ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री ने जनता को समर्पित किया 4/6 लेन का ‘अटल पथ’

UB India News by UB India News
January 15, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, परिवहन
0
मुख्यमंत्री ने जनता को समर्पित किया 4/6 लेन का ‘अटल पथ’
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आज पटनावासियों को एक और नई सड़क की सौगात मिली है। सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने R ब्लॉक दीघा 4/6 लेन सड़क का उद्घाटन किया। 7.6 किलोमीटर लंबी इस 4/6 लेन सड़क से दीघा की ओर का सफर अब काफी आसान हो जाएगा। अब 10 मिनट में जंक्शन से दीघा पहुंच सकेंगे। जनता को समर्पित इस सड़क का नाम ‘अटल पथ’ रखा गया है। उद्घाटन के मौके पर दोनों उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी के अलावा मंत्री मंगल पांडेय, नितिन नवीन और डॉ संजीव चौरसिया मौजूद रहे।

राजधानी पटना के आर ब्लॉक से दीघा के बीच बनी सड़क का नामकरण भारत रत्न से सम्मानित देश के दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर होगा। कुल 6.03 किलोमीटर लंबी इस सड़क का उद्घाटन शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया । एक जनवरी से इस सड़क पर वाहनों का परिचालन ट्रायल के तौर पर जारी है। चार व छह लेन वाली इस सड़क पर छह मिनट में लोग आर ब्लॉक से दीघा की दूरी तय कर रहे हैं।

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

सड़क का निर्माण करने वाली एजेंसी बिहार राज्य पथ विकास निगम के अधिकारियों के अनुसार आर ब्लॉक चौराहे पर आयोजित होने वाले उद्घाटन समारोह में केंद्रीय विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व रेणु देवी, पथ निर्माण मंत्री मंगल पांडेय, विधायक नितिन नवीन व संजीव चौरसिया, निगम के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार व मुख्य महाप्रबंधक संजय कुमार मौजूद रहेंगे। सुबह 11 बजे उद्घाटन आर ब्लॉक चौराहे से होगा जहां से इस सड़क की शुरुआत होती है।
अधिकारियों ने कहा कि पटना जंक्शन से दीघा जाने वाली ट्रेन सेवा बंद होने पर इस सड़क का निर्माण किया गया है। अगस्त 2018 में रेलवे से विधिवत जमीन हस्तांतरण के बाद इस रेलमार्ग पर सड़क का निर्माण शुरू हुआ। राज्य सरकार ने रेलवे को 222 करोड़ दिए। कार्यारम्भ के समय इस रास्ते में कच्चा सीवरेज था। बड़े पैमाने पर अतिक्रमण था, जिसमें 41 मंदिर भी थे। इनमें 18 बड़े मंदिर थे। जिला प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटाने के बाद बिहार राज्य पथ विकास निगम ने पहली बार इस रास्ते में लगे पेड़ों को जड़ से उखाड़कर दूसरे स्थानों पर सुरक्षित लगाया।

इस सिक्स लेन सड़क के निर्माण में कई खास बातों का ख्याल रखा गया है. सड़क के दोनों तरफ दीवारों पर पेंटिंग बनाई गई है. बीच में वाटर फाउंटेन भी लगाए गए हैं जो आकर्षण का केंद्र हैं. सिक्स लेन पर सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. रात में ये सिक्स लेन सड़क रौशनी में नहाई हुई रहेगी. जिसकी चमक देख मेट्रो शहर का अहसास होने लगता है.

379.57 करोड़ रुपये से 21 महीने में पहले चरण में 6.3 किमी की लंबाई में बनी आर ब्लॉक-दीघा सड़क को मई तक गंगा पाथवे और जेपी सेतु से जोड़ने का लक्ष्य है. इसके लिए एलिवेटेड रोड पर पहुंचने के लिए एप्रोच रोड बनाया जा रहा है. पथ निर्माण विभाग के अनुसार गंगा पाथवे और जेपी सेतु से जोड़ने के लिए 1.3 किमी एलिवेटेड रोड का निर्माण होना है. इसके लिए रास्ते में एफसीआइ की 2.73 एकड़ जमीन है, जिसके हस्तांतरण की प्रक्रिया चल रही है.

जमीन मिलने के बाद दो-तीन महीने में एलिवेटेड रोड बनाने का लक्ष्य रखा गया है. इस सड़क का निर्माण होने के बाद जेपी सेतु और गंगा पाथवे से आर ब्लॉक-दीघा सिक्स लेन जुड़ जाएगा. इसके बाद उत्तर बिहार से विधानसभा, सचिवालय सहित पटना जंक्शन पहुंचना आसान हो जाएगा.

मार्च 2019 से इस सड़क का निर्माण शुरू हुआ। इसी सड़क के फेज 2 के तहत अशोक राजपथ से गंगा पथ प्रोजेक्ट में मिलाने का काम चल रहा है। गौरतलब है कि कोरोना काल में राज्य सरकार की पहली परियोजना एम्स-दीघा एलिवेटेड रोड का भी उद्घाटन हुआ।

सड़क की खासियत
– सड़क के दोनों छोर पर सर्विस लेन बनी है
– कई जगह नवॉयज बैरियर लगाये गये हैं, इससे सड़क के किनारे रहने वालों को हॉर्न से अधिक परेशानी नहीं होगी
– मोहल्लों से पानी निकासी के लिए ड्रेनेज की व्यवस्था की गई है
– सड़क पर जगह-जगह कैमरे भी लगाए गए हैं
– सड़क पार करने के लिए क्रॉसिंग सहित सड़क सुरक्षा के कई उपाय किए गए हैं
– लाइटिंग की पर्याप्त व्यवस्था की गई है, वन विभाग की ओर से पेड़-पौधे लगाए गए

– 379.57 करोड़ की लागत से तैयार हुई है सड़क
– 22 माह में पूरा हुआ काम, कोरोना के कारण चार माह हुई देरी
– 03 फ्लाईओवर बेली रोड, राजीव नगर व शिवपुरी में बनाए गए हैं

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

Next Post

किसानों और सरकार के बीच आज होगी नौवें दौर की बातचीत, कानून वापसी पर अड़े किसान

खरमास के गुजर जाने के बाद सूबे में आएगा सियासी उबाल!

खरमास के गुजर जाने के बाद सूबे में आएगा सियासी उबाल!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend