ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

83 तेजस विमानों की खरीद के साथ आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत सरकार का बड़ा फैसला

UB India News by UB India News
January 15, 2021
in Lokshbha2024, कैबिनेट, खास खबर, सेना
0
83 तेजस विमानों की खरीद के साथ आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत सरकार का बड़ा फैसला
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत सरकार ने बहुत बड़ा फैसला किया है। सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा स्वदेशी तकनीकों से बने 83 तेजस विमानों की खरीद को बुधवार को मंजूरी दे दी। चौथी पीढ़ी के इन लड़ाकू विमानों को भारतीय वायुसेना के लिए खरीदा जाएगा। 46,898 करोड़ रुपये का यह अबतक का सबसे बड़ा स्वदेशी सैन्य सौदा है। सिंगल इंजन वाले तेजस मार्क 1-ए फाइटर जेट्स की डिलीवरी तीन साल में शुरू होगी।

सरकार के इस आदेश से स्वदेशी सैन्य उत्पादन क्षेत्र को एक बड़ा बढ़ावा मिलेगा। इस ऑर्डर को पूरा करने के लिए एचएएल करीब 500 अन्य कंपनियों के साथ काम कर रही है। इस फैसले से भारतीय वायु सेना में फाइटर स्क्वाड्रन की संख्या भी बढ़ेगी। इस सौदे में भारतीय वायुसेना को 10 तेजस ट्रेनर विमानों की डिलीवरी भी शामिल है।

RELATED POSTS

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

गुजरात में बाढ़ का कहर!

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सौदे का ऐलान करते हुए कहा-‘यह सौदा डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक गेम-चेंजर होगा। यह घरेलू एयरोस्पेस के इकोसिस्टम को बदलने के लिए एक उत्प्रेरक के तौर पर काम करेगा। एलसीए तेजस आने वाले समय में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू बेड़े की रीढ़ बनने जा रहा है।’

तेजस का नया मार्क 1-ए वर्ज़न मौजूदा तेजस से 43 मामलों में बेहतर होगा। भारतीय वायुसेना की तरफ से एचएएल को पहले दिए गए 40 तेजस मार्क-1 के ऑर्डर की तुलना में इस नए वर्जन में 43 सुधार किए गए हैं। इसमें सबसे अहम चीज जो जोड़ा गया है वो है इसका आधुनिक एईएसए रडार। मौजूदा यांत्रिक रूप से संचालित रडार को हटाकर एईएसए रडार लगाया गया है जो कि बिल्कुल नया इल्केट्रॉनिक वॉरफेयर स्यूट होगा। यह दुश्मन के रडार और मिसाइलों को जाम करने की क्षमता से लैस होगा। इसके साथ ही हवा से हवा में ईंधन भरने की सुविधा, 80 किलोमीटर तक मार करनेवाली बीवीआर ( Beyond Visual Range) मिसाइल सिस्टम तेजस के नए वर्जन की खूबी होगी। यह लड़ाकू विमान एक हजार किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति तक उड़ान भर सकता है और 5,000 किलोग्राम से ज्यादा बम और मिसाइल ले जा सकता है। यह चौथी पीढ़ी के फाइटर जेट्स में सबसे छोटा और हल्का है।

बेंगलुरु में एचएएल की उस यूनिट का दौरा किया जहां तेजस लड़ाकू विमानों का निर्माण किया जा रहा है। एचएएल के चीफ टेस्ट पायलट ने बताया कि यह चौथी पीढ़ी की सीरीज में सबसे बेहतरीन लड़ाकू विमानों में से एक है। यह दुनिया के किसी भी फाइटर जेट से किसी मुकाबले में कम नहीं होगा। तेजस का नया मार्क 1-ए इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट से लैस होगा। तेजस प्रोजेक्ट के जनरल मैनेजर पी जयदेवा ने हमारे डिफेंस एडिटर को बताया कि तेजस के मार्क1-ए वर्ज़न के बाद तेजस मार्क-2 का इंतज़ार होगा। इसमें ताकतवर इंजन, ज़्यादा बम ले जाने की क्षमता होगी और ये आधुनिक रडार और सेंसर होंगे। तेजस मार्क-2 का वजन 17 टन होगा जबकि मौजूदा तेजस विमान का वजन 12 टन है।

मौजूदा समय में भारतीय वायु सेना के पास केवल 30 लड़ाकू स्क्वाड्रन हैं। प्रत्येक स्क्वाड्रन में 16 से 18 लड़ाकू विमान हैं, लेकिन सीमा पर दोतरफा खतरों को देखते हुए जरूरत 42 स्क्वाड्रन की है। इस नई खरीद के साथ ही भारतीय वायुसेना में तेजस लड़ाकू विमानों की संख्या बढ़कर 123 हो जाएगी। फिलहाल वायुसेना में 20 तेजस फाइटर जेट हैं और 20 फाइटर जेट बनाने का काम चल रहा है।

वैसे आपको बता दूं कि तेजस बनाने की प्रक्रिया कोई हाल के दिनों में शुरू नहीं हुई है। पिछले 37 वर्षों के लंबे और जद्दोजहद भरे इंतजार के बाद तेजस की इतनी बड़ी खरीद को मंजूरी मिली है। केंद्र सरकार ने अगस्त, 1983 में 560 करोड़ रुपये के शुरुआती निवेश के साथ लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) परियोजना को मंजूरी दे दी थी। यह फैसला पुराने मिग 21 विमानों को बदलने के लिए लिया गया था। 18 साल बाद वर्ष 2001 में तेजस के पहले प्रोटटाइप विमान ने उड़ान भरी थी और इसके 12 साल बाद वर्ष 2013 में सिंगल इंजन तेजस को शुरुआती ऑपरेशनल क्लीयरेंस मिला था।

भारतीय वायु सेना को प्रोजेक्ट शुरू होने के 32 साल बाद जनवरी 2015 में पहला तेजस लड़ाकू विमान मिला। केवल दो विमानों के साथ वायुसेना ने अपनी पहली तेजस स्क्वाड्रन बनाई। फरवरी 2019 में तेजस को फाइनल ऑपरेशनल मंजूरी मिल गई और पिछले साल मई में भारतीय वायुसेना ने दूसरी तेजस स्क्वाड्रन बनाई। भारतीय वायुसेना में तेजस के 83 विमानों को शामिल करने के बाद अब एचएएल पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट जिसे एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एएमसीए) कहा जाता है, को डेवलप करने के लिए तैयार है। भारतीय वायु सेना अपने बेड़े में कम से कम 126 ऐसे स्टील्थ फाइटर जेट्स चाहती है।

एचएएल ऐसे एयरक्राफ्ट्स बनाएगा जो दुनिया में किसी भी आधुनिक एयरक्राफ्ट्स का मुकाबला कर सकते हैं, ये एक बड़ा कदम है और इस पर हर भारतवासी को गर्व होगा। क्योंकि ये आत्मनिर्भर भारत की तरफ एक बड़ा कदम है। लेकिन मुझे राहुल गांधी की बातें याद आ गईं। राहुल गांधी ने तो पार्लियामेंट में खड़े होकर जोर-जोर से कहा था कि नरेन्द्र मोदी एचएएल को खत्म करना चाहते हैं। वो सारे डिफेंस के ऑर्डर विदेशी कंपनियों को देना चाहते हैं। एचएएल बंद हो जाएगी और इसमें काम करनेवाले लोग बेरोजगार हो जाएंगे। उस समय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी की एक-एक बात को गलत बताया थाऔर ये कहा था कि एचएएल को बहुत सारा काम दिया जा रहा है। बुधवार को जब राजनाथ सिंह ने बताया कि एचएएल से तेजस फाइटर जेट्स 48 हज़ार करोड़ में खरीदे जाएंगे तो ये साबित हो गया कि राहुल गांधी ने उस समय जो कहा था वो बेबुनियाद था,उसका कोई सिर-पैर नहीं था।

मेरा मानना है कि राहुल गांधी को कभी-कभी अपनी कही बातों पर आत्मचिंतन करना चाहिए। उन आरोपों के बारे में आत्मनिरीक्षण करना चाहिए जो उन्होंने मोदी सरकार के खिलाफ लगाए थे। नरेन्द्र मोदी का सपना है ‘आत्मनिर्भर भारत’, अपने पैरों पर खड़ा भारत,अपनी रक्षा में सक्षम, समर्थ और सबल भारत। हर देशवासी भी यही चाहता है और तेजस उसी दिशा में एक बड़ा कदम है। सरकार का यह फैसला देश के लिए गर्व की बात है। अब तक स्वदेशी हथियार तो छोड़िए, अपने साजो-सामान की मरम्मत के लिए भी सेना दूसरे देशों पर निर्भर थी। फाइटर जेट से लेकर ऑटोमौटिक राइफल्स और उनकी गोलियां तक, सब कुछ विदेशों से मंगाते थे। फौजियों के शरीर पर बुलेटप्रूफ जैकेट से लेकर जूते तक, सब कुछ दूसरे देशों से मंगाया जाता था। लेकिन अब फाइटर जेट, ऑटोमैटिक राइफल और बंदूकों की गोलियां भी स्वदेशी होंगी। ये गौरव की बात है और इसकी तस्वीरें 26 जनवरी की परेड में देखकर आपका सीना भी गर्व से चौड़ा हो जाएगा। राहुल को इस वर्ष की गणतंत्र दिवस परेड को देखना चाहिए जिसमें सेना अपने स्वदेशी हथियारों का प्रदर्शन करेगी। मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने का वादा किया है और इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है, इसीलिए पूरी दुनिया मोदी की तारीफ कर रही है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 25, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

Next Post
मुख्यमंत्री ने जनता को समर्पित किया 4/6 लेन का ‘अटल पथ’

मुख्यमंत्री ने जनता को समर्पित किया 4/6 लेन का 'अटल पथ'

किसानों और सरकार के बीच आज होगी नौवें दौर की बातचीत, कानून वापसी पर अड़े किसान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend