ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रामविलास पासवान को पद्मभूषण समेत बिहार की चार हस्तियों को पद्मश्री

UB India News by UB India News
January 29, 2021
in अवार्ड, खास खबर, पटना, राष्ट्रीय
0
रामविलास पासवान को पद्मभूषण समेत बिहार की चार हस्तियों को पद्मश्री
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति की ओर से दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों सहित पुलिसकर्मियों को दिए जाने वाले वीरता पदक की घोषणा सोमवार को हो गई। गृह मंत्रालय की ओर से जारी सूची में देश के 1097 लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वालों को यह पुरस्कार दिए गए। जिन्हें पुरस्कार मिला उनमें बिहार के 24 हस्ती शामिल हैं। इस तरह मिले कुल पुरस्कारों में बिहार का हिस्सा 2.18 फीसदी रहा।

रामविलास पासवान को पद्मभूषण समेत बिहार की चार हस्तियों को पद्मश्री
पद्म पुरस्कारों में इस बार सात पद्मविभूषण दिए गए। बिहार के किसी को भी यह पुरस्कार नहीं मिला। दस को पद्मभूषण पुरस्कार मिल। बिहार के दिग्गज नेता दिवंगत केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान इस पुरस्कार से नवाजे गए हैं। वहीं 102 शख्सियतों को पद्मश्री पुरस्कार मिला है। इनमें बिहार के चार लोग शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में गोवा की दिवंगत राज्यपाल मृदुला सिन्हा भी शामिल हैं। वहीं, असाधारण काम करने वाले 32 बच्चों को राष्ट्रीय बालवीर पुरस्कार मिला है। बिहार से इकलौती साइकिल गर्ल के नाम से चर्चा में आई ज्योति को यह पुरस्कार मिला है। गौरतलब है कि कोरोना काल में ज्योति हरियाणा के गुरुग्राम से अपने पिता मोहन पासवान को साइकिल पर बिठाकर दरभंगा घर ले आई थी।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

946 राष्ट्रपति पुलिस पदक की घोषणा
वहीं, इस बार कुल 946 राष्ट्रपति पुलिस पदक की घोषणा की गई है। इनमें राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक, पुलिस वीरता पदक, विशिष्ट और सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं। बिहार उन 10 राज्यों में शामिल है, जिसे पुलिस वीरता पदक से अलंकृत किया गया है। इस बार 2 राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक प्रदान किया गया है। यह झारखंड पुलिस के अलावा सीआरपीएफ को मिला है। वहीं बिहार समेत 10 राज्यों की पुलिस और 5 केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों को कुल 205 पुलिस वीरता पदक प्रदान किया गया है। राज्य पुलिस में सर्वाधिक जम्मू-कश्मीर को 52, दिल्ली को 17, महाराष्ट्र को 13 और उत्तर प्रदेश को 8, जबकि अर्द्धसैनिक बलों में सबसे ज्यादा 68 सीआरपीएफ और बीएसएफ को 20 पुलिस वीरता पदक मिले हैं।

पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों को दिए जानेवाले चारों पदक को देखा जाए तो छत्तीसगढ़ को दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, मध्यप्रदेश जम्मू-कश्मीर और पंजाब ऐसे राज्य हैं जिन्हें बिहार पुलिस से ज्यादा पदक प्राप्त हुआ है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और ओडीशा समेत कई राज्य हैं जिन्हें बिहार से कम पदक मिले हैं।

बिहार के हिस्से नहीं आया जीवन रक्षक पदक
जीवन रक्षक पदक बिहार को नहीं मिला। इस श्रेणी में सर्वोत्तम जीवन रक्षक पदक, उत्तम जीवन रक्षक पदक व जीवन रक्षक पदक प्रदान किए जाते हैं। इस दफे कुल 40 पदकों की घोषणा की गई है। इस बार एक सर्वोत्तम जीवन रक्षक पदक, आठ उत्तम जीवन रक्षक पदक और 31 जीवन रक्षक पदक दिए गए हैं।

इस बार ‘बाल शक्ति पुरस्कार’ की विभिन्न श्रेणियों के तहत देशभर के 32 बच्चों को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 दिया गया है। इसमें कला और संस्कृति के क्षेत्र में 7 पुरस्कार दिए गए हैं। नौ पुरस्कार इनोवेशन के लिए दिए गए हैं और पांच शैक्षिक उपलब्धियों के लिए, सात बच्चों को स्पोर्ट्स कैटेगरी, तीन बच्चों को बहादुरी के लिए और एक बच्चे को समाज सेवा के क्षेत्र में उनके प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

Next Post
पटना के गांधी मैदान में राज्यपाल ने किया झंडोतोलन, झंडे को दी सलामी

पटना के गांधी मैदान में राज्यपाल ने किया झंडोतोलन, झंडे को दी सलामी

किसानों की ट्रैक्टर रैली में बवाल, पुलिस को दागने पड़े आंसू गैस के गोले

किसानों की ट्रैक्टर रैली में बवाल, पुलिस को दागने पड़े आंसू गैस के गोले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend