बाद आखिरकार मंगलवार को 17 नये चेहरे नीतीश मंत्रिमंडल का हिस्सा बने
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

करीब महीने भर चली कवायद और कई दिनों की मैराथन बैठक के बाद आखिरकार मंगलवार को 17 नये चेहरे नीतीश मंत्रिमंडल का हिस्सा बने. नवंबर में नीतीश कुमार समेत 14 मंत्रियों ने शपथ ली थी, लेकिन मेवालाल चौधरी के इस्तीफे के बाद ये संख्या 13 रह गई थी. नीतीश मंत्रिमंडल में अब 31 सदस्य हैं. बिहार विधानसभा में विधायकों की संख्या 243 है और नियम के मुताबिक 15 फीसदी यानी 36 मंत्री बन सकते हैं. नीतीश ने फिलहाल 5 मंत्रियों का पद खाली रखा है. मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय और क्षेत्रीय समीकरण का खास ध्यान रखा गया है. सभी वर्ग के लोगों को हिस्सेदारी देने की कोशिश जरूर हुई है, बावजूद इसके मंत्री बनाये रखने की आस लगाए बैठे कई नेता नाराज हो गए हैं.

करीब महीने भर चली रस्साकशी के बाद जब मंगलवार की सुबह फाइनल लिस्ट जारी हुई तो कई चेहरे लटक गए. इस दौरान पटना से लेकर दिल्ली तक बैठकों और चर्चाओं का दौर चला. कई नाम उछले और कई लिस्ट में जगह बना पाने से चूक गए. अंतिम समय तक मंत्री बनने की आस लगाए बैठे कई दिग्गजों को निराशा हाथ लगी है. ज्यादतर नेताओं ने चुप्पी साध ली है लेकिन कुछ खुलकर अपनी नाराजगी जता रहे हैं और पार्टी आलाकमान पर अपनी भड़ास भी निकाल रहे हैं.
ऐसे दिग्गज जिनका नाम अंतिम लिस्ट में कट गया

RELATED POSTS

राज्यसभा चुनाव: 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार, NDA की सीधी रणनीति वोट दो या रद्द करो ,तेजस्वी के विधायक होटल में नजरबंद!

LPG संकट पर विपक्ष का संसद के बाहर प्रदर्शन, विपक्ष ने दोनों सदनों में मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का नोटिस दिया

मंत्रिमंडल में जगह नहीं बना सके नेताओं में सबसे बड़ा नाम जेडीयू के नीरज कुमार और महेश्वर हजारी का है जिन्हें इस बार मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली. बीजेपी से संजय सरावगी और नीतीश मिश्रा का नाम भी काफी जोर-शोर से चल रहा था. पटना के दीघा से विधायक संजीव चौरसिया का मंत्री बनने का मंसूबा इस मंत्रिमंडल विस्तार में भी पूरा नहीं हो पाया. गोपालगंज से विधायक राम प्रवेश राय मंत्री बनकर नई पारी खेलने जा रहे थे लेकिन कप्तान की लिस्ट में वो जगह नहीं बना पाए. रामनगर से बीजेपी विधायक भागीरथी देवी भी उन निराश दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गई हैं, जिनके नाम की काफी चर्चा थी.
इसी तरह बांका से विधायक रामनारायण मंडल को भी पार्टी से इनाम मिलने की उम्मीद थी जो पूरी नहीं हुई. बाढ़ से विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू के नाम की भी चर्चा थी लेकिन नितिन नवीन के मंत्री बनते ही उनकी उम्मीद भी खत्म हो गई. कुछ और भी नाम हैं, जिनकी काफी चर्चा थी. ऐसे नेताओं में मधुबनी के हरलाखी से विधायक सुधांशु शेखर, परबत्ता से विधायक संजीव सिंह, पूर्वी चंपारण से विधायक शालिनी मिश्रा, रुपौली से विधायक बीमा भारती, जमुई के झाझा से विधायक दामोदर रावत, वाल्मिकीनगर से धीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह और जेडीयू की एमएलसी कुमुद वर्मा का नाम शामिल है.
बीजेपी विधायक ने पार्टी अलाकमान के खिलाफ खोला मोर्चा

बीजेपी विधायक ज्ञानू ने पार्टी और वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. लिस्ट जारी होते ही बिहार के बाढ़ से विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने आरोप लगाया कि कुछ नेताओं ने बीजेपी को पॉकेट पार्टी बना दिया है. उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन उनका इशारा भूपेंद्र यादव और नित्यानंद राय की तरफ था. ज्ञानेद्र सिंह ज्ञानू ने कहा कि बीजेपी अब यादव और बनियों की पार्टी बनकर रह गई है. ज्ञानू यहीं नहीं रुके, उन्होंने पार्टी को याद दिलाया कि राजपूत मतदाताओं ने एकजुट होकर बीजेपी के लिए वोट किया था लेकिन पार्टी ने ठाकुर जाति के लोगों की अनदेखी की है. ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने इसे सवर्ण विरोधी मंत्रिमंडल करार दिया है. उन्होंने दोनों उपमुख्यंत्रियों की योग्यता पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को डिप्टी सीएम की कुर्सी दी गई है जिन्हें कोई नहीं जानता. ज्ञानू ने आरोप लगाया कि पार्टी में एक लॉबी चल रही है और हमलोग चुप बैठने वाले नहीं हैं.
गोपलागंज और दरभंगा-मधुबनी की बल्ले-बल्ले

मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय समीकरण ही नहीं बल्कि क्षेत्रवार प्रतिनिधित्व देने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. बिहार में 38 जिले हैं लेकिन गोपालगंज से तीन मंत्री बनाए गए हैं. गोपालगंज से जनक राम, सुभाष सिंह और सुनील कुमार को मंत्री बनाया गया है. मंत्रिमंडल विस्तार में मिथिलांचल को भी ज्यादा प्रतिनिधित्व मिला है. दरभंगा से जीवेश कुमार मिश्रा पहले से मंत्री हैं और अब मदन सहनी को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली है. मधुबनी से शीला कुमारी पहले से मंत्री हैं और अब संजय झा को भी मंत्री बनाया गया है. बिहार विधानसभा चुनाव में मिथिलांचल इलाके में एनडीए को बड़ी जीत हासिल हुई थी. दरभंगा की 10 सीट पर एनडीए को 9 सीट मिली थी जो एक रिकॉर्ड है. गोपालगंज की 6 विधानसभा सीट में से एनडीए को 4 सीट मिली थी. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि मौजूदा एनडीए की सरकार ने उन इलाकों को प्रतिनिधित्व दिया है जहां से उनके ज्यादा सदस्य जीतकर आए हैं. हालांकि मंत्रिमंडल विस्तार में छपरा और सीवान जैसे बड़े जिलों की अनदेखी पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं.
बीजेपी ने युवा ब्रिगेड पर जताया भरोसा

बिहार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार में युवाओं की बल्ले-बल्ले है. बीजेपी ने ज्यादातर युवाओं को मंत्री बनाकर ये साफ कर दिया है कि पार्टी नई पीढ़ी के नेताओं को आगे करना चाहती है. लंबे समय तक प्रदेश भाजयुमो की कमान संभाल चुके नितिन नवीन को जहां मंत्रिमंडल में जगह दी गई है, तो वहीं एमएलसी सम्राट चौधरी को भी मंत्री बनाया गया है. सहरसा से युवा विधायक आलोक रंजन झा को नीतीश मंत्रिमंडल में जगह मिली है तो वहीं गोपालगंज से जनक राम मंत्रिमंडल में नया चेहरा होंगे. जनक राम पार्टी का दलित चेहरा हैं और युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं. जनकर राम अभी किसी सदन के सदस्य नहीं हैं लेकिन पार्टी ने उनपर भरोसा जताया है. बीजेपी पहले ही अपने वरिष्ठ नेताओं को मार्गदर्शक मंडल में भेज चुकी है. नंदर किशोर यादव और प्रेम कुमार जैसे दिग्गज नेताओं को पार्टी ने मंत्री नहीं बनाया था. मंत्रिमंडल विस्तार में भी वरिष्ठ नेताओं को मायूसी ही हाथ लगी है.
जेडीयू ने युवाओं के साथ अनुभव को दी तरजीह

नीतीश के नए मंत्रिमंडल में युवाओं की भरमार है लेकिन जेडीयू ने संतुलन बैठाने की कोशिश की है. सात बार के विधायक श्रवण कुमार को आखिरकार मंत्रिमंडल में जगह मिल गई है. जेडीयू के मुख्य सचेतक रह चुके श्रवण कुमार का नाम अंतिम समय तक फाइनल नहीं था. नीतीश की पहली सरकार में श्रवण कुमार ग्रामीण विकास मंत्रालय का जिम्मा संभाल रहे थे. दरभंगा के बहादुरपुर से विधायक मदन सहनी का नाम भी कभी लिस्ट में आ रहा था और कभी कट रहा था लेकिन उन्होंने आखिरकार बाजी मार ली. मदन सहनी को विधानसभा चुनाव के दौरान अपनी सीट बदलनी पड़ी थी. संजय झा का मंत्री बनना तय माना जा रहा था. संजय झा ना केवल नीतीश के करीबी रहे हैं, बल्कि पहले दौर में उन्हें मंत्री नही बनाए जाने पर कई लोगों ने आश्चर्य जताया था. गोपालगंज से पहली बार जीतकर आए पूर्व एडीजी सुनील कुमार के पास भी लंबा अनुभव है और नीतीश ने उनपर भरोसा जताया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में राजनीति की अब उलटी चाल ,राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज

राज्यसभा चुनाव: 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार, NDA की सीधी रणनीति वोट दो या रद्द करो ,तेजस्वी के विधायक होटल में नजरबंद!

by UB India News
March 15, 2026
0

बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राजद के विधायक आज रात होटल पनाश में...

LPG संकट पर विपक्ष का संसद के बाहर प्रदर्शन, विपक्ष ने दोनों सदनों में मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का नोटिस दिया

LPG संकट पर विपक्ष का संसद के बाहर प्रदर्शन, विपक्ष ने दोनों सदनों में मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का नोटिस दिया

by UB India News
March 14, 2026
0

लोकसभा में शुक्रवार को भी प्रश्नकाल की शुरुआत के साथ हीं विपक्ष ने हंगामा किया। राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसद...

ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा के बाद राज्यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चर्चा शुरू किया …………………..

राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल ,क्रॉस वोटिंग का सता रहा डर………….

by UB India News
March 13, 2026
0

देशभर की सियासत में राज्यसभा चुनाव को लेकर गर्माहट बढ़ गया है। दूसरी ओर इस चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने...

अमेरिकी युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन पर ईरान का हमला?

अमेरिकी युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन पर ईरान का हमला?

by UB India News
March 14, 2026
0

अमेरिका को उम्मीद थी कि उसके हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत के बाद युद्ध शायद जल्द खत्म...

यूपी-बिहार से सुप्रीम कोर्ट तक आधार विवादों में क्यों, यह कहां-कहां है जरूरी?

महिलाओं को कोई काम नहीं देगा……….

by UB India News
March 14, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को महिलाओं कर्मचारियों और छात्राओं के लिए देशभर में मासिक धर्म अवकाश नीति की मांग करने...

Next Post
सुख-ई का बहुप्रशिक्षित पेप्पी ट्रैक “सोना लगदा” का टीजर हुआ रिलीज; सुकृती और प्रकृति की आवाज मोह लेगी आपका मन

सुख-ई का बहुप्रशिक्षित पेप्पी ट्रैक "सोना लगदा" का टीजर हुआ रिलीज; सुकृती और प्रकृति की आवाज मोह लेगी आपका मन

भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक देवेश लाल का देर रात ह्रदय आघात से हुआ निधन

भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक देवेश लाल का देर रात ह्रदय आघात से हुआ निधन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2025 ubindianews.com All Rights Reserved

MADE WITH ❤ BY AMBITSOLUTIONS.CO.IN

No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend