ADVERTISEMENT
Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री से मिले अभिनेता सुनील शेट्टी, अक्टूबर से फिल्म की शूटिंग …………

UB India News by UB India News
August 11, 2026
in कलाकार विशेष, पटना, मुख्यमंत्री
0
मुख्यमंत्री से मिले अभिनेता सुनील शेट्टी, अक्टूबर से फिल्म की शूटिंग …………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अभिनेता सुनील शेट्टी ने सोमवार को कहा कि बिहार में फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से शुरू होगी। लोकेशन का चयन करने अगले सप्ताह टीम आएगी। फिल्म की कहानी अच्छी है और करीब 50 से 60 दिनों तक शूटिंग चलेगी। उन्होने शूटिंग के लिए संभावित लोकेशन का जायजा लिया। इससे पहले, अभिनेता ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान कला, सिनेमा एवं बिहार से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद हुआ। शेट्टी ने मुख्यमंत्री से कहा कि बिहार में भी फिल्म बनाऊंगा।

कहा कि बिहार और यूपी में अगर कोई फिल्म चलती है तो वह सुपरहिट हो जाती है। उन्होने बिहार की प्राकृतिक सुंदरता और लोकेशन को फिल्म निर्माण के लिए बेहतर बताया। फिल्म की शूटिंग से स्थानीय कलाकारों और तकनीकी लोगों को काम मिलने की उम्मीद है। इससे राज्य में फिल्म पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगी।

RELATED POSTS

बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति फिर चाहिए इस्तीफा…………….

मुझको तोड़ने के लिए कुछ लोग लगे हुए हैं………..

दर्जनभर स्थलों पर शूटिंग की संभावना

फिल्म पॉलिसी लॉन्च होने के बाद पहली बार अभिनेता सुनील शेट्टी की फिल्म शूटिंग 50-60 दिनों तक चलेगी। वह पश्चिम चंपारण, राजगीर, नालंदा, बोधगया, कैमूर, नवादा, पटना सहित एक दर्जन से अधिक स्थलों पर शूटिंग करेंगे। हालांकि, शेट्टी ने कहा कि फाइनली लोकेशन का चयन टीम द्वारा की जाएगी।

बिहार का इन्फ्रास्ट्रक्चर बेहतर

सुनील शेट्टी ने कहा कि वे चार महीने पहले यहां आए थे। उन्हें यहां का इन्फ्रास्ट्रक्चर काफी अच्छा लगा था, इसलिए शूटिंग की तैयारी की है। इन्फ्रास्ट्रक्चर में लगातार सुधार हो रहा है। इस यात्रा का मकसद यहां एक फिल्म की शूटिंग करना है। हालांकि शेट्टी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वे किस फिल्म की शूटिंग करने वाले हैं। फिल्म किस विषय पर होगी?

बिहार में फिल्म शूटिंग पर 4 करोड़ तक सब्सिडी, कला संस्कृति विभाग के मंत्री ड़ॉ. प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि बिहार में फिल्म प्रोत्साहन नीति के तहत शूटिंग करने वाले निर्माताओं को चार करोड़ रुपए तक की सब्सिडी देने का प्रावधान है। इसके अलावा प्रदेश के कलाकारों को काम देने पर उन्हें भुगतान की गई राशि का 50% अतिरिक्त अनुदान दिया जाता है। इससे कलाकारों को राज्य में ही काम करने का अवसर मिल रहा है। अब तक 50 से अधिक फिल्म शूटिंग के लिए एनओसी मिल चुका है। राज्य में भोजपुरी, मैथिली, मगही, अंगिका, बज्जिका जैसी भाषाओं में फिल्मों के लिए 50% का अनुदान दिया जाएगा, जबकि हिंदी और अंग्रेजी अंग्रेजी भाषा में निर्मित फिल्म के लिए अनुदान की सीमा 25% है। इसके अलावा राज्य में 75% से अधिक शूटिंग दिवस वाली फिल्म राज्य में प्रदर्शित होगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति फिर चाहिए इस्तीफा…………….

बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति फिर चाहिए इस्तीफा…………….

by UB India News
August 11, 2026
0

बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह ने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों, झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन और बिहार विधानसभा में नेता...

फॉरवर्ड शहीद, दलित नक्सली……..

मुझको तोड़ने के लिए कुछ लोग लगे हुए हैं………..

by UB India News
August 11, 2026
0

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से अपनी मुलाकात को लेकर उठ रही अटकलों पर सफाई...

जेडीयू के दोनों डिप्टी सीएम ने क्यों बनाई तिरंगा यात्रा से दूरी?

जेडीयू के दोनों डिप्टी सीएम ने क्यों बनाई तिरंगा यात्रा से दूरी?

by UB India News
August 11, 2026
0

तिरंगा यात्रा पर इस बार राजनीति का रंग कुछ गहरा होकर पूरे देशभक्ति माहौल को फीका कर गया। बिहार के...

रामविलास पासवान और कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग…………..

रामविलास पासवान और कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग…………..

by UB India News
August 11, 2026
0

नई दिल्ली में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी ने अपने संस्थापक और पूर्व केंद्रीय...

सम्राट पर सवाल उठाने वाले पीके कितना पढ़े हैं………………..

सम्राट पर सवाल उठाने वाले पीके कितना पढ़े हैं………………..

by UB India News
August 11, 2026
0

‘सम्राट चौधरी से मेरी कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। बात इसकी है कि बिहार का नेतृत्व कौन करेगा? क्या ऐसा...

Next Post
नेपाल में भारी बारिश का असर, गंडक बराज से छोड़ा गया 2.30 लाख क्यूसेक पानी

नेपाल में भारी बारिश का असर, गंडक बराज से छोड़ा गया 2.30 लाख क्यूसेक पानी

NCAER की स्टडी में बिहार सरकार को क्या दिए गए हैं सुझाव……………………

NCAER की स्टडी में बिहार सरकार को क्या दिए गए हैं सुझाव........................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend