ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

निशुल्क टीके देने पर भारत का बजा दुनिया में डंका

UB India News by UB India News
January 24, 2021
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय, अवार्ड, खास खबर, स्वास्थ
0
निशुल्क टीके देने पर भारत का बजा दुनिया में डंका
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अनेक देशों को कोविड़–१९ के टीके भेंट करने वाले भारत की प्रशंसा करते हुए अमेरिका ने उसे ‘सच्चा मित्र’ बताया और कहा कि वह वैश्विक समुदाय की मदद करने के लिए अपने दवा क्षेत्र का उपयोग कर रहा है। भारत बीते कुछ दिन में अपने यहां बने कोविड़–१९ टीकों की खेप भूटान‚ मालदीव‚ नेपाल‚ बांग्लादेश‚ म्यांमार‚ मॉरिशस और सेशेल्स को मदद के रूप में भेज चुका है। सऊदी अरब‚ दक्षिण अफ्रीका‚ ब्राजील और मोरक्को को ये टीके व्यावसायिक आपूर्ति के रूप में भेजे जा रहे हैं। अमेरिका के विदेश विभाग के दक्षिण एवं मध्य एशिया ब्यूरो की ओर से शुक्रवार को ट्वीट किया गया‚ वैश्विक स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत की भूमिका की सराहना करते हैं‚ जिसने दक्षिण एशिया में कोविड़–१९ की लाखों खुराकें दीं।
ड़ब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस गेब्रेयसस ने कोविड़–१९ के खिलाफ लड़़ाई में सहयोग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि जानकारी साझा करने सहित साथ मिलकर काम करने से इस महामारी से निपटने में मदद मिलेगी।

कोरोना वायरस के संकट से उबरने में भारत पूरे विश्व के लिए एक मिसाल बन चुका है. देश में बनी वैक्सीन को दुनिया के कई देशों में निर्यात कर भारत ने वैश्विक स्वास्थ्य में अपनी अहम भूमिका निभाई है. यही वजह है कि आज दुनिया के तमाम बड़े देश और राजनेता भारत के इस प्रयास की सराहना कर रहे हैं. अमेरिका और ब्राजील के बाद अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है.

RELATED POSTS

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने कहा शुक्रिया

WHO के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा कि, “कोविड-19 के खिलाफ विश्व भर में जारी प्रयासों में लगातार सहयोग देने के लिए हम भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा करते हैं. हम मिलकर काम कर और ज्ञान साझा करके ही इस वायरस को रोक सकते हैं और जिंदगियों को बचा सकते हैं.”

Thank you #India and Prime Minister @narendramodi for your continued support to the global #COVID19 response. Only if we #ACTogether, including sharing of knowledge, can we stop this virus and save lives and livelihoods.

— Tedros Adhanom Ghebreyesus (@DrTedros) January 23, 2021

ब्राजील के राष्ट्रपति बोलसोनारो ने भी अनोखे अंदाज में किया था धन्यवाद

इससे पहले ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने तो भारत में बनी वैक्‍सीन को ‘संजीवनी बूटी’ बताते हुए भारत को धन्‍यवाद दिया था. बोलसोनारो ने अपने ट्वीट में भगवान हनुमान की संजीवनी बूटी ले जाते हुए तस्वीर शेयर की थी साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस मुश्किल वक्त की घड़ी में साथ देने के लिए आभार व्यक्त किया था. ब्राजील में कोरोना वैक्सीन के पहुंचने के बाद बोलसोनारो ने कहा, “कोरोना के खिलाफ इस जंग को लड़ने में ब्राजील की मदद करने के लिये हम भारत का आभार व्यक्त करते हैं. अपने ट्वीट के आखिर में भारत के प्रति अपना स्नेह जाहिर करते हुए बोलसोनारो ने हिंदी में धन्यवाद लिखा.”

– Namaskar, Primeiro Ministro @narendramodi

– O Brasil sente-se honrado em ter um grande parceiro para superar um obstáculo global. Obrigado por nos auxiliar com as exportações de vacinas da Índia para o Brasil.

– Dhanyavaad! धनयवाद pic.twitter.com/OalUTnB5p8

— Jair M. Bolsonaro (@jairbolsonaro) January 22, 2021

भारत लगातार कर रहा है मित्र देशों की मदद
ब्राजील अकेला देश नहीं जिसकी भारत ने मदद की हो. भारत लगातार अपने कई मित्र देशों की मदद में जुटा है. भारत ने 22 जनवरी को कोविशील्ड की 1.417 करोड़ डोज भूटान, मालदीव, बांगलादेश, नेपाल, म्यामांर ओर सेशेल्स में पहुंचाई हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

Next Post
भाजपा ने बंगाल में जय श्रीराम नारे के चक्रव्यूह में ममता को फिर उलझाया?

भाजपा ने बंगाल में जय श्रीराम नारे के चक्रव्यूह में ममता को फिर उलझाया?

ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन से हाहाकार, 17 जुलाई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन से हाहाकार, 17 जुलाई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend