ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बांकीपुर में इस बार 40 साल का रिकॉर्ड टूटेगा…………

UB India News by UB India News
July 11, 2026
in पटना, राजद
0
बांकीपुर में इस बार 40 साल का रिकॉर्ड टूटेगा…………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बांकीपुर उपचुनाव के ऐलान के साथ ही सियासी गलियारे में सरगर्मी तेज हो गई है। सभी पार्टी अपने-अपने कैंडिडेट को चुनावी मैदान में उतार चुके हैं। महागठबंधन की ओर से राजद ने रेखा गुप्ता पर एक बार फिर से भरोसा जताया है।

रेखा गुप्ता ने दावा किया कि बांकीपुर में इस बार 40 साल का रिकॉर्ड टूटेगा। जनता उन्हें जिताएगी। उन्होंने कहा, ‘अनुकंपा के आधार पर 40 साल पिता-पुत्र रहे हैं। उसके बाद अपने खड़ाऊ उठाने वाले को ही फिर से टिकट दे रहे हैं।’

RELATED POSTS

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

भाजपा के कैंडिडेट बदलने पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘बीजेपी की ओर से कहा जाता था कि उनकी टिकट पर कुत्ता-बिल्ली भी लड़ेगी तो भी पार्टी चुनाव जीत जाएगी। आज वह खुद ही अपने फैसले पर अडिग नहीं हैं।’

पीके के चुनाव में उतरने पर उन्होंने कहा, ‘प्रशांत किशोर मेरे लिए कोई चुनौती नहीं है।’ चुनाव के समय में तेजस्वी यादव के यूरोप यात्रा पर उन्होंने कहा कि वह चुनाव में जरूर मौजूद रहेंगे और प्रचार में शामिल होंगे।

मिडिया से बातचीत करते हुए रेखा गुप्ता ………..

सवाल: राजद ने एक बार फिर आप पर भरोसा जताया है, क्या कहेंगी?

जवाब: राजद ने मुझे दोबारा यह सम्मान दिया है, इसके लिए मैं बहुत-बहुत आभारी हूं। राष्ट्रीय जनता दल, लालू जी, राबड़ी जी की आभारी हूं।

सवाल: बांकीपुर सीट पर लगातार 40 साल से बीजेपी जीतते आ रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में भी आपको हार मिली थी। इस बार क्या लगता है, कैसा मुकाबला होगा?

जवाब: इस बार 40 साल का रिकॉर्ड टूटने वाला है। जनता परिवर्तन चाह रही है और जनता इस बार बदलाव करेगी। राष्ट्रीय जनता दल और रेखा गुप्ता को आशीर्वाद देगी।

सवाल: बीजेपी के प्रत्याशी अभिषेक ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इस पर आप क्या कहेंगी?

जवाब: भाजपा कहती थी कि कोई कुत्ता बिल्ली भी लड़ेगा तो हमारी पार्टी चुनाव जीत जाएगी। उन्होंने बांकीपुर की जनता को कम आंका था। यह उनका घमंड दर्शाता है, लेकिन इस बार उनका घमंड टूटेगा। उन्होंने कैंडिडेट बदला है तो जो अपने निर्णय पर अडिग नहीं है, वह जनता के सुख-दुख के बारे में क्या निर्णय लेंगे और क्या काम करेंगे।

सवाल: बांकीपुर सीट को कायस्थ बहुल कहा जाता है और ये वोटर निर्णायक भूमिका निभाते हैं। इस पर क्या कहेंगी?

जवाब: ये एक प्रोपेगेंडा बीजेपी के द्वारा फैलाया गया है। कायस्थ समाज के लोग 10,000 से भी कम हैं। इसी प्रोपेगेंडा के तहत पिछड़ा, अति पिछड़ा, बैकवर्ड और ओबीसी समाज को धोखा देने का काम किया गया है। ये कहते हैं कि जिसकी जितनी संख्या उसकी उतनी भागीदारी, मगर आज तक उन्होंने इस थ्योरी पर काम नहीं किया है।

सवाल: इस उपचुनाव में क्या मुद्दा लेकर आप लोगों के बीच में जाएंगी?

जवाब: एक विधायक का मूलभूत काम जनता की मौलिक अधिकार को सुनिश्चित करना है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार के कामों को अपनी लिस्ट में नहीं गिनवा सकते हैं। एक विधायक का काम नली, गली, शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और महिलाओं की सुरक्षा है। अगर इतना ही कर लेते तो बहुत अच्छे विधायक होते। मगर उन्होंने वह भी नहीं किया।

आज कितने दिनों से मंदिरी के लोग साफ पानी पीने को तरस रहे हैं। मंदिरी नाला तो बना दिया, लेकिन वह पूरी तरह से जल जमाव से भरा हुआ है। एक खास दल के कार्यकर्ताओं को टेंडरबाजी करके कमीशनखोरी की आदत लगा दी है, उसी का नतीजा है कि नया सड़क बना और जल जमाव से ग्रसित है।

सवाल: इस बार बीजेपी के साथ-साथ खुद प्रशांत किशोर चुनावी मैदान में है। क्या लगता है कितना टक्कर देंगे?

जवाब: देखिए, जनता मालिक है। जनता चुनकर लाती है। जनता सिर पर बैठाती है और जनता ही सिर से उतारती है। जनता अगर मुझे आशीर्वाद देती है तो मैं उनके उम्मीदों पर खरी उतरूंगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

by UB India News
July 11, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में बीजेपी ने अपना...

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया...

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

by UB India News
July 11, 2026
0

राज्य की गद्दी संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पहली बार एनडीए के सभी पांच घटक दलों भाजपा,...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

by UB India News
July 11, 2026
0

जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर का 'पेपर बम' फूटता और बीजेपी के उम्मीदवार अभिषेक बंटी...

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्‍याशी बनाए गए नीरज कुमार सिन्‍हा  नामांकन से पहले एक्‍शन...

Next Post
बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend