ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राहुल गांधी की हिरासत पर बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा, महागठबंधन विधायकों का प्रदर्शन

UB India News by UB India News
July 22, 2026
in पटना, बिहार
0
राहुल गांधी की हिरासत पर बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा, महागठबंधन विधायकों का प्रदर्शन

RELATED POSTS

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

सदन में सोलर लाइट पर विधानसभा में ‘संग्राम’…….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने का मुद्दा बुधवार को बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में भी गूंजा।

इस कार्रवाई के विरोध में महागठबंधन के विधायक विधानसभा के पोर्टिको में एकजुट होकर प्रदर्शन करते दिखे। ये नेता केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे।

विपक्षी नेताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि छात्रों के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे नेताओं को हिरासत में लेना लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

विरोध की आवाज दबा रही केंद्र सरकार

प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने लोकतंत्र बचाओ, तानाशाही नहीं चलेगी जैसे नारे लगाए। विपक्षी विधायकों ने कहा कि केंद्र सरकार विरोध की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।

उनका आरोप था कि छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, जिसे जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

प्रदर्शन के कारण विधानसभा परिसर में कुछ समय तक राजनीतिक माहौल गरमाया रहा। हालांकि बाद में विपक्षी सदस्य सदन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए भीतर चले गए।

बता दें कि मंगलवार को दिल्ली में छात्रों के समर्थन में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अखिलेश यादव सहित कई विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था।

इसी घटना के विरोध में बिहार विधानसभा में भी विपक्ष ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

by UB India News
July 22, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में NEET पेपर लीक मामले को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के लोकभवन मार्च के...

सदन में सोलर लाइट पर विधानसभा में ‘संग्राम’…….

सदन में सोलर लाइट पर विधानसभा में ‘संग्राम’…….

by UB India News
July 22, 2026
0

बिहार विधानसभा सत्र के तीसरे दिन सम्राट सरकार आज फिर बुरी तरह घिर गई। हैरत अंगेज तो यह रहा कि...

क्या ईरान-अमेरिका का विवाद सुलझाने गए हैं?

by UB India News
July 22, 2026
0

मानसून सत्र के दौरान बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति अब सत्तापक्ष के लिए विपक्ष पर हमला...

बिहार विधान परिषद में जमीन के मुद्दे पर उस समय जबरदस्त हंगामा

बिहार विधान परिषद में जमीन के मुद्दे पर उस समय जबरदस्त हंगामा

by UB India News
July 22, 2026
0

बिहार विधान परिषद में बुधवार को जमीन से जुड़े मुद्दे पर जमकर हंगामा देखने को मिला. चर्चा के दौरान राष्ट्रीय...

बिहार में लोकभवन के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता

बिहार में लोकभवन के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता

by UB India News
July 22, 2026
0

श की राजधानी दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन में एक तरह जहां पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में ले...

Next Post
पुलिस और सरकार हालात समझने में फिर चूकी………………………

पुलिस और सरकार हालात समझने में फिर चूकी...........................

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका....................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend