ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज हर भारतीय का आह्वान है कि न हम रुकेंगे, न हम थकेंगे : प्रधानमंत्री

UB India News by UB India News
January 7, 2021
in खास खबर
0
आज हर भारतीय का आह्वान है कि न हम रुकेंगे, न हम थकेंगे : प्रधानमंत्री
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (WDFC) के 306 किलोमाटर लंबे रेवाड़ी-मदार खंड का लोकार्पण किया. इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने इलेक्ट्रिक ट्रेक्शन द्वारा चलने वाली 1.5 किलोमीटर लंबी दुनिया की पहली डबल स्टैक लॉन्ग हॉल कंटेनर ट्रेन का भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, राजस्थान और हरियाणा के मुख्यमंत्री मौजूद रहे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि न्यू अटेली से न्यू किशनगढ़ तक 1.5 किलोमीटर लंबी मालगाड़ियों की शुरुआत के साथ आज भारत दुनिया के गिने चुने देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है. प्रधानमंत्री ने कहा कि डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के इस प्रोजेट को 21वीं सदी में भारत के लिए गेम चेंजर के रूप में देखा जा रहा है। पिछले 5-6 वर्षों के कड़े परिश्रम के बाद आज इसका एक बड़ा हिस्सा हकीकत बन गया है.

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

उन्होंने कहा कि आज का दिन NCR, हरियाणा और राजस्थान के किसानों, उद्यमियों, व्यापारियों के लिए नए अवसर लाया है. डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर चाहे ईस्टर्न हो या वेस्टर्न ये सिर्फ मालगाड़ियों के लिए आधुनिक रुट नहीं हैं. ये देश के तेज विकास के कॉरिडोर हैं. मोदी ने कहा कि देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने के लिए चल रहे महायज्ञ ने आज एक नई गति हासिल की है. बीते दिनों आधुनिक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से किसानों के खातों में सीधे 18,000 करोड़ रुपये से ज्यादा ट्रांसफर किए गए हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर नेशनल कॉमन मॉबिलीट कार्ड की शुरुआत और ड्राइवरलेस मैट्रो की शुरुआत हुई. गुजरात के राजकोट में एम्स और ओडिशा में आईआईएम के स्थाई कैंपस की शुरुआत हुई. उन्होंने कहा कि आज वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का 306 किमी लंबा ये कॉरिडोर देश को समर्पित हुआ है. सोचिए, सिर्फ 10 – 12 दिन में इतना सबकुछ. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘नए साल में जब देश का आगाज अच्छा है तो आने वाला समय और भी शानदार-जानदार होना तय है. इतने शिलान्यास इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि भारत ने ये सब कोरोना संकट के कालखंड में किया है.’

मोदी ने कहा कि आज हर भारतीय का आह्वान है कि न हम रुकेंगे, न हम थकेंगे. हम सब भारतीय मिलकर और तेजी से आगे बढ़ेंगे. उन्होंने कहा कि कुछ ही दिन पहले भारत ने कोरोना की 2 मेड इन इंडिया वैक्सीन भी स्वीकृत की है. भारत की अपनी वैक्सीन ने देशवासियों में नया आत्मविश्वास पैदा किया है. मोदी ने कहा कि आज भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर का काम 2 पटरियों पर एकसाथ चल रहा है. एक पटरी Individual व्यक्ति के विकास को आगे बढ़ा रही है और दूसरी पटरी पर देश के Growth engine को नई ऊर्जा मिल रही है.

पीएम मोदी ने कहा, ‘आज हाईवे, रेलवे, एयर वे, वॉटर वे की कनेक्टिविटी पूरे देश में पहुंचाई जा रही है और तेजी से पहुंचाई जा रही है. अपने पोर्ट्स को ट्रांसपोर्ट के अलग अलग माध्यमों से कनेक्ट किया जा रहा है. पहले हमारे यहां रेलवे में बुकिंग से लेकर यात्रा समाप्ति तक शिकायतों का ही अंबार रहता था. साफ-सफाई, समय पर ट्रेन चले, सुविधा, सुरक्षा हर स्तर पर रेलवे में बदलाव करने की मांग होती रही. बदलाव के इन कामों को बीते वर्षों में गति दी गई है.’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

Next Post
समय आने पर हनीमून मनाने चले जाते हैं’:जीतन राम मांझी

समय आने पर हनीमून मनाने चले जाते हैं':जीतन राम मांझी

चुनाव आयोग ने की बिहार विधान परिषद की दो खाली सीटों के लिए उपचुनाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend