ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में शीतलहर का कहर जारी, घने कोहरे ने बढ़ाई कनकनी

UB India News by UB India News
January 27, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, दुर्घटना, पटना
0
बिहार में शीतलहर का कहर जारी, घने कोहरे ने बढ़ाई कनकनी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में शीतलहर का कहर जारी है। तापमान लुढ़कने के साथ ही एक बार फिर राज्य के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सोमवार रात से ही हवा चलने से कनकनी बढ़ गई थी। यही स्थिति सुबह भी रही। इधर कुहासे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही। दिन भर धूप के दर्शन नहीं हुए जिससे ठंड का असर बढ़ता रहा। शाम होते-होते एकबार फिर शीतलहर शुरू हो गई। फिर कोहरे का ऐसा कहर रहा कि पास की वस्तु भी ठीक से दिखाई नहीं दे रही थी।

इधर कंपकंपाती ठंड से बचने के लिये लोग परेशान रहे। राजधानी पटना समेत लगभग सभी जिलों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ जाने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इससे झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोग अलाव के सहारे ठंड बिताते दिखे। ठंड बढ़ने से खासकर बच्चे और बूढ़े की परेशानी बढ़ गयी है।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

गरीब व मजदूर तबके के लोग परेशान
गरीब व मजदूर तबके के लोग बेहद परेशान हैं। ठंड के कारण लोगों की दिनचर्या भी देर से शुरू हुई। अधिकांश लोग घरों में दुबके रहे। दफ्तर जाने वालों को भी खासी परेशानी हुई। सड़कों पर भी वाहनों की आवाजाही नहीं के बराबर थी। जो वाहन चल भी रहे थे तो वो भी लाइट जलाकर धीरे-धीरे आगे बढ़े रहे थे। दिन भर धूप के दर्शन न होने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आलम यह रहा कि गर्म कपड़े भी लोगों को सर्दी से निजात नहीं दिला सके।

ठंडी हवाओं ने सर्दी और बढ़ाई
दिन में ठंडी हवाओं ने सर्दी और बढ़ा दी। मौसम में दिनभर ठिठुरन बनी रही। वहीं सर्द हवाओं के चलने से गर्म कपड़ों की बिक्री भी बढ़ गई। लोग ठंड से बचने के लिये गर्म कपड़ों की खरीदारी में लगे रहे। सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियेस जाकि न्यूनतम तापमान नौ डिसे रहा। आसमान में दिनभर बादल छाये रहे। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को तापमान का पारा चढ़ेगा लेकिन आनेवाले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं।

सूर्य देव के दर्शन को तरस गए नगरवासी
कुहरे से झाझा में पूरे दिन आसमान ढका रहा। शाम के समय तक सूर्योदय नहीं होने से सूर्य देव के दर्शन को नगरवासी तरस गए। इस वजह से ठंड ने इस वर्ष लोगों को कंपकंपा कर अपने अपने घरों में दुबक कर रहने को मजबूर कर दिया। हड्डियों तक को कंपकंपा देने वाली कड़ाके की ठंड से झाझा के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन सिकुड़ कर रह गया, जिंदगी मानो जैसे ठहर सी गई। लोगों की गतिविधियां कम हो गई जिससे लोगों के कामकाज काफी प्रभावित हुए। हालांकि रोज कमाने खाने वाले लोगों के अलावे कम संख्या में नागरिकों को बाजार में देखा गया।

ठंड से लोगों की आमदनी एवं आमदनी का जरिया प्रभावित हो गया। उक्त दर्द प्रखण्ड एवं नगर के निवासियों ने इस संवाददाता के समक्ष बयान करते हुए विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं के अलावे जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से मांग की है कि ठंड के मद्देनजर क्षेत्र में हर चौक चौराहों पर अलाव जलाए जाने की व्यवस्था बहाल की जाय तथा कंबल वितरण किया जाय ताकि गरीबों के जानमाल की रक्षा की जा सके।

घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के कारण सामान्य जन जीवन अस्त व्यस्त
तापमान में अचानक गिरावट व घने कोहरे के कारण बढ़ी ठंड के कारण क्षेत्र में सामान्य जनजीवन अस्त ब्यस्त हो गया। ठंड के कारण आम जन घरों में कैद होने को विवश हैं जबकि दैनिक मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले मजदूरों के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा होने लगी है। चुंकि बीते तीन चार दिनों से कोहरे के कारण मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। वैसी स्थिति में वैसे मजदूरों को पेट की अग्नि बुझाने के साथ ठंड में अपने तन ढ़कने की समस्या उत्पन्न हो गई है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
बजट सत्र से पहले आज से सांसदों और संसद स्टाफ का शुरू होगा कोरोना टेस्ट

बजट सत्र से पहले आज से सांसदों और संसद स्टाफ का शुरू होगा कोरोना टेस्ट

लाल किला का डरावना मंजर: प्रदर्शनकारियों ने कैसे वहां झंडा फैराया

लाल किला का डरावना मंजर: प्रदर्शनकारियों ने कैसे वहां झंडा फैराया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend