ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए आज से चलेंगी विशेष ट्रेनें, रेलवे अलर्ट

UB India News by UB India News
June 16, 2026
in कैरियर, पटना, बिहार
0
सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए आज से चलेंगी विशेष ट्रेनें, रेलवे अलर्ट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पाटलिपुत्र जंक्शन पर हुए बवाल के बाद रेल पुलिस के साथ ही रेल प्रशासन 17 जून को होने वाली दूसरी पाली की परीक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्रों पर जाने और लौटने में असुविधा नहीं हो इसके लिए दर्जनभर से अधिक ट्रेनें पाटलिपुत्र, पटना जंक्शन समेत विभिन्न स्टेशनों से चलाने की तैयारी कर ली गई है।

एडीजी रेल पुलिस डॉ. कमल किशोर सिंह ने बताया कि 17 तारीख को होने वाली मद्यनिषेध विभाग की भर्ती परीक्षा में लगभग साढ़े पांच लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। इसे देखते हुए पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने 16 और 17 जून को अलग-अलग स्टेशनों से विशेष ट्रेन चलाने की व्यवस्था की है, ताकि परीक्षार्थियों को आनेजाने में असुविधा नहीं हो।

RELATED POSTS

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

आज पूरे बिहार में बारिश, 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

रेलवे क्षति का कर रहा आकलन : 

रेलवे की टीम पाटलिपुत्र जंक्शन पर पथराव और तोड़फोड़ में हुए नुकसान का आकलन कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सबसे अधिक क्षति प्लेटफॉर्म संख्या एक पर हुई है। कई काउंटर को क्षतिग्रस्त किया गया है। इसके अलावा तीन ट्रेनों के कई शीशे तोड़ दिए गए हैं। प्लेटफार्म की कई लाइट क्षतिग्रस्त हुई हैं। कुर्सी-टेबल को भी नुकसान पहुंचाया गया है। यह संयोग ही था कि परीक्षार्थी स्टेशन परिसर स्थित कार्यालयों में नहीं घुसे, वरना अधिक नुकसान हो सकता था।

परीक्षार्थियों के लिए इन ट्रेनों का परिचालन होगा

● 16 जून को पाटलिपुत्र जंक्शन से रात 8 बजे और 10 बजे कटिहार के रास्ते अररिया के लिए विशेष ट्रेन का परिचालन होगा।

● 16 जून को पटना जंक्शन से रात 9 बजे पाटलिपुत्र के रास्ते नवगछिया और रात 11:30 बजे भभुआ रोड के लिए विशेष ट्रेन चलेगी।

● 17 जून को पटना जंक्शन से गया के लिए सुबह 8 बजे, दोपहर 3:15 पर बक्सर के लिए, बक्सर से पटना जंक्शन को ए शाम 6 बजे ट्रेन चलेगी

● दानापुर से बक्सर के लिए सुबह 10:30 बजे, बक्सर से दानापुर के लिए दोपहर 1:30 बजे, झाझा से किऊल के लिए सुबह 10 बजे ट्रेन चलेगी

● किऊल से गया के लिए दोपहर 12:30 बजे, गया से किऊल के लिए शाम 5:30 बजे, किऊल से झाझा के लिए रात 9:35 बजे ट्रेन खुलेगी

● बख्तियारपुर से राजगीर के लिए सुबह 8 बजे और दोपहर 3:30 बजे एवं राजगीर से बख्तियारपुर के लिए दोपहर 1 बजे और शाम 6:15 बजे ट्रेन चलेगी

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

by UB India News
August 17, 2026
0

जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर आज विधायक पद की शपथ लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार...

बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

आज पूरे बिहार में बारिश, 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

by UB India News
August 17, 2026
0

सावन की तीसरी सोमवारी पर आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी 38...

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

by UB India News
August 17, 2026
0

आज सावन की तीसरी सोमवारी है। सोमवारी और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग बना है। कहा जाता है कि इस...

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

by UB India News
August 17, 2026
0

सावन के तीसरे सोमवार पर पटना और कटिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 4 लड़कियां...

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

by UB India News
August 16, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने झाझा के न्यू बस स्टैंड के पास लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा...

Next Post
आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

प्रिंस यादव मौत मामले की CBI जांच के लिए तेजस्वी ने लिखी सीएम सम्राट को चिट्ठी......

ममता के ‘पावर बैलेंस फॉर्मूले’ से थमेगी बगावत?

तृणमूल कांग्रेस का टूटना बदलती भारतीय राजनीति का संकेत है..............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend