ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल मिले मुख्यमंत्री से ,मंत्रिमंडल विस्तार जल्द होने के असार

UB India News by UB India News
January 18, 2021
in खास खबर, पटना
0
डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल मिले मुख्यमंत्री से ,मंत्रिमंडल विस्तार जल्द होने के असार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विधान परिषद् नॉमिनेशन के ठीक पहले डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद और BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल मुख्यमंत्री आवास पहुंचे. यह बैठक तकरीबन आधे घंटे तक चली. मुलाकात कर वापस लौटते समय प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने इस मुलाकात को औपचारिक मुलाकात बताया.

उन्होंने कहा कि हम सब बैठकर ऐसे ही बातचीत करते हैं. हम लोग गपशप करने पहुंचे थे. संजय जायसवाल ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार और एमएलसी चुनाव पर कोई बातचीत नहीं हुई है. हम सब गपशप कर रहे थे.

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

हालांकि पत्रकारों को जोर देने पर उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार या फिर एमएलसी चुनाव की पूरी स्थिति कल सुबह तक स्पष्ट हो जाएगा. आप लोग को हर चीज की जानकारी मिल जाएगी.

बिहार विधान परिषद् की दो सीटों पर चुनाव के लिए 18 जनवरी को नामांकन का अंतिम दिन है। भाजपा ने अपने खाते की इन दोनों सीटों में से एक के लिए राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन का नाम तय कर दूसरी सीट VIP अध्यक्ष और मंत्री मुकेश सहनी के लिए छोड़ दी थी। पहले तो सहनी तैयार नहीं थे और वे राज्यपाल कोटे से जाना चाह रहे थे, लेकिन भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह के फोन आने के बाद वे तैयार हो गए। यह भी साफ हो गया कि मुकेश सहनी, सुशील मोदी वाली खाली सीट पर जाएंगे। यह सीट 41 माह के लिए खाली हो रही है। सहनी ने सोशल मीडिया पर कहा है कि 18 जनवरी को वे नामांकन करेंगे। वीआईपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता राजीव मिश्रा ने बताया कि सहनी, सुशील मोदी के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई सीट पर विधान परिषद् जाएंगे।

विधान परिषद् की जिन दो सीटों पर चुनाव है, उनमें एक का कार्यकाल 18 महीने है और दूसरे का 41 महीने। VIP ने जब यह कह दिया कि सहनी को 41 महीने वाली सीट के लिए हरी झंडी मिल गई है तो दूसरी सीट शाहनवाज हुसैन के लिए बचती है।

MLC की दोनों सीटों पर NDA की जीत तय

इन दोनों सीटों पर विपक्ष की ओर से अबतक उम्मीदवार नहीं दिया गया है और दिए जाने की उम्मीद भी बहुत कम है। कारण यह कि दोनों सीटों पर वोटिंग अलग-अलग होनी है और जीत उसी की होगी, जिसके पास विधानसभा का बहुमत है। NDA के पास फिलहाल अपने ही 125 विधायक हैं, जो बहुमत के आंकड़े 122 से तीन ज्यादा हैं। दूसरी तरफ विपक्ष के पास 110 विधायक हैं। असद्दुदीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के 5 के अलावा बसपा, निर्दलीय और लोजपा के एक-एक विधायक हैं।

र विधान परिषद् की दो सीटें खाली हुई हैं। एक सीट विनोद नारायण झा के विधान सभा चुनाव जीतने से खाली हुई है। इस सीट पर समय 18 माह (21 जुलाई 2022 तक) बच रहा है। दूसरी सीट सुशील कुमार मोदी के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई है। इसमें 41 महीने (6 मई 2024 तक) का समय बच रहा है। मुकेश सहनी पर भाजपा दबाव बनाती रही कि वह विनोद नारायण झा वाली सीट से विधान परिषद् जाएं, लेकिन सहनी राजी नहीं हुए। हालांकि उन्हें 72 महीने, यानी 6 साल वाली सीट भी नहीं मिली। उन्हें 41 माह वाली सीट दी गई।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

Next Post
गणतंत्र दिवस पर राजधानी दिल्ली में ट्रैक्टर रैली पर सुप्रीम कोर्ट बुधवार को होगी सुनवाई

गणतंत्र दिवस पर राजधानी दिल्ली में ट्रैक्टर रैली पर सुप्रीम कोर्ट बुधवार को होगी सुनवाई

PM मोदी ने सूरत और अहमदाबाद में दो मेट्रो रेल प्रोजेक्ट लॉन्च किए

PM मोदी ने सूरत और अहमदाबाद में दो मेट्रो रेल प्रोजेक्ट लॉन्च किए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend