ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

UB India News by UB India News
July 9, 2026
in Breaking News, TAZA KHABR, जहानाबाद, परिवहन
0
पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

RELATED POSTS

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना-गया रेलखंड पर जहानाबाद जिले में ऊंटा-मदारपुर के समीप चोरों द्वारा गुरुवार की सुबह डाउन लाइन में करीब 35 मीटर ओवरहेड हाईटेंशन बिजली तार काट दिया गया, जिससे रेल परिचालन बाधित हो गया। करीब तीन घंटे तक परिचालन बाधित रहा।

सूचना मिलने के बाद रेलवे एवं आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और तार की मरम्मत कर परिचालन शुरू कराया गया। तार कटने की घटना की जानकारी सबसे पहले दानापुर रेल मंडल को मिली।

दानापुर मंडल से जहानाबाद के रेलवे अधिकारियों को सूचना

इसके बाद दानापुर मंडल से जहानाबाद के रेलवे अधिकारियों को सूचना दी गई, जिस स्थान पर घटना हुई, वहां से आरपीएफ पोस्ट और जीआरपी थाना की दूरी काफी कम है, बावजूद इसके घटना की भनक तक नहीं लग सकी।  सूचना मिलने पर आरपीएफ प्रभारी प्रदीप कुमार यादव के नेतृत्व में टीम  घटनास्थल पहुंची, पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही चोर मौके से फरार हो गए। आसपास की तलाशी के दौरान कटे हुए तार को एक गड्ढे में फेंका हुआ पाया गया, जिसे बरामद कर जब्त कर लिया गया।इसके बाद रेलवे के तकनीशियनों को ईसीआर के विशेष वाहन से घटनास्थल पर भेजा गया।

तार की मरम्मत कर सिग्नल एवं संचार व्यवस्था बहाल

तकनीकी टीम ने तार की मरम्मत कर सिग्नल एवं संचार व्यवस्था को बहाल किया। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद रेल परिचालन सामान्य हो सका। गुरुवार की सुबह करीब चार बजे से सात बजे तक परिचालन बाधित रहा।

गंगा-दामोदर एक्सप्रेस, हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस, पलामू एक्सप्रेस तथा गया-पटना मेमू सहित कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों को रोककर परिचालन को नियंत्रित किया गया। इस बीच ट्रेनों में सवार यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि पटना-गया रेलखंड पर रेलवे का करीब 35 मीटर लार्जस स्पिन केबल काट लिए जाने से रेल परिचालन प्रभावित हो गया था। घटना को लेकर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए छापेमारी की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध रेलवे अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

by UB India News
July 9, 2026
0

दिल्ली-NCR में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. गुरुवार तड़के हुई बारिश से राष्ट्रीय राजधानी के कई...

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

by UB India News
July 9, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। 48 टीमों के साथ शुरू हुए इस टूर्नामेंट...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

by UB India News
July 9, 2026
0

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई करने का दावा...

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पीएम से मुलाकात की और इंडिया-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम को संबोधित किया।...

दिल्ली NCR : धूल भरी तेज आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश

बिहार में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का रेड अलर्ट

by UB India News
July 9, 2026
0

बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है. मौसम विज्ञान केंद्र ने आज राज्य के 30...

Next Post
समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

एम-1 मॉडल की ईवीएम अब इतिहास बनी……

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend