पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से 31 जुलाई को काशी पैलेस स्थित ICICI प्रूडेंशियल परिसर में “जीवन, स्वास्थ्य एवं सामान्य बीमा—जोखिम की पहचान, धोखाधड़ी की रोकथाम” विषय पर बीमा जागरूकता सत्र का सफल आयोजन किया। संध्या 5:30 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 25 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का आयोजन ISTD के लाइफ मेंबर आर.के. चंद्र के सहयोग से संभव हुआ। सत्र के मुख्य वक्ता आनंद कुमार गिरी (FIII) थे, जो प्रमाणित बीमा धोखाधड़ी-रोधी विशेषज्ञ (Certified Insurance Anti-Fraud Professional) हैं तथा इंश्योरेंस इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से संबद्ध हैं। वे वर्तमान में ISTD, पटना चैप्टर के अध्यक्ष भी हैं।
अपने संबोधन में श्री गिरी ने जीवन, स्वास्थ्य एवं सामान्य बीमा की मूलभूत जानकारियों के साथ-साथ गलत तरीके से बीमा बेचे जाने (Mis-selling) और बीमा धोखाधड़ी के सामान्य संकेतों से बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने प्रतिभागियों को जागरूक उपभोक्ता बनने और किसी भी बीमा पॉलिसी को समझकर ही स्वीकार करने की सलाह दी।
सत्र के दौरान टर्म, एंडाउमेंट एवं यूलिप (ULIP) योजनाओं के बीच अंतर, सही नामांकन (Nomination) का महत्व, समय पर पॉलिसी नवीनीकरण, स्वास्थ्य बीमा में प्रतीक्षा अवधि (Waiting Period), को-पे (Co-pay), रूम रेंट कैपिंग तथा मोटर, गृह एवं व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा जैसे सामान्य बीमा कवर की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रतिभागियों को बीमा धोखाधड़ी से बचने के लिए एक व्यावहारिक चेकलिस्ट भी उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि “जागरूकता ही सुरक्षा की पहली पंक्ति है और एक सूचित पॉलिसीधारक ही सुरक्षित पॉलिसीधारक होता है।”
यह कार्यक्रम ISTD पटना चैप्टर की वर्ष 2026–28 की थीम “Connect. Collaborate. Create.” के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य समाज में वित्तीय साक्षरता और उपभोक्ता संरक्षण को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम के समापन पर पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष बसंत कुमार सिन्हा एवं मणि किशोर दास ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए आर.के. चंद्र, आनंद कुमार गिरी, ICICI प्रूडेंशियल के शैलेश्वर चौधरी तथा सभी अधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!
अभी मानसून का सीजन चल रहा है. जैसे ही मानसून विदा होगा भारतीय त्योहारों के स्वागत की तैयारियां शुरू कर...





