ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार विधान परिषद में जमीन के मुद्दे पर उस समय जबरदस्त हंगामा

UB India News by UB India News
July 22, 2026
in पटना, विधानमंडल
0
बिहार विधान परिषद में जमीन के मुद्दे पर उस समय जबरदस्त हंगामा

RELATED POSTS

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

राहुल गांधी की हिरासत पर बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा, महागठबंधन विधायकों का प्रदर्शन

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
बिहार विधान परिषद में बुधवार को जमीन से जुड़े मुद्दे पर जमकर हंगामा देखने को मिला. चर्चा के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधान पार्षद सुनील सिंह ने अपनी जमीन की बिक्री का मुद्दा उठाया. सुनील सिंह ने कहा कि उनके ऊपर करीब 1 करोड़ रुपये का कर्ज है और वह अपनी जमीन बेचना चाहते हैं. उन्होंने सरकार से सवाल किया कि अगर कोई अपनी जमीन बेचना चाहता है तो उसे पैसा कब तक मिलेगा. साथ ही उन्होंने मांग की कि उनकी जमीन की बिक्री का आदेश जल्द जारी किया जाए.
सुनील सिंह के सवाल पर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री नीतीश मिश्रा ने जवाब देते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति अपनी जमीन सरकार को देना चाहता है, उसकी प्रक्रिया एक महीने के भीतर पूरी कर दी जाएगी. मंत्री ने भरोसा दिलाया कि विभाग तय समयसीमा में कार्रवाई करेगा.
बीजेपी MLC के बयान से सदन में बढ़ा विवाद
मामला उस समय और गरमा गया जब बीजेपी विधान पार्षद नवल किशोर यादव ने सेटेलाइट टाउनशिप योजना का जिक्र करते हुए बड़ा बयान दे दिया. उन्होंने कहा कि सेटेलाइट योजना का विरोध वही लोग कर रहे हैं जो जमीन की दलाली करते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क किनारे जमीन बेचकर दलाली करने वाले लोग इस योजना का विरोध कर रहे हैं. इतना ही नहीं, नवल किशोर यादव ने सदन में सुनील सिंह का नाम लेते हुए कहा कि “सुनील सिंह जमीन की दलाली करते हैं.”
RJD सदस्यों का जोरदार विरोध
बीजेपी MLC के इस बयान पर RJD के सभी विधान पार्षद आक्रोशित हो गए. पार्टी के सदस्य अपनी सीटों से खड़े होकर नवल किशोर यादव के बयान का जोरदार विरोध करने लगे. कुछ देर के लिए सदन का माहौल काफी गर्म हो गया और शोर-शराबे की स्थिति बन गई.
सभापति ने कराया हस्तक्षेप
हंगामे के बीच विधान परिषद के सभापत ने हस्तक्षेप करते हुए सभी सदस्यों से शांत रहने और सदन की गरिमा बनाए रखने की अपील की. सभापति के समझाने के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई और सदन की कार्यवाही आगे बढ़ाई गई. जमीन अधिग्रहण, सेटेलाइट टाउनशिप योजना और उस पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप को लेकर विधान परिषद में हुई यह तीखी नोकझोंक अब बिहार की सियासत में नई बहस का विषय बन गई है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

by UB India News
July 22, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में NEET पेपर लीक मामले को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के लोकभवन मार्च के...

राहुल गांधी की हिरासत पर बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा, महागठबंधन विधायकों का प्रदर्शन

राहुल गांधी की हिरासत पर बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा, महागठबंधन विधायकों का प्रदर्शन

by UB India News
July 22, 2026
0

दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेताओं को हिरासत में...

सदन में सोलर लाइट पर विधानसभा में ‘संग्राम’…….

सदन में सोलर लाइट पर विधानसभा में ‘संग्राम’…….

by UB India News
July 22, 2026
0

बिहार विधानसभा सत्र के तीसरे दिन सम्राट सरकार आज फिर बुरी तरह घिर गई। हैरत अंगेज तो यह रहा कि...

क्या ईरान-अमेरिका का विवाद सुलझाने गए हैं?

by UB India News
July 22, 2026
0

मानसून सत्र के दौरान बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति अब सत्तापक्ष के लिए विपक्ष पर हमला...

बिहार में लोकभवन के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता

बिहार में लोकभवन के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता

by UB India News
July 22, 2026
0

श की राजधानी दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन में एक तरह जहां पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में ले...

Next Post

क्या ईरान-अमेरिका का विवाद सुलझाने गए हैं?

सदन में सोलर लाइट पर विधानसभा में ‘संग्राम’…….

सदन में सोलर लाइट पर विधानसभा में 'संग्राम'.......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend