ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

15वें वित्त आयोग की अनुशंसा में बिहार को मिली अधिक राशि, स्वास्थ्य क्षेत्र में मिला छह हजार करोड़ का अनुदान

UB India News by UB India News
February 6, 2021
in कारोबार, पटना, भाजपा
0
15वें वित्त आयोग की अनुशंसा में बिहार को मिली अधिक राशि, स्वास्थ्य क्षेत्र में मिला छह हजार करोड़ का अनुदान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा में बिहार को अधिक राशि देने के प्रावधान का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं एवं शहरी निकायों के माध्यम से स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए पहली बार 70 हजार 51 करोड़ रुपये की अनुदान राशि की अनुशंसा की गयी है. इसमें बिहार के लिए छह हजार 17 करोड़ रुपये देने का प्रावधान किया गया है.

कोविड-19 महामारी को देखते हुए केंद्र सरकार एवं आयोग का यह कदम दूरदर्शितापूर्ण और विकास को बढ़ावा देने वाला है. यह देश के प्रत्येक नागरिक के स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और गंभीरता को दर्शाता है.

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

आयोग ने 2021 से 2026 की अवधि के लिए केंद्रीय करों में बिहार की हिस्सेदारी को 9.66 प्रतिशत से बढ़ाकर 10.058 प्रतिशत कर दिया है. 14वें वित्तीय आयोग की तुलना में ग्रामीण स्थानीय निकायों को 645 करोड़ रुपये अधिक देने की अनुशंसा की गयी है.

पंचायती राज संस्थाओं के तीनों स्तर जिला पर्षद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायत को पहली बार अनुदान दिया गया है. इसके अलावा सूबे के शहरी निकायों के लिए 11 हजार 689 करोड़ रुपये की अनुशंसा की गयी है, जो 14वें वित्त आयोग से दो हजार 140 करोड़ ज्यादा है.

शहरी निकायों के अनुदान की राशि में करीब पांच गुना की बढ़ोतरी की गयी है. नये शहरों की स्थापना के लिए आठ हजार करोड़ रुपये की अनुशंसा की गयी है. यह अनुदान प्रतिस्पर्द्धा आधारित होगी और बिहार में शहरीकरण को इससे बढ़ावा मिलेगा.

15वें वित्त आयोग की अनुशंसा के तहत एसडीआरएफ के लिए बिहार को 10 हजार 432 करोड़ रुपये मिलेंगे. बिहार जैसे आपदाग्रस्त राज्य के लिए यह राशि बेहद महत्वपूर्ण है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

by UB India News
August 1, 2026
0

अभी मानसून का सीजन चल रहा है. जैसे ही मानसून विदा होगा भारतीय त्‍योहारों के स्‍वागत की तैयारियां शुरू कर...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

Next Post
क्या संतोषी मां की अग्नि परीक्षा सफल होगी?

क्या संतोषी मां की अग्नि परीक्षा सफल होगी?

विकास को बढ़ावा देने वाला है बजट, खर्च करने की छूट:रविशंकर प्रसाद

विकास को बढ़ावा देने वाला है बजट, खर्च करने की छूट:रविशंकर प्रसाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend