ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

किसानों के समर्थन में बिहार में महागठबंधन की मानव श्रृंखला आज

UB India News by UB India News
January 30, 2021
in Lokshbha2024, पटना, राजद
0
किसानों के समर्थन में बिहार में महागठबंधन की मानव श्रृंखला आज

PATNA RABRI DEVI KE AWAS PER AYOJIT MAHAGATHBANDHI DUARAAYOJIT MEETING KO SAMBODHIT KERTE R J D STATE PRESIDENT JAGDANAND SINGH

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में महागठबंधन ने शनिवार को राज्यभर में मानव शृंखला का आयोजन किया है। महागठबंधन के नेताओं ने कहा कि राज्य के हर गांव के चौक चौराहों तक मानव शृंखला बनाई जाएगी। इसके जरिए लोगों को कृषि बिलों की खामियां भी समझाई जाएंगी। कहा गया कि पार्टी नेता आयोजन के अनुशासित रहने का ध्यान रखें। नेताओं ने कहा कि बिहार के किसान ट्रेनें कम चलने से आंदोलन में भाग नहीं ले पाए हैं।

वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि कृषि कानूनों के जरिए किसानों की जमीन पूंजीपतियों को सौंपने की तैयारी है। कहा कि बचपन से जय जवान-जय किसान का नारा सुनते आए थे लेकिन, भाजपा सरकार फंडदाताओं के लिए जवान और किसान को ही आपस में लड़वा रही है। महागठबंधन शुरुआत से किसानों के संघर्ष में साथ खड़ा है।

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

तेजस्वी ने कहा कि सरकार यह भूल गई है कि जवान भी किसान परिवारों से ही हैं। उनमें भी आक्रोश है। दावा किया कि जब राजद की सरकार थी तो एमएसपी से भी अधिक दाम में फसल खरीद हुई थी। नीतीश कुमार ने 2006 में मंडी व्यवस्था खत्म की तो किसान मजदूर बन गये। अगर केंद्र के कृषि कानून लागू हुए तो किसान भिखारी बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के साथी पूछना चाहते हैं कि मुख्यमंत्री चुप क्यों हैं। उन्हें बताना चाहिए कि तीनों कृषि कानून किसानों के हित में हैं या नहीं। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने में लगी है। हम लोग एकजुट होकर जनहित के मुद्दों पर आवाज बुलंद करते रहेंगे। तेजस्वी बोले, मानव शृंखला हमारे संघर्ष का अंत नहीं है। संघर्ष जारी रहेगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
कड़ाके की ठंड में महागठबंधन की ओर से मानव श्रृंखला का आयोजन

कड़ाके की ठंड में महागठबंधन की ओर से मानव श्रृंखला का आयोजन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 73वीं पुण्यतिथि,

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 73वीं पुण्यतिथि,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend