ADVERTISEMENT
Tuesday, July 21, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

UB India News by UB India News
July 21, 2026
in खास खबर
0
आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

शिक्षा प्रणाली में सुधार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों के प्रस्तावित संसद मार्च से पहले हंगामा हुआ। जंतर-मंतर के चारों तरफ बैरिकेडिंग है।संसद मार्च के दौरान पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने तक पहुंचे प्रदर्शनकारियों को लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया गया।

नीट पेपर लीक मामले को लेकर शुरू हुआ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन उग्र हो गया है। प्रदर्शनकारी संसद की ओर बढ़ रहे हैं, जहां उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई है। कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। सौरव दास ने एक्स पर लिखा कि अभिजीत दीपक को पुलिस ने उठा लिया है, लेकिन थोड़ी देर बाद उन्होंने खुद साफ किया कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। इस उग्र प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर ये भी है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और गृह मंत्री अमित शाह के बीच बैठक हुई है।

RELATED POSTS

भ्रम ने एक दिशाहीन आंदोलन की नींव रखी…………………..

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

प्रदर्शनकारियों के साथ हुई झड़प

संसद मार्ग के पास प्रदर्शनकारियों के साथ हुई झड़प में दिल्ली पुलिस के जवान घायल हो गए। संसद मार्ग के पास प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प में दिल्ली पुलिस का एक सब-इंस्पेक्टर घायल हो गया। ANI के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। उन्होंने कहा, “हम बैरिकेड के पास खड़े थे, तभी उन्होंने (प्रदर्शनकारियों ने) पत्थर फेंके।” गौरतलब है कि सीजेपी का प्रदर्शन उग्र हो चुका है।

कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया

दिल्ली में सीजेपी का प्रदर्शन उग्र होने के बाद कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने 2.33 बजे एक्स पोस्ट पर बताया कि अभिजीत दीपके को पुलिस ने उठा लिया है, लेकिन 3.18 मिनट पर उन्होंने अपने पोस्ट पर अपडेट देते हुए बताया कि दीपके को गिरफ्तार या हिरासत में नहीं लिया गया है।

दिल्ली में CJP के विरोध प्रदर्शन पर सोनम वांगचुक की पत्नी ने क्या कहा?

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने कहा, “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोगों को एक जायज़ मुद्दे को उठाने के लिए विरोध करना पड़ रहा है; इससे बचा जा सकता था।” गौरतलब है कि सोनम वांगचुक जब भूख हड़ताल पर जंतर मंतर पर बैठे थे, तब भी उनकी पत्नी का बयान सामने आया था। जब वांगचुक को हॉस्पिटल ले जाया गया था, तब भी गीतांजलि ने कहा था कि उनसे पूछे बिना उनके पति को कुछ न दिया जाए।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

भ्रम ने एक दिशाहीन आंदोलन की नींव रखी…………………..

by UB India News
July 21, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश की एक आहत करने वाली टिप्पणी की प्रतिक्रिया से उपजी काकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी...

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

by UB India News
July 21, 2026
0

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बीच आज मंगलवार को किसान महापंचायत का भी ऐलान किया गया...

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

by UB India News
July 21, 2026
0

यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट से रवाना हुए कार्गो जहाज ‘MV गोल्डन लियो’ पर रविवार को हुए हमले में चार भारतीय...

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

by UB India News
July 21, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार (20 जुलाई) को पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा. यूएस ने लगातार 10वीं रात तेहरान...

Next Post
कैसे एक अनशन से संसद चलो मार्च तक पहुंच गया वांगचुक-CJP का आंदोलन……………..

कैसे एक अनशन से संसद चलो मार्च तक पहुंच गया वांगचुक-CJP का आंदोलन.................

बिहार विधानमंडल में नहीं दिखे नीतीश पहुंचे निशांत …………….

बिहार विधानमंडल में नहीं दिखे नीतीश पहुंचे निशांत ................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend