ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

यह पप्पू डांस कर सकता है! एण्डटीवी के मनमोहन तिवारी अपने जन्मदिन पर खूब थिरके

UB India News by UB India News
January 23, 2021
in टीवी
0
यह पप्पू डांस कर सकता है! एण्डटीवी के मनमोहन तिवारी अपने जन्मदिन पर खूब थिरके

गुड़िया हमारी सभी पे भारी‘ के पप्पू (मनमोहन तिवारी) ने आज सेट पर अपनी रील फैमिली के साथ अपना जन्मदिन मनाते हुए

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एण्डटीवी के ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी‘ के पप्पू (मनमोहन तिवारी) ने आज सेट पर अपनी रील फैमिली के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस वर्किंग बर्थडे पर शो के कलाकारों एवं तकनीशियन दल के सदस्यों ने अपने पप्पू के लिये इस दिन को बहुत खास बनाने के लिये मिलकर काम किया। बहुत सारी मस्ती और उमंग के साथ टीम शानदार धुनों पर नाची और बर्थडे बाॅय के लिये गाने गाये। सेट पर मनाए गए इस जश्न के बारे में मनमोहन ने कहा, ‘‘सेट लोकेशन के पास में ही एक ढाबा है। हम अक्सर किसी खास अवसर का जश्न मनाने के लिये या यदि हमारा शूट जल्दी खत्म हो जाता है, तो वहां जाते हैं। यह हम सभी के लिये मौज-मस्ती करने की पसंदीदा जगह बन गई है। मैं मेरे जीवन में उनकी अनमोल मौजूदगी के लिये धन्यवाद देने और मेरा जन्मदिन मनाने के लिये सभी को स्नैक्स खिलाऊंगा। नाच-गाने के बिना ये पार्टी अधूरी है, इसलिये हम बहुत धमाल करने वाले हैं!’’ गुड़िया, यानि सारिका बहरोलिया ने अपने आॅन-स्क्रीन भाई को शुभकामना देते हुए कहा, ‘‘पप्पू भैया, जैसा कि मैं उन्हें पुकारना पसंद करती हूँ, उनके साथ मेरे लगाव से इतर एक दयालु व्यक्ति हैं, जो सेट पर सभी का ध्यान रखते हैं। उनमें पिता बनने की स्वाभाविक प्रवृत्ति है और वे हमेशा इसका ख्याल रखते हैं कि सभी ने खाना खाया कि नहीं या किसी को पानी की जरूरत है। ऐसे स्वभाव वाले व्यक्ति के साथ काम करना सचमुच सुखद है। मैं उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देती हूँ!’’ इस खास दिन पर अपना आभार व्यक्त करते हुए मनमोहन ने कहा, ‘‘यह मेरा जन्मदिन है और मुझे इसे अपनी रील और रियल दोनों फैमिलीज के साथ मनाने का मौका मिलना अपने-आप में एक आशीर्वाद है! यह मेरा सौभाग्य है कि मैं स्वस्थ और खुश हूँ, बीते साल ने मुझे कई सबक सिखाये हैं और आने वाले इस साल ने मुझे इनाम दिया है। यह मेरी बेटी त्वरिता के साथ मेरा पहला जन्मदिन होगा, जो मेरी आँखों का तारा है। मेरा प्यारा बेटा रुद्राक्ष आज बहुत रोमांचित है, क्योंकि उसे जन्मदिन और तोहफे पसंद हैं। मेरा परिवार और मैं घर पर एक छोटी-सी पार्टी रखेंगे, मेरी पत्नी ने मेरे पसंदीदा गुलाब जामुन बनाने का वादा किया है और मैं उन्हें खाने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूँ।’’

देखते रहिये ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी‘, सोमवार से शुक्रवार, रात 9ः30 बजे
केवल एण्डटीवी पर

RELATED POSTS

क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम विकास सेठी की मौत, 48 की उम्र में हार्ट अटैक बना काल

शेमारू उमंग और गुल खान ने साथ मिलकर पेश की एक सुपरनेचरल कहानी ‘शमशान चंपा’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम विकास सेठी की मौत, 48 की उम्र में हार्ट अटैक बना काल

क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम विकास सेठी की मौत, 48 की उम्र में हार्ट अटैक बना काल

by UB India News
September 9, 2024
0

टीवी इंडस्ट्री से हैरान करने वाली दुखद खबर सामने आई है। फेमस एक्टर विकास सेठी का निधन हो गा है।...

शेमारू उमंग और गुल खान ने साथ मिलकर पेश की एक सुपरनेचरल कहानी ‘शमशान चंपा’

शेमारू उमंग और गुल खान ने साथ मिलकर पेश की एक सुपरनेचरल कहानी ‘शमशान चंपा’

by UB India News
July 23, 2024
0

शेमारू उमंग और गुल खान ने मिलकर दर्शकों को उत्साह की लहरों के बीच छोड़ दिया है। हाल ही में...

सन नेटवर्क ने सन नियो पर नए ओरिजिनल शोज का फर्स्ट लुक किया जारी

सन नेटवर्क ने सन नियो पर नए ओरिजिनल शोज का फर्स्ट लुक किया जारी

by UB India News
May 27, 2024
0

भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री अपनी शुरुआत से ही मनोरंजन का एक प्रमुख स्रोत रही है। समय के साथ नाटकीय फिल्में और...

मुझे आदियोगी की दिव्य उपस्थिति में रहने का अद्भुत अवसर मिला:अपर्णा

मुझे आदियोगी की दिव्य उपस्थिति में रहने का अद्भुत अवसर मिला:अपर्णा

by UB India News
March 14, 2024
0

प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेत्री अपर्णा दीक्षित हमेशा से अपने दिल को जीत लेने वाले अभिनय के लिए जानी जाती हैं। वे...

Q टीवी पर शुरू हुआ एक नया शो ‘मस्ती की पाठशाला- जो हँसाएँगे भी, और  सिखाएँगे भी’

Q टीवी पर शुरू हुआ एक नया शो ‘मस्ती की पाठशाला- जो हँसाएँगे भी, और सिखाएँगे भी’

by UB India News
June 9, 2023
0

शैतानी ताकतों के साथ बालवीर की जंग और काली- द सुपरशक्ति की दुनिया की सैर कराने के बाद अब देश...

Next Post
नरेंद्र मोदी को तमिलनाडु की संस्कृति, भाषा और लोगों का सम्मान नहीं है : राहुल

नरेंद्र मोदी को तमिलनाडु की संस्कृति, भाषा और लोगों का सम्मान नहीं है : राहुल

एण्डटीवी के कलाकारों ने गणतंत्र दिवस पर अपने जोश और देशभक्ति की भावना को व्यक्त किया

एण्डटीवी के कलाकारों ने गणतंत्र दिवस पर अपने जोश और देशभक्ति की भावना को व्यक्त किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend