ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लालू यादव की हालत गंभीर, आज विशेष विमान से भेजे जायेंगे दिल्ली एम्स

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स भेजा जाएगा. रिम्स मेडिकल बोर्ड ने लिया फैसला

UB India News by UB India News
January 23, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, स्वास्थ
0
लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में शिफ्ट किए जाएंगे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चारा घोटाले मामले में सजायाफ्ता राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद उनके परिवार के लोग रांची पहुंचे. बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव , तेज प्रताप और बेटी मीसा भारती लालू यादव को देखने के लिए शुक्रवार को रांची स्थित रिम्स अस्पताल पहुंचे, जहां लालू यादव का इलाज चल रहा है. लालू की हालत गंभीर बताई जा रही है. तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें रांची स्थित रिम्स से बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स में शिफ्ट किया जा रहा है. रिम्स मेडिकल बोर्ड ने बैठक कर इस बात का फैसला लिया है. रिम्स ने इस बाबत होटवार जेल प्रबंधन को भी जानकारी दे दी है.

लालू यादव को देखने पहुंचे तेजस्वी यादव ने रिम्स से निकलने के बाद समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “हमारा परिवार उनके (लालू प्रसाद यादव) लिए बेहतर इलाज चाहता है. सभी रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टरों को यह विश्लेषण करना है कि उन्हें यहां इलाज दिया जा सकता है. उनकी हालत गंभीर है. चेहरे पर सूजन है और उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है. हमलोग चाहते हैं कि उनको बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाया जाए.

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

Our family wants better treatment for him (Lalu Prasad Yadav) but it is for doctors to analyse what treatments can be provided here, after all test reports come. His situation is serious, I'll meet Chief Minister tomorrow: RJD leader Tejashwi Yadav https://t.co/Oj76C0ygdA pic.twitter.com/2cwYnEOsRM

— ANI (@ANI) January 22, 2021

मिली जानकारी के अनुसार, 8 सदस्यीय मेडिकल बोर्ड गठित किया गया है. इसमें अलग-अलग विभागों के वरिष्ठ डॉक्टर शामिल हैं. मेडिकल बोर्ड ने रिपोर्ट्स देखने के बाद लालू को दिल्ली AIIMS भेजने की सलाह दी है. आज शाम 5 बजे उन्हें चार्टर्ड प्लेन (एयर एंबुलेंस) से दिल्ली भेजा जाएगा.

हम लोगों ने फैसला लिया है कि उन्हें उच्च केंद्र भेजा जाएगा। उन्हें एम्स भेजा जाएगा। यह आगे कि तैयारी पर नर्भर है कि वे कितने देर के बाद निकलेंगे: RIMS(रांची) में लालू प्रसाद यादव का इलाज कर रहे डॉक्टर उमेश प्रसाद pic.twitter.com/1YX0SkcNzN

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 23, 2021

लालू प्रसाद के फेफड़ों में पानी जमा होने की जानकारी देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी स्थिति चिंताजनक है. क्रिएटनीन भी बढ़ा हुआ है. तेजस्वी यादव अभी रांची में ही हैं.

वहीं, रिम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि लालू यादव के फेफड़ों में संक्रमण है और हम उनका इलाज कर रहे हैं. हमने एम्स में फेफड़ों के एचओडी के साथ उनकी हालत पर बातचीत की है.”

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद के तबीयत खराब होने की सूचना मिलने के बाद उनके पैतृक गांव गोपालगंज के फुलवरिया में शुक्रवार को उनके परिजनों और राजद कार्यकर्ताओं ने हवन, पूजा-अर्चना की। फुलवरिया के पंच मंदिरा में पुजारी दयाशंकर पांडेय और हीरामन दास की देख रेख के बीच वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनका स्वास्थ्य ठीक होने को लेकर विशेष पूजा अर्चना की गई। इसके साथ ही समर्थकों ने हवन भी किया।

पूजा अर्चना में शामिल लालू के भतीजे नीतीश कुमार यादव, पोता लवकुश यादव के अलावा अभिषेक कुमार अभय, परमहंस यादव, विनीत यादव, राहुल कुमार, नितेश पांडेय के साथ सैकड़ों की संख्या में राजद कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान राजद नेता विवेक पांडेय ने बताया, “गरीबों के मसीहा राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की स्वास्थ्य काफी बिगड़ा हुआ है। स्वास्थ खराब की सूचना मिलते ही फुलवरिया के हर एक सदस्य पूजा अर्चना तथा भगवान से यही कामना कर रहा है कि वे जल्द स्वस्थ हो जाएं।”

लालू के भतीजे नीतीश यादव ने कहा कि मां दुर्गा पर हमें पूर्ण विश्वास रहता है कि मां की आशीर्वाद से वह जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमने सभी मंदिर में मां दुर्गा के साथ-साथ हनुमान जी, श्रीराम जी, शंकर भगवान की पूजा अर्चना के पश्चात हवन किया। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि मां के आशीर्वाद से वे रिम्स से स्वस्थ होकर लौटेंगे।

उल्लेखनीय है कि चारा घोटाला में सजा काट रहे लालू प्रसाद स्वास्थ्य कारणों से फिलहाल रांची के रिम्स में हैं। गुरुवार की रात उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, उसके बाद चिकित्सक उन पर लगातार नजर रख रहे हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
पीएम मोदी की मौजूदगी में मंच पर नाराज हुईं सीएम ममता, भाषण देने से किया इनकार

पीएम मोदी की मौजूदगी में मंच पर नाराज हुईं सीएम ममता, भाषण देने से किया इनकार

कोलकाता में आना मेरे लिए बहुत भावुक कर देने वाला क्षण : PM मोदी

कोलकाता में आना मेरे लिए बहुत भावुक कर देने वाला क्षण : PM मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend