ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जैश उल हिंद ने ली इजरायली दूतावास के पास धमाके की जिम्मेदारी

दिल्ली के लुटियंस इलाके में औरंगजेब रोड पर स्थित इजराइली दूतावास के निकट शुक्रवार शाम आईईडी विस्फोट हुआ था. धमाका उस समय समय हुआ, जब वहां से कुछ किमी दूर गणतंत्र दिवस समारोहों के समापन के तौर पर होने वाला 'बीटिंग रीट्रिट' कार्यक्रम चल रहा था.

UB India News by UB India News
January 30, 2021
in अपराध, खास खबर
0
जैश उल हिंद ने ली इजरायली दूतावास के पास धमाके की जिम्मेदारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजधानी दिल्ली स्थित इजरायली दूतावास में शुक्रवार को हुए हमले की जिम्मेदारी एक आतंकी संगठन ने लेने का दावा है. हालांकि जांच एजेंसियां इस दावे को लेकर आश्वस्त नहीं हैं. मिली जानकारी के अनुसार जैश उल हिंद नाम के आंतकी संगठन ने दिल्ली में इजरायल दूतावास के सामने हुए हमले की जिम्मेदारी ली. कथित तौर पर मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के मैसेज के जरिए इसकी पुष्टि का दावा किया जा रहा है. इस मैसेज में कहा गया है- ‘ सर्वशक्तिमान अल्लाह की कृपा और मदद से, जैश उल हिंद के सैनिक दिल्ली के एक हाई सिक्योरिटी इलाके में घुसपैठ करके IED हमले को अंजाम दे पाए. प्रमुख भारतीय शहरों को निशाना बनाने वाले हमलों की यह एक शुरुआत है. यह भारतीय सरकार द्वारा किए गए अत्याचारों का बदला लेगा.’

वहीं दिल्ली में इज़राइल दूतावास के पास हुए मामूली आईईडी विस्फोट के बाद धमाके के लिए इस्तेमाल किये गये विस्फोटकों की दो बार जांच की गई. सूत्रों ने कहा कि जांच में सामने आया कि डिवाइस में में हाई ग्रेड मिलिट्री एक्स्प्लोसिव PETN (pentaerythritol tetranitrate) पाई गई.

RELATED POSTS

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

अधिकारियों का अनुमान है कि कि अल-कायदा जैसे प्रशिक्षित समूहों के पास इस ग्रेड के विस्फोटक उपलब्ध होने की आशंका है. एक ISIS समूह ने भी हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया लेकिन एजेंसियां उनके शामिल होने को लेकर आश्वस्त नहीं हैं. धमाके के बाद कल रात ईरान की एक फ्लाइट में भी देरी हुई और सभी यात्रियों की जांच की गई लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला.

कुछ कारें हुईं क्षतिग्रस्त- दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल ने कहा कि अति-सुरक्षित इलाके में हुए धमाके में कुछ कारें क्षतिग्रस्त हुई हैं और प्रारंभिक जांच में प्रतीत हुआ है कि किसी ने सनसनी पैदा करने के लिये यह शरारत की. वहीं, पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद कहा कि दिल्ली पुलिस का विशेष प्रकोष्ठ दूतावास के बाहर हुए आईईडी धमाका मामले की जांच कर रहा है.

सूत्रों ने बताया कि विस्फोट स्थल पर जांचकर्ताओं को इजराइली दूतावास का पता लिखा एक लिफाफा मिला है. हालांकि, उन्होंने लिफाफे में मिली टिप्पणी और इससे संबंधित कोई भी जानकारी साझा नहीं की. धमाका उस समय समय हुआ जब वहां से कुछ दूर किलोमीटर दूर गणतंत्र दिवस समारोहों के सपमान के तौर पर होने वाला ‘बीटिंग रीट्रिट’ कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वैकेंया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मौजूद थे.

दिल्ली के सीएम ने किया ट्वीट
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने घटना को लेकर इजराइल के विदेश मंत्री गाबी अश्केनाज से फोन पर बात कर उन्हें इजराइल के राजयनिकों और उसके मिशनों की पूरी सुरक्षा का आश्वासन दिया है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट में इस खबर पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, ‘एजेंसियां विस्फोट के कारण और उद्देश्य का पता लगा रही हैं. शुक्र है कि अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है. दिल्ली की शांति को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश से सख्ती से निपटा जाना चाहिए.’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने इस मामले के...

Next Post
ममता की पार्टी छोड़ने वाली राजीव बनर्जी आज दिल्ली होंगे रवाना, अमित शाह से मुलाकात के बाद BJP हो सकते हैं शामिल

ममता की पार्टी छोड़ने वाली राजीव बनर्जी आज दिल्ली होंगे रवाना, अमित शाह से मुलाकात के बाद BJP हो सकते हैं शामिल

किसानों को कृषि मंत्री का दिया ऑफर अभी भी बरकरार: पीएम  मोदी

किसानों को कृषि मंत्री का दिया ऑफर अभी भी बरकरार: पीएम मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend