ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तृणमूल कांग्रेस का टूटना बदलती भारतीय राजनीति का संकेत है…………..

UB India News by UB India News
June 16, 2026
in खास खबर, पश्चिम बंगाल, ब्लॉग
0
ममता के ‘पावर बैलेंस फॉर्मूले’ से थमेगी बगावत?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तृणमूल कांग्रेस का टूटना बदलती भारतीय राजनीति का एक ऐसा संकेत है, जिससे तमाम राजनेता सबक ले सकते हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणामों को अभी चालीस दिन ही पूरे हुए हैं और यह बात अब शीशे की तरह साफ है कि तृणमूल कांग्रेस का स्वर्णिम दौर लद गया है। एक हारी हुई पार्टी को एकजुट रखने के जैसे प्रयास तृणमूल कांग्रेस कर सकती थी, उनका नितांत अभाव दिखा है। तृणमूल कांग्रेस के आला नेताओं ने साबित कर दिया कि उनमें जुड़ने-जोड़ने का हुनर कम है। वैसे, राज्य स्तर पर विधानसभा में भी पार्टी बंट चुकी है, लेकिन उसका कोई स्पष्ट स्वरूप सामने नहीं आया है, जबकि पार्टी से अलग हुए 20 सांसदों की स्थिति स्पष्ट है। इन्होंने एक नए अल्प-चर्चित दल के नाम का सहारा लिया है। यह अलग तरह का दलबदल अपने आप में बहस का मुद्दा है। आम तौर पर राजनीतिक दल अपने चुनाव अभियान से सांसद तैयार करते हैं, पर यहां तो एक दल को एकमुश्त 20 सांसद हासिल हो गए हैं। यह कानूनन सही हुआ है या गलत, इस पर जरूरी बहस शुरू हो गई है और होनी भी चाहिए।

कुछ संकेत बहुत स्पष्ट हैं और जिनसे अनेक सवाल खड़े होते हैं। ममता बनर्जी ने खून-पसीने से बनाई अपनी पार्टी को बचाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर क्यों नहीं लगाया? अगर वह मिल-बैठकर बात करतीं, तो संभव है, उनकी पार्टी सलामत रहती। ऐसा लगता है कि वह पूरी तरह से भतीजे सांसद अभिषेक बनर्जी पर निर्भर हो गईं। वंशवादी दलों के साथ यही समस्या है, इनमें दलीय लोकतंत्र का विशेष महत्व नहीं बचता है। वंशवाद ऐसी कमजोरी साबित हुआ है कि ममता बनर्जी ने न केवल राज्य में, बल्कि अपनी पार्टी में भी बहुमत गंवा दिया है। यह कहने में हर्ज नहीं कि तृणमूल अंदर से मजबूत नहीं थी और केवल सत्ता के रसायन ने उसे जोड़े रखा था। सत्ता का रसायन जैसे ही खत्म हुआ, पार्टी बिखर गई। कौन भूल सकता है कि राज्य में लगभग दुश्मनी की राजनीति हुई है? इसी का नतीजा है कि सूबे के बड़े-बड़े बड़बोले नेता शर्मसार से हैं और अपने बचाव के लिए किसी मजबूत छतरी की तलाश में हैं। यह सबक बड़ा है, जिसे शायर बशीर बद्र ने कुछ ऐसे बयान किया था- दुश्मनी जमकर करो लेकिन ये गुंजाइश रहे, जब कभी हम दोस्त हो जाएं तो शर्मिंदा न हों।

RELATED POSTS

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

बंगाल में यह नए किस्म की राजनीतिक संस्कृति है, जिसमें टूटने का सलीका खास है। कुछ ही सप्ताह पहले आम आदमी पार्टी के सात सांसद समूह बनाकर भाजपा में शामिल हुए हैं। ऐसे में, सवाल उठता है कि तृणमूल से अलग हुए सांसद भाजपा में क्यों शामिल नहीं हुए? यहां फिर एक बार जमीनी प्रतिद्वंद्विता वाली बात सामने आती है। तृणमूल के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने बीते 15 वर्ष में जिस तरह दुर्व्यवहार किया है, उस वजह से भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता तत्काल मेल-मिलाप के पक्ष में नहीं हैं। यहां राजनीतिक संस्कृति का अंतर आड़े आ रहा है और इस अंतर को सकारात्मक रूप से पाटना ममता बनर्जी की नई राजनीति की प्राथमिकता होनी चाहिए। हालांकि, युवा सांसद अभिषेक बनर्जी अपनी सियासत को जिस अदावत तक उतार लाए हैं, वहां से तृणमूल की स्वस्थ प्रतिद्वंद्विता की ओर वापसी आसान नहीं होगी। अब रही बात एनडीए की, तो उसकी लोकसभा सीटों की संख्या 294 से बढ़कर 314 होने वाली है, पर वह अभी भी दो-तिहाई बहुमत से 46 सीट पीछे है। यहां फिर इसी सबक को याद करना होगा कि लोकतंत्र में ज्यादा से ज्यादा लोगों-दलों का यकीन जीतना ही सबसे सही रणनीति है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

by UB India News
August 17, 2026
0

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट...

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

by UB India News
August 16, 2026
0

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वंदे मातरम् पर कांग्रेस पार्टी के रवैये पर सीधा हमला...

झारखंड में JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी………

झारखंड में JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी………

by UB India News
August 16, 2026
0

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का गुस्सा अब...

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

by UB India News
August 16, 2026
0

होर्मुज को लेकर ईरान और ओमान के बीच चल रही डील को लेकर अच्छी खबर आई है. बताया जा रहा...

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

by UB India News
August 16, 2026
0

बीते 15 अगस्त को देश ने अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया. इस दौरान पीएम मोदी से संबोधन से पहले राष्ट्रगीत...

Next Post
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर पाकिस्तान को जमकर लताड़ा ………..

UN सुरक्षा परिषद में अपने हक के लिए दहाड़ा भारत.............

पीएम मोदी ने कनाडा के पीएम मार्क कार्नी संग की द्विपक्षीय बैठक

पीएम मोदी ने कनाडा के पीएम मार्क कार्नी संग की द्विपक्षीय बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend