संसद के मानसून सत्र के बीच मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक ‘मंगल मिलन’ संसद पुस्तकालय भवन के जी.एम.सी. बालयोगी ऑडिटोरियम में आयोजित की गई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सभी प्रमुख दलों के सांसद और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस बैठक के दौरान संसद के मानसून सत्र की रणनीति, सरकार के विधायी एजेंडे और विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही एनडीए के सभी सहयोगी दलों के बीच बेहतर समन्वय और सदन में एकजुट होकर सरकार का पक्ष रखने पर भी जोर दिया गया।
नीट पेपर लीक और उसे लेकर हो रहे बवाल के बीच पीएम मोदी ने बड़ा संदेश दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार यानी आज एनडीए संसदीय दल की बैठक में शामिल हुए. इस बैठक को मंगल मिलन नाम दिया गया है. इस बैठक में पीए मोदी ने एनडीए सांसदों से अपील की कि वे बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं. यह बात उन्होंने नीट पेपर लीक को लेकर दिल्ली में छात्रों के बड़े विरोध प्रदर्शन के एक दिन बाद कही.
संसद में लाइब्रेरी बिल्डिंग के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में एनडीए संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘गलत रास्ते पर चलना आसान है, लेकिन सही रास्ते पर वापस आना कहीं ज़्यादा मुश्किल है, और हमें उन्हें सही रास्ते पर लाना है. यह हमारी जिम्मेदारी है.’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि युवाओं को गुमराह किया जा रहा है. उन्होंने कहा, ‘उन्हें भड़काएं नहीं, उन्हें सही रास्ता दिखाएं.’ ये बातें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और सीजेपी यानी कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई बैठक के बाद सामने आईं. सीजेपी दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही है.
दरअसल, एनडीए संसदीय दल की बैठक को मंगल मिलन नाम दिया गया. इसमें पीएम मोदी से लेकर अमित शाह समेत सभी मंत्री और एनडीए सांसद मौजूद थे. मंगर मिलन बैठक समाप्त होने के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बैठक में प्रधानमंत्री की ओर से दिए गए संबोधन के बारे में जानकारी दी.
‘पेपर लीक फिर से नहीं हो’
किरेन रिजिजू के मुताबिक, पीएम मोदी ने पेपर लीक मामले पर विस्तार से बात की. पीएम मोदी ने सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि पेपर लीक फिर से नहीं होना चाहिए. साथ ही किसी भी छात्र का भविष्य प्रभावित नहीं होना चाहिए. पीएम मोदी ने पेपर लीक में शामिल आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की भी बात कही है. किरेन रिजिजू ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने राजग सांसदों को बताया कि नीट पुन:परीक्षा को प्राथमिकता दी गई और परिणाम विलंब किए बिना घोषित किए गए ताकि छात्रों का भविष्य प्रभावित न हो.
5 मिनट तक नीट पेपर लीक पर बोले पीए मोदी
पीएम मोदी ने मंगल मिलन बैठक में सांसदों को संबोधित करते हुए नीट पेपर लीक पर करीब 5 मिनट तक अपनी बात रखी. इस दौरान उन्होंने सांसदों से कहा कि बहुत ही सख्त तरीके से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. पेपर लीक के मामलों से जुड़े आरोपियों को छोड़ा नहीं जाएगा. गौरतलब है कि पीएम मोदी का यह बयान छात्रों के संसद मार्च के एक दिन बाद आया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक में कहा कि नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में सरकार ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने बैठक के बाद यह जानकारी दी। रिजिजू के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने कहा कि नीट पुनर्परीक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई और छात्रों का भविष्य प्रभावित न हो, इसलिए बिना किसी देरी के परिणाम घोषित किए गए। प्रधानमंत्री ने बैठक में यह भी बताया कि पेपर लीक की घटना सामने आते ही सरकार ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल लोगों को जेल भेजा गया है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त व्यवस्था की गई है।